आईपीएल 2022 लगभग अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है .इस बार आई दो नई टीमो ने इसका रोमांच और भी बड़ा दिया है. लीग में खेल रही 10 टीमे इस ख़िताब को जीतने की कोशिश में जी जान से लगी हुई है ऐसे में कुछ ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली जिन्हें दर्शक कभी भी भूल नही पायेंगे.
अगर देखा जाए तो हर साल आईपीएल (IPL) में कोई न कोई विवाद देखने को ज़रूर मिलता है लेकिन इस साल केआईपीएल (IPL) में कुछ ऐसे विवाद हुए जो अपने पहले कभी नही देखे होगे. आइये नजर डालते है उन 5 विवादों पर जिसके चलते इस साल का आईपीएल (IPL) रहा कुछ खास.
1. हर्षल पटेल और रियान प्रयाग के बीच हुई भिड़त

आईपीएल (IPL)2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के डेथ गेंदबाजों में से एक हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL)और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रियान पराग (RIYAN PARAG ) के बीच कहासुनी देखने को मिली थी. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स (RR ) की पारी खत्म होने के बाद हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) निराश हो गए थे.
उनकी इसी निराशा के कारण डगआउट में लौटने के समय पराग और हर्षल के बीच कुछ उग्र शब्दों का आदान-प्रदान किया गया था जो कि कैमरा में कैद हो गया था. आपको बता दें की रियान पराग (RIYAN PARAG) ने उनके आखिरी ओवर में चौके-छक्को की लाइन लगा दी जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स (RR) एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुच गई.
जिसके बाद डगआउट में लौटते समय रियान पराग (RIYAN PARAG ) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के बीच कुछ उग्र शब्दों का आदान-प्रदान किया गया था जो कि कैमरा में कैद हो गया था. हालांकि मैदान पर मौजूद बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव करा दिया था. लेकिन उसके बाद भी हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने रियान पराग (RIYAN PARAG ) से हाथ नहीं मिलाया था.



