Tag: रोहित शर्मा

  • ROHIT SHARMA के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले कप्तान, इस खिलाड़ी का दावा है सबसे मजबूत

    ROHIT SHARMA के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले कप्तान, इस खिलाड़ी का दावा है सबसे मजबूत

    भारतीय क्रिकेट में अभी बड़ी उथल पुथल मची हुई है. विराट कोहली के हाथों से टी20 के बाद वनडे की कप्तानी भी जा चुकी है. उनकी जगह टीम ने ROHIT SHARMA को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. जिनकी अभी उम्र 34 वर्ष की है. ऐसे में वो 2023 विश्व कप तक ही टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं.

    रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान नियुक्त करना होगा. जिसके लिए कई खिलाड़ी अपना दावा अभी से ठोकते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इस लिस्ट में 3 नाम सबसे आगे अभी से नजर आने लगे हैं, इन तीनों खिलाड़ियो ने ही खुद को मौका मिलने पर साबित किया है. जिसके बारें में हम आपको इस लेख में बतायेंगे.

    1. केएल राहुल

    टी20 फॉर्मेंट में टीम के उपकप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) को जल्द ही वनडे फॉर्मेंट में भी टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. सीमित ओवर क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. मौजूदा समय में 29 वर्ष के केएल 2023 में 31 साल के होंगे. ऐसे में उन्हें टीम की कप्तानी जा सकती है. आईपीएल में वो पिछले 2 साल पंजाब (PANJAB KINGS) किंग्स के कप्तान रहे तो वहीं अब वो अगले सीजन में किसी और टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. राहुल को रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है.

    2. ऋषभ पंत

    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भी भविष्य में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का कप्तान बताया जा रहा है. इस खिलाड़ी ने खुद को हर मौके पर साबित किया है. सीमित ओवर क्रिकेट में वो टीम के नियमित सदस्य बन गए हैं. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पंत को रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के बाद भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. आईपीएल में वो पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. जहाँ पर उन्होंने खुद को प्रभावित किया था. अब अगले सीजन में भी वो दिल्ली के कप्तान रहेंगे.

    3. श्रेयस अय्यर

    मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने लगातार खुद को साबित किया है. चोटिल होने के कारण वो कुछ समय तक टीम से बाहर रहे थे. अब वो एक बार फिर से टीम में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं. 2023 तक अय्यर एक बार फिर से अपनी जगह पक्की कर लेंगे. ऐसे में उनके कप्तानी के गुर को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वो रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के अगले कप्तान हो सकते हैं. अय्यर ने चोटिल होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की शानदार अंदाज में कप्तानी की थी.

  • सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बताया अपने 2 पंसदीदा क्रिकेटर का नाम, रोहित शर्मा, विराट कोहली और धोनी का नहीं लिया नाम

    क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन अक्सर देखा जाता है. जिसको बहुत ज्यादा फैंस द्दारा पंसद भी किया जाता है. अब अक्सर इस कनेक्शन का जिक्र भी होता रहता है. अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (AKSHAY KUMAR) ने मौजूदा समय के अपना पंसदीदा क्रिकेटर का नाम बताया है. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का नाम शामिल नहीं है.

    अक्षय कुमार ने बताया अपने 2 पंसदीदा क्रिकेटर का नाम

    बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (AKSHAY KUMAR) की हाल में आई फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. जिसके बाद अब उनकी फिल्म अंतरगी रे आने वाली है. जिसका वो प्रमोशन कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण के सुपरस्टार धनुष नजर आयेंगे. वहीं सारा अली खान भी नजर आने वाली है.

    इस फिल्म के प्रमोशन पर खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अक्षय कुमार से उनके पंसदीदा क्रिकेटर के बारें  में पूछा तो उन्होंने बीएस चंद्रशेखर का नाम लिया. जो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए दिग्गज स्पिनर रहे हैं. वहीं जब मौजूदा समय के पंसदीदा खिलाड़ी के बारें में पूछा तो उन्होंने शिखर धवन और केएल राहुल का नाम लिया. उनकी इस लिस्ट में टेस्ट कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI), सीमित ओवर क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं लिया है.

    शिखर धवन का करियर अब खत्म होने के ओर

    बात अगर करें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की तो वो आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर नजर आए थे. जहाँ पर उन्हें टीम का टी20 और वनडे कप्तान बना कर भेजा गया था. उस दौरे पर भी वो अपने प्रदर्शन के प्रभावित नहीं कर पाए थे. जिसके कारण ही अब वो टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं बात अगर करें केएल राहुल (KL RAHUL) की तो वो अब सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. टी20 फॉर्मेंट में वो टीम के उपकप्तान बन गए हैं. जबकि अब खबर आ रही है कि जल्द ही वो वनडे टीम के भी उपकप्तान बन सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे (SOUTH AFRICA TOUR) से इसकी शुरूआत हो सकती है.

  • 3 कारण क्यों विराट कोहली से भी बेहतर भारतीय कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा, टीम को दिला सकते हैं खिताब

    टी20 विश्व कप 2021 की शुरूआत के पहले विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट की कप्तानी से अलविदा कह दिया. जिसके बाद टीम का विश्व कप खराब गया. अब बीसीसीआई और चयनसमिति ने बड़ा फैसला लेते हुए विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया. उनकी जगह अनुभवी रोहित शर्मा को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है.

    कोहली की जगह लेने वाले रोहित के ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारी होगीं. जो सपने अभी अधूरे रह गए हैं. उन्हें रोहित शर्मा को बतौर कप्तान पूरा करना होगा. आज हम आपको वो उन 3 कारणों के बारें में बतायेंगे. जिसके कारण कोहली से भी बेहतर भारतीय कप्तान हिटमैन बन सकते हैं.

    1. किस्मत विराट कोहली के बजाय रोहित का देता है साथ

    बतौर कप्तान सफलता हासिल करने के लिए किस्मत का साथ होना बहुत अहम हो जाता है. विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा काम किया. उनकी कप्तानी में टीम ने बहुत जीत हासिल की. लेकिन अहम मौकों पर वो टॉस हार जाते थे. टी20 विश्व कप 2021 के दौरान ये देखने को भी मिला. वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो लक उनका साथ देते हुए नजर आता था. रोहित को अक्सर टॉस जीतते हुए देखा जाता है. वहीं उनके द्दारा लिए गए फैसले भी सही साबित होते हुए नजर आते हैं.

    2. रन मशीन जो नहीं कर पाए वो हिटमैन ने किया

     

    विराट कोहली ने बतौर कप्तान कई सीरीज जीती लेकिन वो खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाए. एशिया कप में कप्तानी कर चुके कोहली ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाए. लेकिन 2018 एशिया कप में कोहली ने आराम लिया. उस समय रोहित ने टीम की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया. आईपीएल के दौरान भी खिताब जीतने में वो सबसे आगे नजर आते हैं. अब तक वो 5 बार आईपीएल खिलाब जीते. वहीं रन मशीन कोहली एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सके.

    3. कूल कप्तान की इमेज रखते हैं रोहित शर्मा

    बात करें अगर विराट कोहली के स्वभाव की तो वो अक्सर आक्रामक नजर आते थे. जो टेस्ट कप्तान के रूप में वो आगे भी करते हुए नजर आयेंगे. कोहली के बजाय रोहित शर्मा की बात करें तो वो कूल कप्तान की इमेज रखते हैं. मैदान पर वो अक्सर हंसी मजाक करते हुए नजर आ जाते हैं. उनके इस इमेज के कारण ही महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी तुलना होती है.

  • 3 गलत फैसले जो वनडे कप्तान के रूप में विराट कोहली ने लिए, जिसकी वजह से भारतीय टीम नहीं जीत पायी खिताब

    चेतन शर्मा के अध्यक्षता वाली चयनसमिति और बीसीसीआई ने साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया. जिसके तहत उन्होंने दिग्गज विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाकर उनकी जगह रोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है. विराट कोहली का बतौर वनडे कप्तान सफर बेहद शानदार रहा. लेकिन इस सफर में उनसे कुछ गलतियां भी हुई.

    उन गलतियों के कारण ही उनके कप्तानी पर समय-समय पर सवाल भी उठा. इसी वजह से भी सफल कप्तानी करियर के बाद उन्हें हटाया गया. आज हम आपको उन 3 गलतियों के बारें में बताेयेंगे. जिसकी वजह से ही भारतीय टीम के कप्तान के रूप में वो खिताब नहीं जीत पाए.

    1. 2017 चैपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर गेंजबाजी करना

    महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 के अंत में जाकर वनडे और टी20 कप्तानी से संन्यास की घोषणा कर दी. जिसके बाद विराट कोहली को उनकी जगह टीम का कप्तान बनाया गया. 2017 में चैपिंयस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पंहुची. नए कप्तान कोहली ने टीम को फाइनल में पंहुचा दिया था. फाइनल में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ.

    जहाँ पर विराट कोहली ने टॉस जीत लिया. लेकिन अहम मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में भारत खड़ा नहीं हो सका और मैच हार गया. खिताब जीतने का सपना भारत का इससे बाद टूट गया. टॉस पर विराट की गलती टीम को भारी पड़ गयी.

    2. विश्व कप 2019 में विराट कोहली का अबांती रायडू को ना रखना

    इंग्लैंड में एक बार फिर टीम ने खिताब जीतने का सपना लेकर कूच किया. लेकिन इस बार टीम चयन के दौरान ही एक बड़ा विवाद हो गया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए अबांती रायडू को टीम तैयार कर रही थी. लेकिन अंत समय में उनकी जगह टीम में ऑलराउडर विजय शंकर को चुन लिया गया.

    रायडू को टीम में ना रखने में एक रोल कप्तान विराट कोहली का भी रहा था. वो टीम में एक बल्लेबाज के बजाय ऑलराउडर खिलाड़ी को मौका देना चाहते थे. जो भारतीय टीम को भारी पड़ गयी. अंत में इस गलती के कारण ही टीम के हाथ से एक और खिताब निकल गया.

    3. विश्न कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी को नंबर 7 पर भेजना

    विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही थी. जहाँ पर वो एक छोटे लक्ष्य का पीछा कर रही थी. जिसके जवाब में भारतीय टीम शुरूआती विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन उसके बाद भी कप्तान विराट कोहली ने धोनी को भेजने के बजाय दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांडया को भेज दिया.

    ये गलती टीम को भारी पड़ी, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा. ये वो मौका था जब विराट कोहली खिताब जीतकर अपने आलोचको का मुंह बंद कर सकते थे. लेकिन गलत फैसला करके वो खिताब नहीं जीत सके.

     

  • 3 खिलाड़ी जो विराट कोहली के थे पंसदीदा लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में हो सकते हैं गायब

    बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. पहले टी20 फॉर्मेंट की कप्तानी अनुभवी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को दी. जिसके बाद अब वनडे फॉर्मेंट की कप्तानी भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से लेकर हिटमैन को दे दी गई हैं. अब कप्तान बदलने के बाद टीम के अंदाज में भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. जिससे कुछ नए खिलाड़ियो को मौका मिल सकता है, वही कुछ खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. विराट कोहली के पंसदीदा 3 खिलाड़ियो को अब रोहित शर्मा की कप्तानी में शायद ही मौका मिल पाए.

    1. मोहम्मद सिराज

    तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेंट में उनका रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है. एक वनडे मैच में उन्होंने 76 रन दे दिए लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. वहीं 4 टी20 मैच में उन्होंने 11.69 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. जबकि विकेट मात्र 4 ही हासिल किए हैं. अब ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में शायद ही उन्हें मौका मिल सके. सिराज विराट कोहली के करीबी हैं. वो आईपीएल में भी कोहली के साथ ही खेलते हुए नजर आते हैं.

    2. वाशिंगटन सुंदर

    आईपीएल (IPL) में अब तक रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले स्पिन ऑलराउडर वाशिंगटन सुंदर (WASINGTON SUNDER) भी कप्तान कोहली के बहुत करीबी रहे हैं. पिछले कुछ समय से वो चोटिल होने के काऱण टीम से बाहर चल रहे हैं. विश्व कप के दौरान वो चोटिल थे, जिसकी वजह से ही टीम में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई. जहाँ पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली है. कप्तान रोहित शर्मा अश्विन को पंसद करते हैं जिसकी वजह से अब शायद ही सुंदर की वापसी हो पाए.

    3. युजवेंद्र चहल

    कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) पिछले कुछ समय से टीम के अंदर बाहर हो रहे हैं. फॉर्म के कारण ही उन्हें टी20 विश्व कप 2021 की टीम से भी बाहर किया गया था. जिसके बाद चहल ने टीम में वापसी जरूर की लेकिन वो अब टीम की पहली पंसद नहीं रहे हैं. अब रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आने लगी है. जिसके कारण ही चहल को शायद ही अब रोहित शर्मा मौका दे. वहीं युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर भी रोहित के करीबी है जिसके कारण अब उन्हें ज्यादा मौके मिल सकते हैं. वहीं विराट कोहली के चहल  बहुत करीबी हैं.

Exit mobile version