IND vs ENG : “रोहित-विराट और भुवनेश्वर के टी20 करियर….” शर्मनाक हार के बाद राहुल द्रविड़ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By Akash Ranjan On November 11th, 2022
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid): भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में 10 नवंबर गुरुवार को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पूरी 10 विकेट से हरा दिया और फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था।

जिसको इंग्लिश टीम ने बहुत आसानी से 16 ओवर में हासिल कर लिया और भारत पर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में क्या एडिलेड में पार होगा 200 का आंकड़ा, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट?

राहुल द्रविड़ ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ और मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड से 10 विकेट से मैच गंवाने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार के T20 करियर को लेकर अहम बयान दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक मैच को मध्यनज़र रखते हुए टीम के प्रदर्शन पर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि,

“रोहित-विराट और भुवनेश्वर के टी20 करियर के भविष्य पर बात नहीं करना चाहूंगा। सिर्फ एक मुकाबले के आधार पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। यह खिलाड़ी लंबे अरसे से अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इसीलिए हम पहले बल्लेबाजी करने से खुश थे। लेकिन आखिरी 5 ओवर में विराट और हार्दिक आउट हो गए जिससे 15/20 रनों का अंतर आ गया।”

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्डकप (T20 WORLD CUP) का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एडिलेड (Adelaide) के मैदान में खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिली। जिसमे पाकिस्तान ने बाज़ी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबकि दूसरी टीम के लिए आज भारत इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच भिड़ंत देखने को मिली।

वही इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 170 रन बना कर इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड की इस जीत से अब इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी और आखिरी टीम बन गई है। अब 13 तारीख को फाइनल की जंग में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।

Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022, भारत और इंग्लैंड, राहुल द्रविड़,
Exit mobile version