Tag: राहुल द्रविड़

  • सहवाग हैं “परशुराम” तो विराट कोहली “नरसिम्हा” जानिए भगवान के किस गुण में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

    सहवाग हैं “परशुराम” तो विराट कोहली “नरसिम्हा” जानिए भगवान के किस गुण में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

    भारतीय खिलाड़ी व क्रिकेट जगत के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता होगा। उन्होने अपने शानदार खेल से दुनिया को दीवाना बनाकर क्रिकेट को दुनिया में विख्यात किया हैं। उनके योगदान की जितनी सराहना की जाए उतनी कम हैं। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR)  को क्रिकेट का भगवान का कहा जाता हैं।

    आज तक ना कोई उन जैसा आ पाया हैं और ना ही उनके जैसा कोई बन सकता हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं, अगर सचिन क्रिकेट के  भगवान हैं, यानि कि वह क्रिकेट के राम हैं।  तो बाकी क्रिकेटरों को किसका दर्जा प्राप्त हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताएंगे कि ऐसे कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा प्राप्त हैं।

    सुनिल गावस्कर हैं भगवान विष्णु

    भगवान राम विष्णु का ही अवतार थे। उसी तरह सचिन तेंदुलकर भी भारतीय दिग्गज सुनिल गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) के ही नए अवतार थे। दोनों की खतरनाक बल्लेबाजी दोनों को एक जैसा बनाती थी। इसलिए सुनिल गावस्कर भगवान विष्णु (GOD VISHNU) हैं।

    वीरेंद्र सहवाग हैं भगवान परशुराम

    भगवान परशुराम (GOD PARSHURAM)  पृथ्वी की सारी बुरी ताकतों का खातमा किया था। वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) भी अपनी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े खतरनाक गेंदबाजों का खातमा करते हुए नजर आते थे। इनका खातमा कर उन्होने कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। जिसके चलते वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट की दुनिया के परशुराम हैं।

    राहुल द्रविड़ हैं भगवान शिव

    भगवान शिव (GOD SHIVA) दुनिया को बचाते हैं। पूरा का पूरा ब्रम्हांड उनके भरोसे चलता हैं। उसी तरह राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) भी भारतीय क्रिकेट टीम के रक्षक हैं। उन्होने भारत के लिए खेलते हुए अपनी शानदार पारियों से एक नए युग का आरंभ किया। वहीं आज कोच के रूप में खिलाड़ियों को शिक्षा देकर नया इतिहास रचने की तैयारी व भारतीय टीम को आगे ले जाने में जुटे हुए हैं।

    विराट कोहली हैं नरसिम्हा

    नरसिम्हा भगवान (GOD NARSIMHA)  हमेशा अपने विरोधियों से प्रतियोगिता करते हुए नजर आते हैं। वह बहुत ही निडर और खतरनाक थे। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी ऐसी हैं। वह भी विरोधियों से प्रतियोगिता लेने में बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। वह निडर और खतरनाक हैं बिल्कुल नरसिम्हा भगवान की तरह।

    वीवीएस लक्ष्मण हैं भगवान सूर्या

    भगवान सूर्य (GOD SURYA) हमेशा चमकते रहते हैं। ठीक उसी तरह वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) भी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चमकते खिलाड़ी हैं। वह जब भारतीय टीम का हिस्सा थे हमेशा भारत की जीत में चमकते हुए नजर आते थे। हाल ही में वह जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ भारत को हेड कोच थे तब भी वह चमकते हुए ही नजर आए।

    कपिल देव हैं भगवान इंद्र

    भगवान इंद्र (GOD INDRA) सभी देवताओं को लीड करते हुए नजर आते हैं। ठीक उसी तरह कपिल देव (KAPIL DEV) ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को लीड किया हैं। साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट ने वहां से पीछे मुड के नहीं देखा। कपिल देव की क्षत्र छाया में भारतीय टीम फलते हुए ही नजर आयी हैं।

    ऋषभ पंत हैं भगवान गणेश

    गणेश भगवान (GOD GANESH) को दुनिया में सबसे पहले पूजा जाते हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) अभी क्रिकेट जगत में नए हैं लेकिन उनके अंदर को प्रतिभाएं नजर आती हैं जिससे वह महान बनने की काबिलियत रखते हैं। बस उनको काम करने की जरूरत हैं। गणेश भगवान और ऋषभ पंत में अगर कुछ समानता हैं तो वह हैं उनका शारिरिक बनावटय़

    अनिल कुंबले हैं भगवान ब्रम्हा

    भगवान ब्रम्हा (GOD BRAHMA) किस्मत लिखने का काम करते हैं। ठीक उसी तरह भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE) भी अपने गेंद के कमाल से बल्लेबाजों की किस्म्त लिखने का काम करते थे।

    जवगाल श्रीनाथ हैं भगवान वायु

    जवगाल श्रीनाथ (JAVGAL SRINATH) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। भगवान वायु (GOD VAYU) की तरह ही जवगाल श्रीनाथ काफी तेज हैं। और अपने तेज से बल्लेबाजों का काम-तमाम करते हुए नजर आते थे।

    जहीर खान हैं भगवान कार्तिकेय

    जहीर खान (ZAHEER KHAN) जैसा तेज गेंदबाज ढूंढे कभी नहीं मिलेगा। उन्होने भारत के लिए खेलते हुए कितने खतरनाक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया हैं। जिस तरह भगवान कार्तिकेय (GOD KARTIKEYA) सभी देवताओं के कमांडर थे उसी तरह जहीर खान भी भारतीय तेज गेंदबाजी क्रम के कमांडर हैं।

  • विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ तोड़ेंगे अपना सबसे बड़ा सूखा, 2019 से कर रहे हैं इस खास पल का इंतजार

    विराट कोहली: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के बाद अब दो टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज का गाज 14 दिसंबर को चटगांव में होना है। बांग्लादेश के खिलाफ अपनी इस टेस्ट सीरीज के साथ भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करती नजर आएगी. भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2022 में जुलाई के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था.

    वहीं हाल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज में हार प्राप्त की थी जिसके बाद अब टेस्ट में जीत के साथ भारत बांग्लादेश अपने हिसाब बराबर करना चाहेगी. भारतीय फैंस इस समय भारत की इस टेस्ट सीरीज में जीत के साथ साथ विराट कोहली के शतक का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

    बांग्लादेश में ख़त्म होगा शतक का सूखा

    ये तो सब जानते हैं की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अभी से कुछ समय पहले तक बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. लंबे समय से उनके बल्ले से एक एक रन निकले में मुसीबतें आ रही थी. हालांकि किंग कोहली ने एशिया कप 2022 से अपने बेहतरीन फॉर्म में वापसी कर ली है, और उसके बाद से हार मुकाबले में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है.

    विराट कोहली के इस खराब फॉर्म का दौर और उनके बल्ले से शतकों की दरकार साल 2019 में नवंबर के महीने से शुरू हुई थी जब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टेस्ट सीरीज की खेल रही थी. इस मुकाबले में कोहली ने अपने बल्ले से अपने करियर का 70वां शतक जड़ा था.

    इस दिन के बाद से कोहली अपने शतक के लिए लंबे समय तक तरसे थे. हालांकि अभी तक टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से शतक नहीं ही निकला है. अब ऐसे में फैंस उनसे यही उम्मीद कर रहे हैं की इस साल जैसे विराट कोहली ने अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी करी है वैसे ही वो टेस्ट क्रिकेट में अपने शतक के सूखे को भी समाप्त कर करेंगे. यदि विराट कोहली ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो ये विराट कोहली के टेस्ट करियर का 28वां शतक होगा, और इसी के साथ विराट कोहली जो रूट और स्टीव स्मिथ की बराबरी भी कर लेंगे.

    कोच द्रविड़ से निकलेंगे आगे?

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में न केवल अपने टेस्ट के सूखे को खटक करते हुए अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगा सकते हैं, बल्कि इसके साथ ही और भी कुछ रिकॉर्ड्स हैं जो वो अपने नाम कर सकते हैं. सबसे पहले विराट कोहली के पास मौजूदा समाय के बहरतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ का ही रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर है. विराट कोहली अगर इस टेस्ट सीरीज में 169 रन जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो, ऐसा करते हुए विराट हेड कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे.

    फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची ने पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होने 4 मैचों की पांच पारियों में 392 रन जड़े हैं, वहीं भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने 7 मैचों की 10 पारियों में 560 रन जड़े हैं. तो ऐसे में विराट बचे हुए 169 रनों के फैसले को खत्म करने में कामयाब हो पाते हैं तो वो राहुल द्रविड़ को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लेंगे.

  • बीसीसीआई टीम इंडिया के इतिहास का करने जा रही है सबसे बड़ा बदलाव, कोचिंग में इस दिग्गज की इंट्री अब तय

    बीसीसीआई: भारतीय टीम पिछले कई सालों से आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने की जद्दोजहद में लगी हुई है लेकिन सफल नहीं हो पा रही है. इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम इस बार भी नॉकआउट मैच में बुरी तरह फ्लॉप हुई और खिताब हाथ से गंवा बैठी. भारतीय टीम की इस दुर्दशा को देखते हुए बीसीसीआई टीम में कई बड़े और अहम बदलाव करने के विचार में है. सिलेक्शन कमिटी का बदलाव तो ही चुका है, कुछ अन्य बड़े बदलाव भी होने की संभावनाएं हैं.

    बदल सकता है भारतीय टीम का टी20 स्टाफ

    हाल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टीम की इस हार ने हर जगह तहलका मचा रखा है. इंग्लैंड ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की तीनों फॉर्मेट में कोचिंग के लिए अलग अलग स्टाफ नियुक्त किए हुए हैं, शायद यही वजह है टीम के बेहतर मैनेजमेंट और कोचिंग का.

    इसे देखते हुए बीसीसीआई भी अब स्प्लिट कोचिंग का फॉर्मेट अपनाने का विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में भारतीय टीम को भी नया टी20 कोचिंग स्टाफ मिल सकता है. बीसीसीआई इस बात को लेकर विचार कर रही है, जिसकी पुष्टि खुद बीसीसीआई के एक अधिकारी ने करी है. अधिकारी ने कहा,

    ‘हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. राहुल द्रविड़ या किसी की क्षमता के बारे में नहीं बल्कि, टाइट शेड्यूल को मैनेज करने वाले और स्पेशलाइज स्किल्स को बोर्ड पर लाया जाए. टी20 अब एक अलग खेल, कठिन कैलेंडर और नियमित आयोजनों की तरह है. हमें भी बदलाव को करने की जरूरत है. हहां, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि भारत में जल्द ही नई टी20 कोचिंग सेट-अप होगा.’

    कौन बन सकता है नया कोच ?

    भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई नए कोचिंग स्टाफ को नियुक्त करने का विचार कर रही है, यदि ऐसा होता है तो राहुल द्रविड़ टी20 फॉर्मेट के कोच नहीं रह जाएंगे. अगर राहुल द्रविड़ को हटाया जाता है तो उनकी जगह अगला टी20 कोच किसे बनाया जाएगा इस पर भी बीसीसीआई के इस अधिकारी ने मीडिया से बात चीत में बयान दिया. उन्होंने कहा,

    ‘अब तक किसी को जीरो नहीं किया गया है. हम कब तक निश्चित नहीं हैं, लेकिन हम निश्चित हैं कि भारत को टी20 सेट-अप के लिए नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है. हम जनवरी से पहले नए-कप्तान की घोषणा करेंगे. और नए कोच आ सकते हैं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि कुछ भी फाइनल नहीं है.’

  • BAN vs IND: सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, भारतीय टीम से होगी इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी

    भारत बनाम बांग्लादेश के बीच बीते दिन दुसरा वनडे मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 5 रनों से हार मिली. बांग्लादेश ने इस सीरीज में अब तक दो मुकाबले जीते हैं और 2–0 से आगे चल रही है. बीते दिन खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर आफत आ पड़ी.

    इस मैच ने फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा कैच पकड़ते हुए चोटिल हो गए. उनके हाथ में बेहद गंभीर चोट आई. रोहित को तुरंत मैदान से हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन फिर भी कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में बल्लेबाजी की और वो नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे.

    रोहित शर्मा ने कहा सौभाग्य से फ्रैक्चर नहीं हुआ

    बीते दिन बांग्लादेश और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में फील्डिंग करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. लेकिन बाद में रोहित ने भारत के लिए अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करी और बेहद शानदार प्रदर्शन करते दिखे.

    रोहित शर्मा के बल्ले से जमकर रनों की बरसात देखने मिली, और वो भी चोटिल होने के बाद. मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा से सबसे पहला सवाल उनकी चोट को लेकर ही किया गया. इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने बताया की फ्रैक्चर नहीं है. उन्होंने कहा,

    “यह (अंगूठे की चोट) बहुत बड़ी नहीं है. कुछ अव्यवस्था और कुछ टाँके. सौभाग्य से, फ्रैक्चर नहीं था और इसलिए मैं बल्लेबाजी करने में सक्षम था.”

    BCCI ने ट्वीट करके दी थी जानकारी

    दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट के बारे में बीसीसीआई ने जानकारी दी. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की की कप्तान शर्मा कैच पकड़ते के दौरान चोटिल हो गए हैं और मेडिकल टीम देख रही है. बीसीसीआई ने ट्वीट में लिखा,

    “दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आंकलन कर रही है, उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है.”

    इतना ही नहीं इसके आगे कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बयान में भारत के दो अन्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के मुद्दे को उठाते हुए कहा की हमें अपने खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने वाली समस्या के तह तक जाना होगा. रोहित शर्मा ने कहा,

    “कुछ चोट संबंधी चिंताएं हैं, हमें इसकी तह तक जाने की जरूरत है. कोशिश करने और उन पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि इसे समझना जरूरी है. जब वे भारत के लिए खेलने आते हैं, तो उन्हें 100 प्रतिशत से अधिक की जरूरत होती है. हमें उनके कार्यभार पर नजर रखने की जरूरत है क्योंकि हम देश के लिए खेलने के लिए खिलाड़ियों को आधा फिट नहीं रख सकते.”

    तीसरे वनडे में तीन खिलाड़ी नहीं होंगे टीम का हिस्सा

    भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 10 दिसंबर को खेलना है. वहीं इस मैच को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, की इस मैच में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. ये तीन खिलाड़ी हैं कप्तान रोहित शर्मा, युवा गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर.

    बीते दिन हेड केक राहुल द्रविड़ ने बयान जारी करते हुए बताया था की कप्तान रोहित शर्मा अपनी चोट के लिए स्पेशलिस्ट से संपर्क करना चाहते हैं और इसके लिए वो मुंबई वापस आएंगे. वहीं दूसरी ओर कुलदीप सेन और दीपक चाहर की चोट गंभीर है जिसके कारण उन्हें इस सीरीज पर से आराम दिया जाएगा.

  • रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कौन संभालेंगा भारतीय टीम की कमान, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में किए बड़े खुलासे

    रोहित शर्मा: भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां उसे तीन मैचों की वनडे और 2 टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आगाज 4 दिसंबर को हुआ था, और अब तक इस सीरीज का दो मैच खेला जा चुका है. सीरीज के दोनो मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बीते दिन चोटिल हो गए जिसके कारण अब उन्हें सीरीज के तीसरे मैच से आराम दिया जाएगा.

    ऐसे में कयास है की भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी जा सकती है. इतना ही नहीं भारतीय टीम के हेड कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और बात का खुलासा किया और बताया कि भारतीय टीम की कमान बांग्लादेश के खिला टेस्ट मैच में भी के एल राहुल ही संभालते दिखेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा की चोट तब तक ठीक नहीं हो पाएगी.

    रोहित के टेस्ट सीरीज में खेलने पर सस्पेंस

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई. जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं की रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है और वो इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

    इतना ही नहीं भारत को बांग्लादेश के साथ वनडे के बाद दो टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. जैसे की कप्तान रोहित शर्मा की चोट गंभीर है और उससे उभरने के लिए उन्हें वक्त लगने वाला है. ऐसे में मुमकिन है की उन्हें टेस्ट सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है.इस मुद्दे को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बयान दिया और कहा,

    ” इतना तय है कि रोहित अगला मैच नहीं खेल रहे. आगे क्या होगा अभी कह नहीं सकते. फिलहाल, रोहित बेहतर इलाज के लिए मुंबई जा रहे हैं . वो वहां एक्सपर्ट्स से मिलेंगे फिर देखते हैं कि क्या होता है. लेकिन, वो टेस्ट मैच के लिए लौटेंगे, इसे लेकर अभी मैं स्योर नहीं हूं.”

    केएल राहुल संभाल सकते हैं टीम की टेस्ट में कमान

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की चोट को लेकर भारतीय हेड कोच रह द्रविड़ ने अपने बयान में इस मुद्दे पर बात करी. राहुल द्रविड़ ने अपने बयान में रोहित शर्मा को लेकर बड़ी अपडेट्स दी. राहुल द्रविड़ ने बताया की कप्तान रोहित शर्मा तीसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो अपनी इंजरी के लिए स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहते हैं और इसके लिए वो मुंबई वापस आएंगे.

    वहीं उन्होंने एक और बात बताई की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. अब अगर रोहित शर्मा टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो कयास हैं की भारतीय टीम की कमान सीरीज में केएल राहुल संभालते दिखेंगे. राहुल द्रविड़ के इस बयान से दो बातें स्पष्ट हैं.

  • राहुल द्रविड़ ने बताया क्या आखिरी वनडे मैच में खेलेंगे रोहित शर्मा और दीपक चाहर, कुलदीप सेन का भी बताया फ्यूचर

    राहुल द्रविड़: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज यानी 7 दिसंबर को दुसरा मुकाबला खेला गया. आज के इस मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत हासिल करी. भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला बेहद भारी रहा. टीम को मैच में तीन बड़े झटके लगे.

    भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी एक के बाद एक करके चोटिल हो गए, जिसका खामियाजा टीम को हार के साथ भुगतना पड़ा. वहीं अब भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इन खिलाड़ियों के लेकर बड़ा बयान दिया है.

    राहुल द्रविड़ का बयान

    भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल हो गए. ये तीन खिलाड़ी रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, युवा गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर. वहीं अब जाकर इन खिलाड़ियों को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिताया है की अब ये तीन खिलाड़ी अपनी चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में नहीं खेलते दिखेंगे.

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले भारत वापसी करेंगे, और यहां वो किसी स्पेशलिस्ट से अपनी चोट को लेकर कंसल्ट करेंगे. वहीं दूसरी ओर कुलदीप सेन और दीपक चाहर की गंभीर चोटों को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर कर दिया है.

    IND vs BAN: तीसरा वनडे मैच

    भारत और बांग्लादेश के बीच टीम मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा. अभी तक इस सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और दोनो में ही बांग्लादेश ने भारत पर जीत हासिल करी है. सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने भारत पर 1 विकेट से जीत हासिल करी. वहीं आज यानी 7 दिसंबर को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने एक और बार बाजी मारते हुए भारत पर 5 रनों से जीत हासिल करी.

    दो बार जीत के साथ बांग्लादेश की टीम सीरीज में 2–0 की बढ़त पर है. अब ऐसे में तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश जीत हासिल करते हुए सीरीज को पूर्ण बहुमत से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम अपनी इज्जत बचाने का प्रयास करते हुए आखिरी सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.

  • बांग्लादेश दौरे से पहले BCCI ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग तो मची खलबली!, रोहित, राहुल और चेतन शर्मा को किया तलब

    भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है, इसके बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरा करना है. बांग्लादेश दौरा भारतीय टीम को दिसंबर के पहले हफ्ते में करना है. बीसीसीआई ने भारत के बांग्लादेश दौरे से पहले एक इमरजेंसी मीटिंग का आयोजन किया है जो की मुंबई में होनी है. इस मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और अन्य सिलेक्शन वोमिति के मेंबर मौजूद होंगे.

    इस मीटिंग के पीछे की वजह टी20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन की लेकर बात चीत करना है और साथ कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करना है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कयास हैं की इस मीटिंग में कुछ खास मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जैसे स्प्लिट कैप्टेंसी भारतीय टीम में अपनाना चाहिए क्या इसकी जरूरत है?

    बीसीसीआई ने बुलाई एनर्जी मीटिंग

    बीसीसीआई ने भारतीय टीम के दिसंबर के महीने में होने वाले बांग्लादेश दौरे पहले एक मीटिंग का आयोजन करना का विचार किया है. इस मीटिंग में टीम से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इस बात की सूचना खुद बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दी है. उन्होंने कहा,

    “एक मीटिंग होगी. मैं ये अभी नहीं बता सकता कि कब होगी. लेकिन हम रोहित और राहुल से उनके बांग्लादेश जाने से पहले मिलना चाहते हैं. कई सारी चीजें हैं जिसपर उनसे बात करनी है. इसमें रिव्यू करने जैसा कुछ नहीं होगा. हम अगले वर्ल्ड कप को लेकर सोच रहे हैं. रोहित और राहुल दोनों को अच्छे से पता है कि किन बदलावों की जरूरत है.”

    इसके आगे उन्होंने ये भी कहा,

    ” जहां तक स्पिल्ट कैप्टेंसी और कोच की बात है तो एक बार जब हमारी मुलाकात हो जाए उसके बाद हम विचार करेंगे.”

    आपको बता दें मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई की इस मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा हेड कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव जय शाह, और सिलेक्शन कमिटी के कुछ सदस्य भी मौजूद होंगे.

    भारत का बांग्लादेश दौरा

    भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है. इसके बाद टीम को दिसंबर के पहले हफ्ते में बांग्लादेश दौरा करना है, जहां टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज. बांग्लादेश दौरे पर टीम 4 दिसंबर को रवाना होगी.

  • हरभजन सिंह ने कहा राहुल द्रविड़ को निकाल कर इस खिलाड़ी को बनाओ कोच, अपने दम पर जीता देगा आईसीसी ट्रॉफी

    टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद टीम इंडिया का मोराल डाउन हो गया है। कई जगह तो टीम के कोच के बदलाव की बातें जोर पकड़ रही हैं। राहुल द्रविड़ की जगह कोच बदलने को लेकर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी अपनी राय दी है।

    कोच को लेकर क्या बोले हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने टीम इंडिया को कोच को लेकर कहा कि टीम इंडिया को नया कोच बनाना चाहिए। आशीष नेहरा को भारत के टी20 कोचिंग सेटअप का हिस्सा होना चाहिए। हरभजन सिंह के अनुसार नेहरा टी20 फॉर्मेट को हेड कोच राहुल द्रविड़ से बेहतर जानते हैं। हरभजन ने पीटीआई से कहा,

     “टी20 फॉर्मेट में आपके पास आशीष नेहरा जैसा कोई शख़्स होना चाहिए, जो हाल ही में क्रिकेट से रिटायर हुआ हो। वह इसे बेहतर जानते हैं। पूरे सम्मान के साथ राहुल के लिए मैं कहना चाहूंगा, हम इतने साल एक साथ खेले हैं, लेकिन यह एक मुश्किल फॉर्मेट है।”

    मिलकर काम कर सकते हैं दो कोच

    हरभजन सिंह ने आगे कहा,

    “जिसने हाल में टी20 क्रिकेट खेला है वह टी20 में कोचिंग के लिए बेहतर है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप राहुल को टी20 से हटा दें। आशीष और राहुल 2024 विश्व कप के लिए इस टीम को तैयार करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। इस तरह से राहुल के लिए भी आसान है जो न्यूज़ीलैंड दौरे की तरह ब्रेक ले सकते हैं और आशीष उनकी ग़ैरमौजूदगी में यह काम कर सकते हैं।

    शीर्ष तीन के सभी (रोहित, विराट, केएल) को अपनी स्ट्राइक रेट बढ़ाने की ज़रूरत है। जब आप 110 या 120 के स्ट्राइक पर बल्लेबाज़ी करते हैं और 180 बनाने की कोशिश करते हैं तो यह कठिन होता है। उन्हें पहले 10-12 ओवरों में प्रति ओवर कम से कम 9 रन बनाने होंगे।”

    इसके बाद भज्जी से कोहली और रोहित के भविष्य के बारे में पूछा गया कि वह आगे खेलेंगे या नहीं। इसको लेकर उन्होंने कहा,

    “मैं टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं कि वे खेलना चाहते हैं या नहीं। वे क्वालिटी खिलाड़ी हैं यदि वे फ़िट रहते हैं तो क्यों नहीं, बशर्ते उनका दृष्टिकोण अलग हो। खिलाड़ियों को रातोंरात नहीं बदला जा सकता है, दृष्टिकोण को बदलना होगा।”

     

  • दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में बड़े बदलाव को लेकर दिए सकेंत, कहा 2023 विश्व कप के बाद बदल जाएगा सबकुछ

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली हार के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की निर्णायक समिति को भंग कर दिया था। अब खबरें हैं कि टीम इंडिया का कोच भी एक नया चेहरा बन सकता है। इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़े दिग्गजों का नाम शामिल किया जा रहा है। इसको लेकर रवि शास्त्री ने भी अपने बयान दिए हैं। इसको लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी बड़ा खुलासा किया है।

    कोच को लेकर क्या बोले दिनेश कार्तिक

    टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि

    “भारत का न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने से पहले ही बांग्लादेश द्वारा शुरू हो जाएगा। कोई इंसान एक साथ दो जगहों पर नहीं हो सकता। इसी वजह से इस सीरीज में कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को आराम दिया गया है, जैसा कि हम कहते हैं 30 तारीख को टीम बांग्लादेश जा रही है और न्यूजीलैंड की सीरीज 30 तारीख को खत्म नहीं होगी। मुझे नहीं लगता कि वह एक समय में दो जगहों पर हो सकते हैं और इस इस परिस्थिति को आसानी से समझा जा सकता है।”

    दिनेश कार्तिक ने कहा कि टीम इंडिया के दो कोच बन सकते हैं। क्योंकि 2023 में टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप के साथ कई टेस्ट सीरीज भी खेलनी हैं। उन्होंने कहा कि

    “टीम इंडिया को 2023 के वनडे विश्व कप के बाद यह देखने मिल सकता है कि टेस्ट और सीमित ओवर के लिए अलग कोच होंगे, जिससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इंग्लिश टीम ने भी इसे अपनाया है और यह काफी रूप से मददगार भी है। जब इतनी अधिक मात्रा में क्रिकेट खेला जाता है। जहां कुछ दौरे पर एक ही समय पर होते हैं तो आपके पास ऐसे कोच होंगे जो उपयोगी हैं।”

    इसको लेकर क्या बोले रवि शास्त्री

    रवि शास्त्री ने कहा कि

    “उन्हें खिलाड़ियों पर ध्यान देने की जरूरत है. इतना ब्रेक लेना सही नहीं है। आपको आईपीएल के दौरान 2 से 3 महीने मिलते हैं। एक कोच के रूप में आराम करने के लिए यह पर्याप्त होते हैं लेकिन बाकी समय मुझे लगता है कि कोच को हमेशा टीम के साथ रहना चाहिए।”

  • टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राहुल द्रविड़ की छुट्टी हुई पक्की!, यह 3 दिग्गज बनेंगे भारत के नए कोच

    राहुल द्रविड़ः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में 10 विकेट से शर्मनाक हुई जिसके चलते टीम एक और सबसे बड़े हॉर्ट ब्रेक से गुजर रही हैं। भारत (INDIA) की हार के बाद सोशल मीडिया में हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो रखा है। भारत की कभी ना भूलने वाली हार अब तक किसी के दिमाग से उतरी नहीं है फैंस लगातार खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को निशाने में लेते हुए नजर आ रहे हैं।

    फैंस कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) और कप्तान के ऊपर ज्यादा बम फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने तो कोच को बदलने तक की मांग कर दी हैं। बीसीसआई भी शायद कोच बदलती हुई नजर आ सकती हैं बीसीसीआई इन 3 पूर्व खिलाड़ियों को कोच के पद की जिम्मेदारी सौंपने का सोच सकती हैं।

    यह भी पढ़े- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 इंग्लैंड ने जीता लेकिन करोड़पति बनी भारतीय टीम, टीम को हुई करोड़ो का मुनाफा

    1. वीवीएस लक्ष्मण

    वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) भारत के शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे है वीवीएस अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी में इस वक्त निर्देशक के रूप में कार्यरत है। लक्ष्मण भारत में अपने बल्लेबाजी के जलवे बिखरेने के बाद कोचिंग भी देते हुए नजर आए हैं। राहुल द्रविड़ जब इस वक्त किसी दौरे व सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो वीवीएस लक्ष्मण नकी जगह कोच का पद संभालते हुए नजर आते हैं।

    वीवीएस ने आयरलैंड और वेस्टइंडीज दौरे में अच्छे नतीजे दिए है भारत ने दोनों ही सीरीजों में कब्जा किया हैं।  राहुल द्रविड़ के कोचिंग में भारत एक भी बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाई हैं। अगर बीसीसीआई कोच बदलना चाे तो वीवीएस लक्ष्मण राहुल द्रविड़ को रिप्लेस करने में पहले नंबर पर आते हैं।

    2. महेला जयवर्धने

    महेला जयवर्धने (MAHELA JAYWARDHANE) को बीसीसआई मुख्य कोच के रूप में टीम से जोड़ सकती हैं। महेला जयवर्धने ने आईपीएल में 2 बार मुंबई इंडियंस को विजेता बनाया हैं। वहीं उन्होने बिग बैश लीग में मेलबर्न को विजाते बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। महेला जयवर्धने इस वक्त श्रीलंकाई टीम रे राष्ट्रीय कंसल्टेंट कोच के रूप में कार्यरत है उनका कार्यकानल दिसबंर 2022 में खत्म हो जाएगा। जिसे लेकर अब खबर आ रही हैं कि राहुल द्रविड़ की जगह पर महेला जयवर्धने को कोच के पद के लिुए एप्रोच किया जा सकता हैं।

    3. जस्टिन लेंगर

    आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी व कोच जस्टिन लैंगर (JUSTIN LANGER) हाल में तो क्रिकेट से दूर चल रहे हैं लेकिन बीसीसआई उन्हें जल्द ही जोड़ने की तैयारी कर सकती हैं। जस्टिन लैंगर की कोचिंग में ही आस्ट्रेलिया ने पिछले साल 2021 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत ने साल 2013 में अपना आखिरी आईसीसी खिताब जीता था जिसके बाद से अब तक भारत एक भी खिताब नहीं जीत पायी। विश्व कप के सूखे को खत्म करने के लिए भारत अब विश्व विजेता कोच को शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं।

    यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुई टीम इंडिया, तो 4 खिलाड़ी हो सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम का हिस्सा

Exit mobile version