Tag: राज बावा

  • INDA vs NZA: संजू सैमसन, शार्दुल और बावा के गद्दर से बुरी तरह पिटी न्यूजीलैंड-ए, इंडिया-ए ने 106 रनों से मैच और 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

    INDA vs NZA: संजू सैमसन, शार्दुल और बावा के गद्दर से बुरी तरह पिटी न्यूजीलैंड-ए, इंडिया-ए ने 106 रनों से मैच और 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

    संजू सैमसनः इंडिया-ए (INDIA- A) और न्यूजीलैंड-ए (NEW ZEALAND- A) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 27 सिंतबर को एमए चिंदबरम स्टेडियम (MA CHIDAMBARAM STADIUM) चेन्नई (CHENNAI) में सुबह 9 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान संजू सैसमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में ऑलआऊट होकर संजू सैसमन (SANJU SAMSON)  के 54 रनों की मदद से 284 रन  बना पायी थी। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते इंडिया -ए ने न्यूजीलैंड को 178 रनों पर ही रोक दिया। इंडिया-ए ने संजू सैमसन के नेतृत्व में सीरीज को 3-0 से जीत लिया हैं।

    संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेल टीम की नईया लगाई पार

    इंडिया-ए के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SMASON) ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (ABHIMANYU EASWAREAN) और राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) के बीच अच्छी ओपनिंग साझेदारी नजर आयी।

    दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई फिर अभिमन्यु ने 39 रन के स्कोर पर अपना विकेट खो दिया। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने आज कप्तानी पारी खेली।

    संजू सैमसन ने आज धीमी लेकिन टीम को संभालने वाली पारी खेली। उन्होने 68 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद 54 रन बनाए। फिर वो जेकॉब डफी के हाथों आऊट हो गए। आज संजू सैसमन की पारी और उनकी कप्तानी टीम के काफी काम आयी। इंडिया-ए ने संजू के कप्तानी में न्यूजीलैंड-ए को तीनों मैच में शिकस्त देकर वाइट वॉश किया हैं।

    शार्दुल ठाकुर ने ठोका शानदार अर्धशतक

    युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने भी अपने 50 रनों से टीम को मजबूती दी। शार्दुल ठाकुर भी आज बल्ले से अपना जौहर दिखाते हुए नजर आए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने मात्र 33 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। शार्दुल वेन बेक के हाथों रन आऊट हो गए।  आज इंडिया-ए के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जिसके चलते भारत ने 49.3 ओवरों में ऑलआऊट होकर 284 रन बनाए।

    राज़ बावा के राज़ से नहीं बची न्यूजीलैंड-ए

    युवा खिलाड़ी राज़ बावा (RAJ BAWA) पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे। लेकिन आज उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली थी। जहां वो अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए। राज़ बावा ने अपने गेंद से आज न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को निशाना बनाया। राज़ ने सिर्फ 5.3 ओवर बस ही गेंदबाजी करते हुए 11 रन दिए और 4 विकेट लिए।

    राज बावा ने मार्क चैपमन को 6 रन, मिचेल रिपन को 29 रन, जैकब डफी को 1 रन और मैथ्यू फिशर को शून्य में आऊट कर न्यूजीलैंड की कमर ही तोड़ दी। इसके अलावा ऋषि धवन (RISHI DHAWAN) और राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने आज 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) आज भी अपना कमाल दिखाते हुए 2-2 विकेट अपने नाम करते दिखे। भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड बुरी तरह पिटी और 38.3 ओवरों में ही 178 रन बनाकर ऑलआऊट हो गयी। भारत ने 106 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से जीत का ताज़ सर सजाया हैं।

  • IPL 2022: 3 नए खिलाड़ी जो सीजन 15 में बन सकते हैं आईपीएल के नए सुपरस्टार, इनमें से 2 खिलाड़ी लेंगे हार्दिक पांडया की जगह

    IPL 2022: 3 नए खिलाड़ी जो सीजन 15 में बन सकते हैं आईपीएल के नए सुपरस्टार, इनमें से 2 खिलाड़ी लेंगे हार्दिक पांडया की जगह

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आयोजन 26 मार्च से मुंबई और पुणे के मैदानो पर किया जाएगा. जिसकी तैयारी अभी से ही बीसीसीआई (BCCI) ने शुरू कर दी है. ऐसे में इस सीजन को देखने के लिए फैंस बहुत उत्सुक है. इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा. आईपीएल के हर सीजन से कई युवा खिलाड़ी सुपरस्टार बनते हैं.

    इस सीजन से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. कई नए युवा खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. जिसके कारण उनके पास आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा प्रदर्शन करके हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की जगह लेने की क्षमता नजर आती है. ये खिलाड़ी हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

    1. राज बावा

    RAJ BAWA

    अंडर-19 विश्व कप 2022 (UNDER-19 WORLD CUP 2022) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर राज बावा (RAJ BAWA) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की टीम ने खरीदा है. इस खिलाड़ी ने फाइनल में 5 विकेट लेने के साथ ही बल्ले से भी अहम योगदान दिया था. जिसके कारण हर तरफ इस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है.

    ऐसे में अब कहा जा रहा है कि राज बावा (RAJ BAWA) को पंजाब हर प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है. राज बावा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ ही साथ शुरूआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजी करा सकते हैं. जबकि मौका पड़ने वो डेथ ओवरों में भी नजर आ सकते हैं. ऐसे में अगर आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राज ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया तो उनको अगला सुपरस्टार बनने से कोई रोक नहीं सकता है.

    (more…)