Tag: मेहा पटेल

  • VIDEO: ‘तू मान मेरी जान..तुझे जाने ना दूंगा..’, शादी में अक्षर पटेल ने क्रिकेट की स्टाइल में किया डांस, छक्का जड़ा फिर पत्नी को किया कैच

    VIDEO: ‘तू मान मेरी जान..तुझे जाने ना दूंगा..’, शादी में अक्षर पटेल ने क्रिकेट की स्टाइल में किया डांस, छक्का जड़ा फिर पत्नी को किया कैच

    क्रिकेट की दुनिया में शादी का सीजन चल रहा है। केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल भी मेहा पटेल संग शादी के बंधन बंध गए हैं। उनके बाद स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर भी शादी के बंधन में बंध गए हैं अक्षर ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए है। दोनों की शादी के फोटो और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक डांस अक्षर पटेल का भी है…

    डांस के दौरान बैटिंग और कैच के मूव्स

    अक्षर पटेल और मेहा पटेल की संगीत नाइट्स में अक्षर पटेल ने पत्नी संग “तेरे दिल से ना खेलूंगा” गाने पर डांस किया। उनका ये डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस गाने पर अक्षर बैटिंग और कैच लेने वाले मूड को करते हुए दिखाई दिए। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

    आपको बता दें कि अक्षर  की पत्नी मेहा पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पटेल की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटेल को शादी के लिए प्रपोज किया था। मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू भी बनवा रखा है।

    न्यूजीलैंड सीरीज का नहीं हैं हिस्सा

    अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लिया है। इस सीरीज के लिए वह धाकड़ गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को काफी फायदा होता है। अक्षर ने टीम इंडिया की तरफ से 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। अक्षर टीम इंडिया की लीग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से खेलते हैं, वहीं घरेलू मैच में वह गुजरात टीम की तरफ से मैच खेलते हैं।

  • अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल संग शादी के बंधन में बंधे, 7 फेरो का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

    अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल संग शादी के बंधन में बंधे, 7 फेरो का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

    भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंध गए हैं, अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए हैं। अक्षर बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर अपनी दुल्हानिया को लेने पहुंचे। अब फेरे लेते हुए अक्षर पटेल का वीडियो सामने आया है।

    शादी का ऐसा था गेटअप

    मेहा पटेल ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है। वहीं, अक्षर सफेद रंग की शेरवानी में खूब जच रहे हैं। फोटो में दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे। दोनों की शादी बड़ौदा के सेवासी कबीर फॉर्म में अक्षर का शादी समारोह हुआ है। बारात में परिवार और मुख्य अतिथी उपस्थित थे। इसके बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

    दूल्हा बने अक्षर कार में बारात लेकर निकले. उनके साथ पारिवारिक सदस्य साथ बैठे नजर आए। अक्षर और मेहा की मेंहदी और हल्दी की रश्में भी हुई। अक्षर पटेल की शादी में जयदेव उनादकट भी शामिल हुए थे।

    आपको बता दें कि अक्षर की पत्नी मेहा पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पटेल की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटल को शादी के लिए प्रपोज किया था। मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू भी बनवा रखा है।

     

    न्यूजीलैंड सीरीज का नहीं हैं हिस्सा

    अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लिया है। उनकी धाकड़ गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को काफी फायदा होता है। अक्षर पटेल ने टीम इंडिया की तरफ से 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से खेलते हैं, वहीं घरेलू मैच में वह गुजरात टीम की तरफ से खेलते हैं।

    https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618658880019664896?s=20&t=5kRNV2kEfotvpsswUfrh2g

  • केएल राहुल के बाद अब इस खिलाड़ी के घर बजने जा रही हैं शादी की शहनाइयां, डांस का वीडियो हो गया वायरल

    केएल राहुल के बाद अब इस खिलाड़ी के घर बजने जा रही हैं शादी की शहनाइयां, डांस का वीडियो हो गया वायरल

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल हाल में शादी के बंधन में बंधे हैं. उन्होंने अपनी लम्बे समय की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ शादी की है. वहीं अब केएल राहुल की शादी की खबरें अभी आ ही रही थी की उतने में भारतीय टीम का एक और खिलाड़ी के घर में शादी की शहनाइयां बजने जा रही हैं. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल हैं.

    शादी से पहले की सभी रस्में हुई संपन्न

    भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी से पहले होने वाली रस्मों की शुरुआत हो चुकी है. बीते दिन यानी 25 जनवरी को अक्षर की मेंहदी का फंक्शन संपन्न हुआ जिसमें अक्षर पटेल अपनी मंगेतर मेहा के साथ जम कर नाचते और जश्न मनाते दिखे. अक्षर पटेल इस मेंहदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल अवतार में दिखे जहां उन्होंने कुर्ता पजामा और जैकेट का कॉम्बिनेशन पहना था.

    वहीं बात करें उनकी मंगेतर मेहा की तो उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था और ज्वैलरी में फूलों से बने जेवर पहने थे. अक्षर पटेल और मेहा की शादी की सभी रस्में वडोदरा में हो रही हैं वहीं दोनो आज यानी 26 जनवरी को नाडियाड में शादी के पवित्र बंधन में बंधने का रहे हैं. दोनो की शादी में कुछ ज्यादा तो नहीं मगर गुजरात के कुछ खिलाड़ी शिरकत करने वाले हैं. वहीं दोनो की शादी पूरी तरह से गुजराती अंदाज और रीति रिवाज के साथ होने जा रही है.

    कौन हैं मेहा पटेल?

    भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल की मंगेतर और होने वाली पत्नी मेहा पटेल के प्रोफेशन के बारे में बात करें तो वो एक प्रोफेशनल डाइटिशियन हैं. मेहा और अक्षर एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और दोनो ने करीब एक साल पहले एक दूसरे से सगाई की थी.

    अक्षर और मेहा की साथ में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा चुकी हैं. वहीं मेहा भी अक्षर के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कृति रहती हैं. इसी के साथ साथ वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई सारे हेल्थी डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं. आपको बता दें की अक्षर पटेल ने मेहा को बीते साल अपने जन्मदिन पर शादी के लिए प्रपोज किया था.

  • टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के घर बजने वाली है शहनाई, अपने बर्थडे पर ही गर्लफ्रैंड को रोमांटिक अंदाज में किया था प्रपोज

    टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के घर बजने वाली है शहनाई, अपने बर्थडे पर ही गर्लफ्रैंड को रोमांटिक अंदाज में किया था प्रपोज

    टीम इंडिया के जादुई बल्लेबाज और धाकड़ खिलाड़ी अक्षर पटेल का आज 29वां जन्मदिन है। पिछले डेढ़ सालों में अक्षर ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा के इंजर्ड होने के बाद अपनी जगह पक्की की है। अक्षर टीम इंडिया के लिए बहुत ही अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे या टी20 तीनों फॉर्मेट में भारत के नंबर-1 स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका टीम इंडिया के लिए निभाई है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने शादी के लिए टीम से छुट्टी ली है, वह इस कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं।

    पिछले साल किया था प्रपोज

    टीम इंडिया के खिलाड़ी अक्षर पटेल ने पिछले साल अपने जन्मदिन के दिन ही अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया था। उन्होंने बर्थडे पार्टी में मेहा पटेल को प्रपोज किया और दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। इस दौरान अंगूठी पहनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

    आपको बता दें कि मेहा पटेल (Meha patel) गुजरात की रहने वाली हैं और वे पेशे से न्यूट्रीशियनिस्ट हैं। अक्षर पटेल और मेहा ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। मेहा को डॉग्स से काफी प्यार है, उनके पास एक डॉग है जिसका नाम गुच्ची है। वहीं, मेहा को घूमना और लंबी यात्रा करना बहुत पसंद है। मेहा और अक्षर पटेल हमेशा एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। जिसकी फोटो कई बार सामने आई है।

    अब होगी शादी

    टीम इंडिया के गेंदबाज अक्षर पटेल और उनकी गर्ल्ड फ्रैंड मेहा के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों इस महीने यानि 26 जनवरी को शादी करने वाले हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस ग्रैंड वेडिंग की शुरुआत 24 जनवरी से होगी। शादी गुजराती तरीके से होगी। जानकारी के अनुसार अक्षर पटेल वडोदरा के जेड गार्डन में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

  • अक्षर पटेल ने कुछ खास अंदाज में मनाया था अपना जन्मदिन, काफी रोमंटिक अंदाज में दिखी उनकी मंगेतर

    अक्षर पटेल ने कुछ खास अंदाज में मनाया था अपना जन्मदिन, काफी रोमंटिक अंदाज में दिखी उनकी मंगेतर

    टीम इंडिया में खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ पर फैंस की नज़र बनी रहती हैं, चाहे उनकी शादी की बात हो या इनकम की फैंस अपने स्टार के बारे में पूरी जानकारी रखना चाहते हैं, टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के बारे में आज हम ऐसी ही कुछ खबर लेकर आए हैं आपके लिए.. आइए एक नज़र डाले इस खबर पर..

    जन्मदिन को बनाया यादगार

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल, जिन्होंने हाल ही में अपने 28 वें जन्मदिन को यादगार बना दिया था। अक्षर पटेल (Axar Patel) ने जन्मदिन के जश्न के बीच ही अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल (Meha patel) को शादी के लिए काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था.

    सगाई की रस्म निभाई

    आपको बता दें, 20 जनवरी 2022 को अक्षर पटेल (Axar Patel) का 28 वां जन्मदिन था, और इसी दिन उन्होंने मेहा पटेल के साथ सगाई की रस्म पूरी की, और दोनों की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी. उनमें वे अपनी मंगेतर मेहा को अंगूठी पहनाते हुए नज़र आ रहे थे. अक्षर पटेल की मंगेतर मेहा पटेल (Meha patel) गुजरात की ही रहने वाली हैं, मेहा पटेल एक न्यूट्रीशियनिस्ट हैं. अक्षर पटेल और मेहा की लव स्टोरी काफी पुरानी हैं.

    मेहा पटेल (Meha patel) अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं. वे अपने एक्सरसाइज रूटीन को भी फोलो करती हैं.साथ ही मेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर 17 हजार से ज्यादा उनके फॉलोअर्स हैं. अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 2014 में भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया था. अक्षर पटेल (Axar Patel) अभी तक टीम इंडिया के लिए कुल 6 टेस्ट, 42 वन-डे और 25 T 20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

    READ MORE: एशिया कप में नहीं लेकिन विश्व कप 2022 में जरूर खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी, वापसी करते साथ टीम इंडिया को बनाएंगे वर्ल्ड किंग

  • किसी अप्सरा से कम नहीं है अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड मेहा, यहाँ भी भाई निकला मैन ऑफ़ द मैच, अपनी बर्थडे पार्टी में ही….

    किसी अप्सरा से कम नहीं है अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड मेहा, यहाँ भी भाई निकला मैन ऑफ़ द मैच, अपनी बर्थडे पार्टी में ही….

    टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) के अर्धशतक ने दूसरे वनडे में भारत की दो विकेट से जीत और वेस्टइंडीज पर उसकी सीरीज में जीत दर्ज कर दी। उन्होंने मैच में बल्ले और गेंद दोनों से गजब का प्रदर्शन दिखाया। अक्षर की गेंदों को खेलना कोई आसान काम नहीं है। अक्षर पटेल (Axar Patel) के खेल से तो सब वाकिफ हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑलराउंडर रियल लाइफ में काफी हद तक रोमांटिक हैं।

    ऑलराउंडर ने इस साल जनवरी में अपने जन्मदिन पर अपनी मंगेतर मेहा से सगाई की। आइए उनकी निजी जिंदगी और अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड मेहा के बारे में भी कुछ जान लेते हैं।

    कौन है अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड मेहा?

    कौन है अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड मेहा?
    कौन है अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड मेहा?

    मेहा पटेल भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड और मंगेतर हैं। वह जल्द ही क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से पत्नी बनने वाली हैं। मेहा पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और शुरुआत में अक्षर द्वारा उनकी सगाई की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सुर्खियों में आईं। हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई, इसकी दास्तान उनमें से किसी ने भी अभी तक नहीं सुनाई है।

    लेकिन यह निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ प्यार में हैं, इससे पहले कि अक्षर ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का फैसला किया। मेहा ने अपने दाहिने हाथ पर अक्षर पटेल के नाम का एक टैटू भी बनवाया है, जिस पर ‘Aksh‘ लिखा हुआ है। ऑलराउंडर ने इस साल 28 साल की उम्र में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। जिसके बाद लव बर्ड्स ने 20 जनवरी 2022 में ही सगाई कर ली थी।

    मेहा पटेल की गर्लफ्रेंड हैं घूमने की शौकीन

    मेहा पटेल की गर्लफ्रेंड हैं घूमने की शौकीन
    मेहा पटेल की गर्लफ्रेंड हैं घूमने की शौकीन

    मेहा पटेल का जन्म 26 मार्च को गुजरात के नडियाद में हुआ था। अगर मेहा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को जांच-पड़ताल करें तो पता चलेगा कि वे घूमने-फिरने की खूब शौकीन हैं। उनके इंस्टाग्राम हाइलाइट्स में उनकी दुबई, गोवा और स्कॉटलैंड की यात्राओं को भी दर्शाया गया है। इंस्टाग्राम पर उनके 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    मेहा एक डॉग लवर हैं और उनके पास एक पालतू जानवर भी है जिसका नाम उन्होंने ‘Gucci’ रखा है। उनका कुत्ता महीनों पहले ही 2 साल का हुआ है। वह अपना खाली समय अपने दोस्तों के साथ स्पेंड करना पसंद करती है। अक्षर पटेल की मंगेतर मेहा पटेल अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। वह एक सख्त एक्सरसाइज रूटीन को भी फॉलो करती हैं।

    अक्षर पटेल ने अपने जन्मदिन पर किया था मेहा को प्रपोज

    अक्षर पटेल ने अपने जन्मदिन पर किया था मेहा को प्रपोज
    अक्षर पटेल ने अपने जन्मदिन पर किया था मेहा को प्रपोज

    अक्षर पटेल (Axar Patel) 28 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। पटेल ने 20 जनवरी 2022 को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। अपने खास दिन पर, गुजरात में जन्मे क्रिकेटर ने फैंस और अपने परिवार वालों को खुश होने का एक और कारण जोड़ा जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा को प्रपोज किया। उन्होंने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपनी वुड बी वाइफ को प्रपोज किया था।

    मेहा पटेल (Axar Patel) ने बर्थडे पर सगाई के दौरान “Marry Me” के बोर्ड लगाए थे और उन्होंने मेहा को घुटनों के बल शादी के लिए प्रपोज किया था। अक्षर पटेल ने 2014 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था और पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ नियमित हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 9 टेस्ट, 38 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। वह हाल ही में इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया की टीम का हिस्सा थे। मेहा अक्षर पटेल के साथ इस महीने की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर गए थे।