Tag: विश्व टेस्ट चैंम्पियनशिप

  • WTC FINAL 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, घातक ओपनर अचानक हुआ बाहर! राहुल द्रविड़ ने करा दी यशस्वी जायसवाल की एंट्री, खौफ में कंगारू खेमा

    WTC FINAL 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, घातक ओपनर अचानक हुआ बाहर! राहुल द्रविड़ ने करा दी यशस्वी जायसवाल की एंट्री, खौफ में कंगारू खेमा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला अगले महीने होने जा रहा है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी तैयारी भी शुरू कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की किस्मत का फैसला होने वाला है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ गई है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के एक खिलाड़ी को स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। यहां पर जिस खिलाड़ी की बात की जा रही है कि वो कोई और नहीं बल्कि रुतुराज गायकवाड़ हैं।

    ICC ने World Test Championship की प्राइज मनी का किया ऐलान, मालामाल होगी विनर टीम, हारने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़

    रुतुराज गायकवाड़ को लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले से बाहर ही रहेंगे। दरअसल बात ये है कि, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने शादी की वजह से बीसीसीआई को इस दौरान उपलब्ध नहीं होने की बात कही है।
    हालांकि आज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के फाइनल मुकाबले में खेलने जा रहे है। बता दें कि फाइनल में सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। जिससे पहले इस तरह की खबर आ गई।

    World Test Championship: द्रविड़ ने इस खिलाड़ी को मौका देने का किया फैसला

    वहीं कोच राहुल द्रविड़ के कहने पर सेलेक्टर्स यशस्वी जायसाल को इंग्लैंड भेज रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, यशस्वी जायसवाल को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम इंडिया में बतौर स्टैंडबाय शामिल किया गया है। ऋतुराज ने बोर्ड को जानकारी दी है कि वे 3-4 जून को शादी करने जा रहे हैं जिसकी वजह से वह टीम का हिस्सा नही बना पायेंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने यशस्वी को रेड बॉल से ट्रेनिंग करने के लिए कहा है। उनके पास पहले से वीजा है, ऐसे में वे अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋतुराज को पहले स्टैंडबाय के तौर पर चुना गया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी के लिए कुछ वक्त मांगा है जिसकी वजह से वो टाइम पर नहीं पहुंच सकते है। ऐसे में राहुल द्रविड़ ने सेलेक्टर्स को तुरंत विकल्प के तौर पर यशस्वी जायसवाल का नाम सुझाया। यशस्वी को चुन लिया गया है।

  • विश्व टेस्ट चैंम्पियनशिप में इंग्लैंड से हारकर पाकिस्तान ने कराया टीम इंडिया का फायदा, फाइनल में पंहुचने का दिखा प्लान

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रैंकिंग में पाकिस्तान अब नीचे लुढ़क कर छठे स्थान पर आ गया है। इंग्लैंड के साथ लगातार दूसरी सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में बहुत नीचे पहुंच गया है। अब हम आपको बताते हैं कि इस रैंकिग में टीम इंडिया और पाकिस्तान किस नंबर पर हैं और टेस्ट सीरीज को लेकर किसका कैसा परफॉर्मेंस रहा है।

    पाकिस्तान को मिली दो टेस्ट में हार

    टीम इंग्लैंड ने पाकिस्तानियों को उन्हीं के घर में टेस्ट में हार दिला कर उनकी पोजिशन से उन्हें नीचे कर दिया है। पाकिस्तान इस रैंकिंग में छठे स्थान पर थी। इसके अलावा टीम ऑस्ट्रेलिया का पहला स्थान था। इंग्लैंड की टीम के संजू सैमसन दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले पारी में इंग्लैंड ने 281 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान पहले पारी में सिर्फ 202 रन का स्कोर खड़ा कर पाई और पहले पारी में 79 रन से पीछे हो गई।

    टीम इंडिया का है कौन सा स्थान

    विश्व टेस्ट चैंम्पियनशिप में पहले स्थान पर टीम ऑस्ट्रेलिया है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका टीम है। तीसरा स्थान है टीम श्रीलंका का। इस लिस्ट में चौथा स्थान टीम इंडिया का है। पाकिस्तान दो टेस्ट हार के बाद अब छठवें पोजिशन पर चला गया है, जहां से उसको वापस फाइनल में पहुंचाना बहुत मुश्किल लग रहा है। इस चैंम्पियनशिप में टीम ऑस्ट्रेलिया के 75 प्वाइंट हैं।

    वहीं, दूसरी पोजिशन की टीम 60 प्वाइंट हैं। टीम श्रीलंका के इस लिस्ट में 53.33 प्वाइंट हैं। टीम इंडिया के 52.08 अंक हैं। विश्व की कई टीमें टेस्ट सीरीज खेल रही थीं, इसमें अपने परफॉर्मेंस के कारण अपनी रैंकिंग को सेट करती हैं। वर्ल्ड टेस्ट में इस समय टीम ऑस्ट्रेलिया अपने परफॉर्मेंस के कारण पहले स्थान पर है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया को फायदा हुआ है और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई।

Exit mobile version