Tag: राय लक्ष्मी

  • महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले आई थी ये साउथ की टॉप हिरोइन, माही को बताया था जीवन का काला धब्बा

    महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले आई थी ये साउथ की टॉप हिरोइन, माही को बताया था जीवन का काला धब्बा

    महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के बाद सब जान गए लेकिन उनकी जिंदगी का एक सच ऐसा भी है जो फिल्म में नहीं दिखाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रैंड की डेथ के बाद उनका साउथ की अभिनेत्री के साथ रिलेशन था। इस भारतीय अभिनेत्री का नाम है राय लक्ष्मी।

    धोनी ने कभी अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया लेकिन खुद राय लक्ष्मी ने इस बात को लेकर कुछ कहा था। इसके बाद धोनी और लक्ष्मी के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होने लगी है।

    राय लक्ष्मी ने कही थी ये बात

    जूली 2 फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि “मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग के निशान की तरह है जो लंबे समय तक जाने वाला है।” आपको बता दें खुद राय लक्ष्मी ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहने के बाद 3-4 रिश्तों में रहीं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।  कि अभिनेत्री ने आगे बताया कि “हमारा ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था और हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं।

    मैं वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से जानती थी और नहीं जानती थी कि क्या मैं इसे रिश्ता कह सकती हूं, क्योंकि इसने कभी काम नहीं किया। हम आज भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं। वह आगे बढ़ गए हैं शादी कर चुके हैं और यही इस कहानी का अंत है।”

    इन मूवीज में आ चुकी हैं नजर

    राय लक्ष्मी साउथ इंडस्ट्री की अदाकारा हैं। उन्हें जूली 2, कंचना, सरदार गब्बर सिंह जैसी मूवीज में देखा जा चुका है। वह हॉरर मूवीज और साउथ की कई मूवीज भी कर चुकी हैं। उन्हें कई बड़े अवार्ड्स से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्‍म ‘अकीरा’ में कैमियो किया था। उन्हें डांस और ट्रैवलिंग करना काफी पसंद है।

  • इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है एस श्रीसंत का नाम, लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी की X का भी नाम

    हमेशा से विवादों में घिरे रहने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत (SREESANTH) को मैदान पर उनके आक्रमक रवैया के लिए जाना जाता था. अपनी अच्छी गेंदबाजी के चलते टीम में बने रहने वाले इस खिलाड़ी ने अपने 53 वनडे मैचों में 33.44 के ओसत से 75 विकेट लिए है.हालाकि साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण उनका करियर पूरी तरह से तबाह हो गया। वह पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं. श्रीसंत ने 9 मार्च को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी.

    आपको बता दें की साल 2013 में श्रीसंत (SREESANTH) की शादी भुवनेश्वरी कुमारी से हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं शादी से पहले श्रीसंत इन 5 एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं. तो आइये आपको विस्तार से बताते है की किन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर आ चुका है इस गेंदबाज़ का दिल.

    1. सुरवीन चावला(SURVEEN CHAWLA)

    टीवी शो एक खिलाड़ी एक हसीना में एस श्रीसंत (SREESANTH) और हेट स्टोरी-2 फेम सुरवीन चावला की मुलाकात हुई थी. दोनों लोगो की दोस्ती सातवें आसमा पर चड़कर बोल रही थी. धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी के बीच प्यार की खबरें सामने आने लगीं।

    आए दिन श्रीसंत (SREESANTH) और सुरवीन  क्लब्स और रेस्टोरेंट्स में साथ देखे जाते थे इस दौरान उन्हें कई पार्टीज और नाईट हैंगआउट करते हुए भी देखा गया था. लेकिन इसके बाद खबरें आईं कि 2009 में दोनों के बीच सब खत्म हो गया। सुरवीन का सबसे पहला  धारावाहिक कही तो होगा और  उसके बाद कसोटी जिंदगी की में  किरदार की भूमिका निभाई थी.

    2. मिनिषा लांबा(MANEESHA LAMBHA)

    बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा (MANEESHA LAMBHA) अपनी एक्टिंग के चलते बॉलीवुड जगत में एक खास पहचान रखती है लोग उन्हें उनकी एक्टिंग के चलते पसंद करते है. मिनिषा लांबा और श्रीसंत (SREESANTH) के अफेयर की चर्चा भी जोरो पर थी.मकाउ में आयोजित आईफा अवार्ड्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. वहां पर दोनों को कैसिनो में और बार में देर रात तक देखा गया था।

    इस दौरान सबसे ज्यादा यह चर्चा हुई थी कि मिनिषा और श्रीसंत (SREESANTH) एक दूसरे के बेहद करीब भी नजर आए थे.अपने करियर में बहुत सी अच्छी फिल्मे देने वाली मिनिषा दरअसल उनका  सपना एक पत्रकार बनने का था लेकिन जब उन्हें कॉलेज टाइम पर छोटे-मोटे एड्स मिलने लगे. तो उन्होंने उसी को अपनी फिल्ड बना लिया और देखते देखते उन्हें फिल्मो में काम मिलना शुरू हो गया . उन्हें ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘किडनैप’ जैसी दो बड़ी मूवी में बतौर एक्ट्रेस  काम करने को मिला

    3. श्रिया सरन(SHREYA SARAN)

    भारतीय तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत(SREESANTH) का नाम अजय देवगन के साथ सुपर हिट फिल्म ‘दृश्यम’ करने वाली अभिनेत्री श्रिया  के साथ भी जुड़ चुका है. दोनों को एक साथ में 2008 में कई जगह स्पॉट किया गया. जिसके बाद  दोनों लोगो के अफेयर की बाते फैलने लगी थी. जिसके बाद  ये खबर आ रही थी कि वो जल्द ही एक-दूसरे के साथ शादी कर लेंगे. लेकिन अचानक श्रिया ने श्रीसंत से ब्रेकअप कर लिया.

    श्रिया के श्रीसंत (SREESANTH) से  ब्रेकअप करने की वजह था उनका करियर उन्होंने कहा  था कि वो सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी और अपने जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी.आपको बता दे की  उन्होंने बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन और हॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में भी  काम किया है.

    4. रिया सेन(RIYA SEN)

    भारतीय टीम के गेंदबाज़ श्रीसंत(SREESANTH)का नाम एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन के साथ जोड़ा गया. पेज 3 की पार्टी पर दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद अगले एक साल तक करीब कई बार दोनों साथ रहे लेकिन फिर अचानक एक्ट्रेस का खिलाड़ी से रिस्ता टूटने की खबरें सामने आने लगीं।

    रिया कई बार स्टैंड्स में उनको को चीयर करती हुई भी दिखती थीं, रिया इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थीं लेकिन युवराज से दोस्ती खराब होने के डर से श्रीसंत (SREESANTH) ने रिया से दूर ही रहना बहतर समझा. आपको बता दें की  मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) से ब्रेकअप के बाद रिया ने श्रीसंत से दोस्ती की।

    5. राय लक्ष्मी(RAI LAXMI)

    तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत(SREESANTH)और राय लक्ष्मी की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि ये अफेयर ज्यादा लंबा तो नहीं चल पाया लेकिन ऐसा माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे. बता दें कि राय लक्ष्मी ने 2017 में फिल्म जूली 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.

    आपको बता दे की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी श्रीसंत(SREESANTH) के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MSD) को भी डेट कर चुकी है  साल 2008-2009 के आसपास माही और राय लक्ष्मी के बीच डेटिंग की खबरें खूब वायरल होती थीं और दोनों कई दफा एक साथ देखे गये थे. .

     

     

     

     

  • महेंद्र सिंह धोनी को ग्लैमरस वर्ल्ड की ये हसीना कभी करती थी बेइंतहा प्यार, आज बताती है ज़िंदगी का काला धब्बा

    इंडियन क्रिकेट टीम (India national cricket team) के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खेल की दुनिया का एक ऐसा नाम है जो आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं हैं। धोनी ने अपने जीवन में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई सारी सफलताओं का स्वाद चखा है। हालांकि धोनी के बारे में जितना भी कहा जाए बोला जाए वह सब कम है। पूरी दुनिया में उनके लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैंस है। जो उन पर जान छिड़कते हैं।

    धोनी क्रिकेट के अलावा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बात पता चली है कि बॉलीवुड की एक अभिनेत्री महेंद्र सिंह धोनी से बहुत प्यार करती थी, लेकिन आज वह इसे अपने जीवन में एक काला धब्बा कहती है और धोनी का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करती है। आइए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन है ये हसीना।

    कई बड़ी हसीनाओं को डेट कर चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी

    साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ शादी करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कई सारी बड़ी-बड़ी हस्तियों को डेट कर चुके हैं। हालांकि यह बात कम जानते हैं कि धोनी अभिनेत्री और मॉडल राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) के साथ भी रिलेशनशिप में थे।

    जी हां आपको बता दें कि एक बार अभिनेत्री ने अपने साथ धोनी के संबंधों का खुलासा करते हुए कई सारी बातें बताई थी। इतना ही नहीं इन दोनों को कई बार एक साथ पार्टी इवेंट में भी देखा जाता था। खासतौर से आईपीएल IPL की पार्टियों में यह दोनों अक्सर हमेशा ही एक साथ दिखाई देते थे। साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान रॉय लक्ष्मी ने धोनी से ब्रेकअप का खुलासा किया।

    महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को बताया धब्बा

    सूत्रों के अनुसार राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) को 2008 में धोनी से प्यार हो गया था, तब धोनी ने राय लक्ष्मी को भी दिल दे दिया था, उनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। लेकिन दोनों के बीच कुछ अनबन के चलते दोनों अलग हो गए। दोनों के अलग होने के बाद दोनों का नाम मीडिया में आया, जिसके चलते राय लश्मी ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी जिंदगी में ब्लैक स्पॉट बताया।

    एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि मुझे पूरा विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक निशान एक धब्बे की तरह है। जो लंबे समय तक नहीं जाएगा। मुझे इस बात की हैरानी है कि लोगों में अभी भी ऊर्जा और धैर्य बाकी है। जो उसके बारे में बात करते रहते हैं। हालांकि जब भी कोई भी न्यूज़ चैनल धोनी के बारे में बात करते है तो वह उसके अतीत के सारे बिंदु बाहर लेकर आते है और मुझे यह सोचकर बेहद डर लगता है कि कल जब मेरे बच्चे इन सब चीजों को टीवी पर देखेंगे तो वह मुझसे किस तरीके के सवाल पूछेंगे।

Exit mobile version