Tag: रोहित-विराट

  • WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम हो गई घोषित, 17 महीनों के बाद हुई दिग्गज की टीम में वापसी

    WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम हो गई घोषित, 17 महीनों के बाद हुई दिग्गज की टीम में वापसी

    WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून 2023 में खेला जाएगा. आईपीएल खत्म होने के बाद ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023 Final) का फाइनल शुरू होगा. इस तगड़े मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से टकराने वाले हैं. बता दें की, प्लेयिंग 11 क्या होने वाला है आइए हम आपको बताते हैं.

    WTC 2023 Final का मुकाबला होने वाला है दिलचस्प, ये खिलाडी उतरेंगे मैदान में

    मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023 Final) का फाइनल 9 जून से लेकर 13 जून 2023 तक खेला जाएगा. सभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए एक्साइटेड हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है की प्लेयिंग 11 क्या होने वाला है. वैसे तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया है.

    बताया जा रहा है की, 5 तेंज गेंदबाजों को शामिल किया गया है. कहा जा रहा है की, सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है. इसके बाद अगर बात पुजारा की करें तो, नंबर तीन पर भारतीय टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आते हैं. कहा जा रहा है की पुजारा के खेलने की उम्मीद है.

    विराट कोहली इस नंबर पर खेलेंगे, क्या जडेजा होंगे बाहर?

    विराट कोहली के चौथे नंबर पर खेलने की उम्मीद है. बता दें की, विराट कोहली ने भी हाल ही में टेस्ट शतक ठोका था. इसी के साथ रवींद्र जडेजा टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलेंगे. इसके अलावा टीम में तेज गेंदबाजों के लाइन अप में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है.

    प्लेयिंग 11 में ये होंगे संभावित प्लेयर:

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023, RCB vs RR: संजू सैमसन की इस बड़ी गलती के कारण 7 रनों से हारी राजस्थान रॉयल्स, किंग कोहली का मास्टरप्लान हुआ हिट

  • विराट कोहली-रोहित शर्मा के खराब फॉर्म से बढ़ सकती है टीम इंडिया की मुश्किलें, चयनकर्ता ने ख़ुद किया बड़ा खुलासा

    विराट कोहली-रोहित शर्मा के खराब फॉर्म से बढ़ सकती है टीम इंडिया की मुश्किलें, चयनकर्ता ने ख़ुद किया बड़ा खुलासा

    आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चाओं में रहे। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आउट ऑफ फॉर्म देखा गया। बल्ले से अपनी टीम के लिए लगातार दोनों ही खिलाड़ी जूझते हुए नजर आए। आईपीएल में विराट ने 22.73 की औसत से तो वहीं रोहित शर्मा ने 19.14 की बेहद खराब औसत से रन बनाए।

    दोनों खिलाड़ियों की ये खराब फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिसे लेकर पूर्व क्रिकेटर सबा करीम (Saba Karim) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    सबा करीम ने रोहित-विराट के प्रदर्शन पर दिया बयान

    टीम के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम (Saba Karim) ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के पिछले कुछ समय से चले आ रहे खराब प्रदर्शन को देखते हुए अपनी चिन्ता जताई है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) और कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की तरह प्रदर्शन करना होगा।

    रोहित-विराट के प्रदर्शन पर जताई चिन्ता

    पूर्व सेलेक्टर सबा करीम (Saba Karim) ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को देखते हुए बताया कि इनकी प्रदर्शन टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। अपनी बात को रखते हुए सबा करीम ने कहा कि,

    “ हां रोहित और विराट की फॉर्म जरूर टीम को प्रभावित करेगी। यदी आपके मुख्य बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम होते हैं तो टीम के लिए मैच जीतना काफी मुश्किल होता है। हमने देखा है कि इंग्लैंड की ताकत कहां है और उसका काउंटर करने के लिए यह जरूरी है कि हमारे मैच विनर जो काफी अनुभवी वो रन बनाये।”

    सबा करीम (Saba Karim) ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि,

    “ मुख्य खिलाड़ियों को बड़े मैचों में रन बनाने होंगे। आप रोहित और विराट के बारे में बात कर रहे हैं, दोनों को ही अंत में हल ढूंढना होगा। कोच कितना भी बड़ा हो वह आपकी सिर्फ एक हद तक ही मदद कर सकता है। आपको मैदान पर जाकर अपनी ताकत के अनुसार ही खेलना होगा।”

    इंग्लैंड दौरे पर एकमात्र टेस्ट और 3-3 वनडे-टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

    मालूम हो कि भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड दौरे पर पहुंच चुकी है और यहां उसे अंग्रेजी टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जुलाई में ही 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। लेकिन, इससे पहले 24 जून से भारतीय खिलाड़ी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेंगे।

    जिसके लिए सभी खिलाड़ी तैयारियों में भी जुट गए हैं। फिलहाल सबा करीम (Saba Karim) के बयान पर गौर करें तो वाकई कोहली और विराट को अपनी लय में आने की जरूरत है। क्योंकि इस समय अंग्रेजी टीम अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर छाई हुई है।