रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज है। उन्होंने पिछले साल यानी 2022 में आईपीएल में खूब रन उगला था। जिसके बाद वो 2022 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर चल रहे थे। रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) अक्सर चर्चा में रहते है। कभी उनकी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर खबरें सामने आती हैं तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर। आज हम आपको रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है।
एक ही कॉलेज में पढ़ते थे Robin Uthappa और शीतल
रॉबिन उथप्पा ने शीतल गौतम से शादी रचाई है और वो कई बार अपने पति को स्टेडियम में उनको स्पोर्ट करने पहुंच चुकी है। रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम ने 3 मार्च साल 2016 को एक दूसरे से शादी रचाई थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉबिन उथप्पा और शीतल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।
Happy anniversary my love. Gratitude is all that I feel for us and the life we’ve created. It’s hard to believe it’s been 7 years already. Thank you baby for the love, growth, joy, peace and the challenges we’ve overcome together. You’ll forever be my fav girl in the world!! ❤️😘 pic.twitter.com/hZsBaDb82h
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) March 3, 2023
शीतल उस वक्त रॉबिन की सीनियर थी और वो टेनिस खेलती थी जबकि रॉबिन उथप्पा क्रिकेट खेलते थे। दोनों की स्पोर्ट में रूचि थी जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे है। रॉबिन उथप्पा सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है।
टीम इंडिया को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से देखें तो इसमें भारत का प्रदर्शन काफी मायने रखता है, पर इस वक्त देखा जाए तो टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इसमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी है, जो इस वक्त खेल के मैदान से दूर हैं। उनका एक्सीडेंट रुड़की में हो गया था, वह इस दुर्घटना में बाल बाल बचे। फिलहाल ऋषभ पंत का ट्रीटमेंट मुंबई के अस्पताल में चल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज से भी बाहर
टीम इंडिया (Team India) के 25 वर्षीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत अगर ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेते तो यकीनन वह कमाल की पारी खेलते। वह आईपीएल के 16वें सीजन से भी बाहर हो गए हैं। अपनी इंजरी के कारण उन्हें ठीक होने में अभी समय लगेगा। वह अगर ऑस्ट्रेलिया की गावस्कर सीरीज का हिस्सा तो वहां मैच जिताऊ पारी खेल सकते थे, क्योंकि ऋषभ पंत को वहां की पिचों के बारे में जानकारी है।
रॉबिन उथप्पा ने कही ये बात
ऋषभ पंत इस साल कई बड़े टूर्नामेंटों से बाहर हैं, तो उनकी कमी कई बड़े और पूर्व क्रिकेटरों को भी खल रही है। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि
“मुझे लगता है वह अभूतपूर्व टेस्ट क्रिकेटर है। पंत ने टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलते हुए हर फॉर्मेट में कमाल दिखाया है। यही वजह है कि इस बड़े टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी के नहीं होने पर मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा है।”
आपको बता दें कि पंत का 30 जनवरी को रुड़की जाते वक्त खतरनाक कार एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ किसी तरह कार का कांच तोड़कर बाहर निकले थे, इसके बाद ही कार में आग लग गई थी। उनका इलाज पहले देहरादून के अस्पताल में चला इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
रॉबिन उथप्पा ने सितंबर में क्रिकेट से संन्यास लिया था। इस साल ही क्रिकेट के कई इंटरनेशल फॉर्म से संन्यास लेने के बाद एक बार फिर रॉबिन क्रिकेट खेलते नजर आएंगे, ऐसी खबरें जोर पकड़ रही हैं। रॉबिन उथप्पा ने अगले साल जनवरी में यूएई में शुरू हो रही आईएलटी20 लीग से खेलने का फैसला किया है। यूएई में पहली टी20 लीग में उथप्पा दुबई कैपिटल्स के तरफ से खलेंगे। इसकी जानकारी खुद उथप्पा ने एक वीडियो पोस्ट जारी करके दी है।
वीडियो पोस्ट में ये बोले रॉबिन उथप्पा
हैलो दुबई फैंस, मैं रॉबिन उथप्पा बोल रहा हूं। मैं दुबई कैपिटल्स की टीम को ज्वाइन करके बहुत खूश हूं और साथ ही उन्हें बहुत धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझमें भरोसा दिखाया। मैं एक बेहतर टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्सुक है और हम एक टीम के रूप में मिलकर यह टूर्नामेंट जीतना चाहेंगे, जल्द मिलते हैं।’
आईपीएल के टीम में भी लेंगी हिस्सा
आईएलटी टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलने वाली हैं जिसमें आईपीएल की 3 फ्रेंचाइजियों ने भी अपनी टीमें उतारी हैं। आईपीएल फ्रेंचाइंजियों में दिल्ली कैपिटल्स वाली जीएमआर ग्रुप के अलावा एमआई और नाइटराइडर्स भी शामिल हैं।
ऐसा रहा उथप्पा का करियर
रॉबिन उथप्पा 2007 के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के हिस्सा रह चुके हैं। वर्ल्ड कप में रॉबिन ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है। अपने करियर में 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। साथ ही साथ उथप्पा ने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार गेम खेला था। उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेम खेला था। टीम को वर्ल्ड कप में भी वो जीत दिला चुके हैं।
रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के कप्तान रहे शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ शानदार साझेदारी से गेम खेला था। साथ ही 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अच्छा गेम खेल कर आईपीएल में गेम खेला था।
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने बीते 14 सितंबर क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। 2006 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रॉबिन उथप्पा ने 16 साल के अपने कैरियर में कई मुकाम हासिल किए है।
पिछले आईपीएल (IPL) सीजन में उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। जिसके बाद अब खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में ये तीन खिलाड़ी जुड़ सकते हैं।
1- मनीष पांडे ( Manish Pandey)
मनीष पांडे ( Manish Pandey) आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से खेले थे। जिसमे खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लखनऊ की टीम की ओर से छह पारियों में मनीष पांडे ने 110 के स्ट्राइक-रेट से 88 रन ही बना सके थे।
इसलिए संभव है कि लखनऊ सुपर जायंट्स अब अपनी टीम में पिछले सीजन में मिडिल ऑर्डर में दिखी कमजोरी को दूर करने के लिए मनीष पांडे और कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रॉबिन उथप्पा के स्थान पर अपनी टीम में स्थान दे सकती है।
2- करुण नायर ( Karun Nair)
30 साल के करुण नायर (Karun Nair) एक समय पर टीम इंडिया के लिए भविष्य के सितारे माने जा रहे थे। लेकिन अब करुण नायर कोई खास प्रदर्शन नही कर पा रहें हैं।
पिछले आईपीएल 2022 में संजू सैमसन ने देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी को टीम में ज्यादा मौके दिए। जिसके चलते खिलाड़ी को कोई खास मौके नहीं मिल सके। इस साल के लिए करुण नायर को राजस्थान रॉयल्स की टीम रिलीज कर सकती है, इसके आसार दिख रहे हैं।
3- दासुन शनाका (Dasun Shanaka)
रॉबिन उथप्पा के स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में दासुन शनाका (Dasun Shanaka) को जगह दे सकती हैं। एशिया कप 2022 में खिलाड़ी ने कई मामलों में सभी को प्रभावित किया है। श्रीलंका के इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में शामिल कर सकती है। दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के आने से चेन्नई सुपर किंग्स को टीम में मजबूती मिल सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से एक्शन से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वर्ल्ड कप विजेता आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से भिड़त करने वाली हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिसका पहला मैच पीसीए स्टेडियम (PCA STADIUM) मोहाली (MOHALI) में खेला जाएगा।
मैच का रोमांच कमेंटेटर के चलते और ज्यादा बढ़ जाता हैं। आज हम आपको भारत और आस्ट्रेलिया के मैच की कमेंट्री करने वाले हिंदी कमेंटेटर के बारे में बताएंगे। जो अपनी कमेंट्री से माहौल को मजेदार बनाने वाले हैं।
यह हिंदी कमेंटेटर बिखेरेंगे अपना जलवा
आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का लुत्फ भारतीय फैंस हिंदी भाषा में उठाने वाले हैं। जब दिग्गज कमेंटेटर माहौल को मजेदार बनाते हुए नजर आएंगे। भारत और आस्ट्रेलिया सीरीज में छह कमेंटेटर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे। एशिया कप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) को ब्राडकास्टिंग की जिम्मेदारी मिली थी।
भारत और आस्ट्रेलिया की ब्राडकास्टिंग भी स्टार ही करने वाला हैं। जिससे रोमांच और ज्यादा रहने वाला हैं। रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI), जतिन सप्रू (JATIN SAPRU), आकाश चोपड़ा (AAKASH CHOPRA), सुनिल गावस्कर (SUNIL GAVASKAR), संजय बांगर (SANJAY BANGAR) और रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTTHAPPA)
अपने आवाज का जादब बिखेरने के लिए तैयार हैं। बाकी सारे कमेंटेटर की कमेंट्री का मजा तो हम हमेशा लेते हुए आए हैं। लेकिन अब रॉबिन उथप्पा जिन्होने हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी। अब कमेंट्री में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इन सारो की कमेंट्री मैच में चार चांद लगाने का काम करने वाली हैं।
पहले टी20 मुकाबले में ऐसी होगी भारत और आस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।
भारतीय रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTTHAPPA) ने हाल ही में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से सन्यास का ऐलान किया हैं। जब भी हम रॉबिन उथप्पा के बारे में बात करते हैं तो साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ बॉल आऊट का दृश्य हमारे सामने आ जाता हैं।
रॉबिन ने भारतीय टीम के साथ-साथ घरेलू और आईपीएल (IPL) जैसी लीगों में अपना शानदार खेल दिखाया हैं। रॉबिन साल 2015 के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में असफल रहें। बहुत कम लोग ही रॉबिन के लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। आज हम आपको रॉबिन की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताएंगे-
रॉबिन उथप्पा और शीतल की दिलचस्प लव स्टोरी
रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) और शीतल गौतम (SHETTAL GAUTAM) ने 3 मार्च 2016 को शादी की थी। लंबे समय बाद डेट करने के बाद रॉबिन और शीतल ने शादी का फैसला किया था। आपको बता दें कि रॉबिन और शीतल दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। शीतल रॉबिन उथप्पा की सीनियर थी।
दोनों ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शीतल ने खुलासा किया था कि रॉबिन ने घुटनों के बल पर बैट कर उन्हें प्रपोज किया था। शीतल और रॉबिन दोनों ही स्पोर्ट्स बैकग्राऊंड से ताल्लुक रखते हैं। रॉबिन क्रिकेट के दीवाने थे। वहीं शीतल टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। शीतल ने 9 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था।
दो बार की रॉबिन और शीतल ने शादी
आपको बता दें रॉबिन उथप्पा एक क्रिश्चियन परिवार से आते हैं, वहीं शीतल एक हिंदु परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों ने अपने धर्मो का सम्मान करते हुए दो बार शादी की हैं। दोनों ने पहले 3 मार्च 2016 को ईसाई धर्म से और फिर 11 मार्च 2016 को हिंदु रिति-रिवाज से शादी की। साल 2017 में दोनों पहली बार माता-पिता बनें और हाल ही में शीतल ने एक प्यारी सी बेटी को भी जन्म दिया हैं। दोनों अपनी छोटी सी जिंदगी में खुशहाल से जीवन जी रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के तूफानी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)ने इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं बल्कि क्लब क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। आइसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) का पहला खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे इस बल्लेबाज ने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
ट्विटर पर अपने फैसले का ऐलान करते हुए उन्होंने लिखा कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ये निर्णय ले रहे हैं। संन्यास के बाद उथप्पा विदेशी टी-20 लीग खेलने के लिए भी स्वतंत्र हो गए हैं। उथप्पा आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में खेलते हुए दिखे थे।
रॉबिन उथप्पा ने संन्यास का किया ऐलान
It has been my greatest honour to represent my country and my state, Karnataka. However, all good things must come to an end, and with a grateful heart, I have decided to retire from all forms of Indian cricket.
रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने बुधवार 14 सितंबर 2022 को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस बात को साझा किया। उन्होंने नोट लिखते हुए बीसीसीआई और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड दोनों को ही धन्यवाद दिया। रॉबिन उथप्पा ने लिखा कि,
“मेरे लिए देश और कर्नाटक राज्य के लिए खेलने का मौका बड़ा सम्मान की बात रही। जैसे कि सभी अच्छी चीजों के एक ना एक दिन खत्म होना ही होता है तो अपना दिल बड़ा करते हुए सभी क्रिकेट फॉर्मेट से मैं संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।”
रॉबिन उथप्पा का टीम इंडिया में सफ़र
यदि बात की जाए रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में रॉबिन ने टीम इंडिया का साल 2015 तक प्रतिनिधित्व किया है। रॉबिन उथप्पा 2007 में पहला T20I वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे। उथप्पा ने उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों पर 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
साल 2006 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने अपने करियर में 46 वनडे और 13 T20I इंटरनेशनल मुकाबले खेले और कुल 1183 रन बनाए जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। उथप्पा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और आखिरी बार 19 जुलाई 2015 को ब्लू जर्सी में खेलते नजर आए थे।
रॉबिन उथप्पा का आईपीएल करियर
रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) आईपीएल (IPL) के पहले संस्करण से खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 205 मुकाबले खेले, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। उथप्पा ने 197 आईपीएल पारियों 4952 रन बनाए। आईपीएल में उथप्पा के नाम 27 अर्धशतक, 182 छक्के और 481 चौके हैं। उथप्पा ने 3 बार IPL का खिताब भी अपने नाम किया। यही नहीं, 2014 में वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में भी सफल रहे।
12 सितंबर को बीसीसीआई ने आईसीसी मैच T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप होगा। इसके बाद भारत के टेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा और सीएसके के रॉबिन उथप्पा ने भारत की प्लेइंग इलेवन को चुना है।
एक जैसी ही है दोनों की टीम
रॉबिन उथप्पा और चेतेश्वर पुजारा दोनों ने अपने टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को ही रखा है। रोहित और राहुल पहले ओपनिंग में बल्लेबाजी करेंगे इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम रखा गया है।
वहीं गेंदबाजों के बारे में बात की जाए तो दोनों ही खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह का नाम दिया है दोनों ने अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं दिया है। इसके अतिरिक्त युजवेंद्र चहल को दोनों ने बतौर स्पेशलिस्ट स्पिनर चुना है।
गेंदबाजी के लिए पुजारा के 5 विकल्प
पुजारा ने अपनी टीम में केवल गेंदबाजी के लिए पांच विकल्प है उनका 5वां विकल्प हार्दिक पांड्या है तो वहीं उथप्पा ने अपने टीम में दीपक हुड्डा को चुना है जिससे उनकी टीम में छह गेंदबाजी विकल्प हैं। रविचंद्रन अश्विन को दोनों ही खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी।
पंत की जगह दिनेश कार्तिक
अपने प्लेइंग इलेवन में चेतेश्वर पुजारा ने कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को चुन लिया है लेकिन रॉबिन उथप्पा ने केवल दिनेश कार्तिक का चुनाव किया है वह भी बतौर विकेटकीपर। ऐसे में रॉबिन उथप्पा की प्लेइंग इलेवन में पंत की जगह दीपक हुड्डा को मिली है।
चेतेश्वर की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हर्षल पटेल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार शामिल है।
उथप्पा की प्लेइंग इलेवन
उनकी टीम में भी रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक शामिल है
भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है.और इसी वजह से ज्यादातर युवा क्रिकेट खेलना ही पसंद करते है. समय समय पर बदलते हुए क्रिकेट ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया है. क्रिकेट के इसी क्रेज को देखते हुए भारतीय युवा इसको अपना पैशन बना लेते है और इंडिया की टीम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सपना उनकी आँखों में पनपने लगता है. बता दें की टीम इंडिया में खेलना इतना आसान नही होता है.
पहले खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होता है जिसके बाद उनके खेल को देख कर सेलेक्टर उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका देते हैं.कई बार ऐसा देखा गया है की जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेलते है वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतना अच्छा प्रदर्शन नही कर पाते हैं. आज हम आपको इस लेख में उन 10 खिलाड़ियों के बारे में ही बताएंगे जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में तो अच्छा किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाकाम रहे हैं-
1. आकाश चोपड़ा
साल 2002 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (AKASH CHOPRA) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने अहमदाबाद में खेले गये अपने डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 42 रन बनाये वही दूसरी पारी में 31 रन उनके बल्ले से आये थे. बता दें की घरेलू क्रिकेट में रन बनाने वाले आकाश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने में असफल रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया. मौजूदा समय में आकाश क्रिकेट मैचों में कमेंट्री करते हुए नज़र आते है.
2. विनोद काम्बली
क्रिकेट के महानायक कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से एक समय तुलना किये जाने वाले बल्लेबाज़ खिलाड़ी विनोद काम्बली लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. काम्बली ने घरेलू क्रिकेट में अपना बेहतरीन खेल दर्शाया है बता दें की साल 1993 में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अच्छी पारी खेलने वाले काम्बली ने अपने दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था. लेकिन अगर बात करे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तो वह लिस्ट के बाकि खिलाड़ियों की तरह असफल ही साबित हुए थे.
3. अजय शर्मा
साल 2000 में मैच फिक्सिंग कांड में दोषी पाए गये भारतीय बल्लेबाज़ अजय शर्मा(AJAY SHARMA) लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.1988 में इंडिया टीम के लिए डेब्यू करते हुए अजय ने टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 53 रन जोड़े थे वही उन्होंने 1988-93 के बीच 31 एकदिवसीय मैच खेले थे जिसमे उन्होंने 424 रन बनाये थे. बता दें की 1996-97 के दौरान अजय एक सीज़न में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे.बाद में मैच फिक्सिंग मामले में फस जाने से उनका करियर अचानक समाप्त हो गया.हालाकि आजीवन प्रतिबंध झेल रहे अजय को 14 साल बाद सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था.
4. मनिंदर सिंह
17 की उम्र में इंडिया टीम के लिए खेलने वाले मनिंदर सिंह(MANINDER SINGH)लिस्ट में चार नंबर पर हैं.साल 1986-87 में मनिंदर ने इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खले गये हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी गेंदबाजी की थी.लेकिन बाद में साल 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन खराब रहा जिसके चलते उन्हें बाद में टीम में जगह नही मिल सकी. हालांकि अगले साल उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में वापस से टीम में शामिल किया गया लेकिन वह उसमे भी नाकाम रहे. लिस्ट में बाकी खिलाड़ियों की तरह मनिंदर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असफल रहे.
5. प्रज्ञान ओझा
एक टेस्ट मैच में 10 विकेट अपने नाम करने वाले भारतीय पूर्व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा लिस्ट में 5 नंबर पर हैं. ओझा ने 33 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपना आखिरी मैच 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में 89 रन देकर 10 विकेट हासिल किये थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. इसके बाद ओझा के एक्शन पर सवाल उठा दिए गए और उन्हें मजबूरन इंडिया टीम से अलग होना पड़ा.जिसके चलते ओझा भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असफल रहे.
6. मनोज तिवारी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असफल रहे खिलाड़ियों की लिस्ट में 6 नंबर पर भारतीय पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी (MANOJ TIWARI) का नाम शामिल है 2008 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरआत करने वाले मनोज ने 7 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है जहाँ उन्होंने खेले गये 12 वनडे मैचों में 287 रन बनाते हुए 5 विकेट अपने नाम किये हैं तो वही उन्होंने 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं जिसमें वह असफल रहे.
7. रॉबिन उथप्पा
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा(ROBIN UTHAPPA) लिस्ट में 7 नंबर पर हैं.साल 2006 में इंग्लैंड की खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले उथप्पा ने इंडिया टीम की लिए बहुत अच्छी पारियां खेली हैं.लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो कुछ खास कमाल नही कर पाए हैं. बता दें की उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में खेले गये अपने 11 मुकाबलों में मात्र 285 रन ही बना सके हैं.
8. प्रवीण आमरे
इस लिस्ट में अगला नाम है भारतीय पूर्व खिलाडी प्रवीण आमरे (PRAVEEN AAMRE)का जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के डेब्यू टेस्ट मैच में शतक तो जड़ा लेकिन इसके बावजूद भी वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असफल ही रहे.बता दे की प्रवीण ने सिर्फ 11 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 42.5 की औसत से 3 अर्धशतक और एक शतक के साथ 425 रन बनाए हैं.वही अगर बात करे उनके घरेलू क्रिकेट की तो उन्होंने 86 एफसी मैचों में 48.86 के औसत से 5815 रन बनाए हैं.
9.लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
17 साल की उम्र में इंडिया टीम के लिए खेलने वाले लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (LAXMAN SHIVRAMKRISHN) लिस्ट में 9 नंबर पर हैं. लक्ष्मण ने इंडिया टीम के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं.और जिसमे उन्होंने 26 विकेट हासिल किये हैं तो वही इंडिया टीम के लिए 16 वनडे मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं.
बता दें की 1985 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी लक्ष्मण रहे हैं. जहाँ उन्होंने फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन देकर 3 विकेट लिए थे.हालाकि बाद में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली जिसके चलते वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असफल रहे.
10. इरफान पठान
भारतीय पूर्व तेज़ गेंदबाज़ खिलाड़ी इरफ़ान पठान(IRFAN PATHAN) लिस्ट में 10 नंबर पर हैं. इरफ़ान ने अपमे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 100 विकेट लिए हैं.तो वही अपने वनडे करियर में उन्होंने 120 मैचों में 173 विकेट चटकाए हैं.इरफ़ान ने साल 2007 टी 20 विश्व कप में भी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया.हालाकि इस प्रदर्शन के बावजूद भी इरफ़ान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ ख़ास कमाल नही कर पाए.
भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर आज पूरे विश्व में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया आज विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। टीम इंडिया से किसी भी टीम को मैच जीतना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी (Indian Cricketer) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने अपनी पर्सनल लाइफ में एक ही पत्नी से दो बार शादी की है।
एक ही पत्नी से इस क्रिकेटर ने की दोबारा शादी
भारतीय टीम के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा पिछले कई दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को साल 2015 के बाद भारतीय टीम में खेलता हुआ नहीं देखा गया है। 2015 के बाद रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। आपको बता दें कि रॉबिन उथप्पा ने अपनी पत्नी से दो बार शादी की है।
इस वजह से की दो बार शादी
आपको बता दें कि क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी का नाम शीतल गौतम है। शीतल गौतम एक हिंदू परिवार से हैं। जबकि रॉबिन उथप्पा क्रिस्चियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसी कारणवश रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम ने दो बार शादी की है। शीतल गौतम और रॉबिन उथप्पा ने 3 मार्च साल 2016 में क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। जिसके कुछ ही दिन बाद इन्होंने हिंदू रीति रिवाज से 11 मार्च 2016 में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे।