Tag: मुंबई पुलिस

  • बाइक पर बिना हेलमेट नजर आए Amitabh Bachchan, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद महानायक ने शेयर किया पोस्ट

    बाइक पर बिना हेलमेट नजर आए Amitabh Bachchan, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद महानायक ने शेयर किया पोस्ट

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह एक शख्स के साथ बाइक पर पीछे बैठे हुए नजर आए थे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल होने लगी थी।

    इस तस्वीर को खुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। हालांकि अब उनकी फोटो जब वायरल होने लगी तो कई लोगों ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ट्रोल किया और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक्शन लेने की बात भी कही।

    दर्द के बीच शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan, पोस्ट शेयर कर बताया हेल्थ अपडेट

    बाइक पर बिना हेलमेट नजर आए Amitabh Bachchan

    हालांकि पुलिस ने ट्विटर पर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि, मामले को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर पर सफाई पेश करते हुए कहा कि, वह क्रु मेंबर्स की बाइक पर बैठे हुए थे और कहीं यात्रा नहीं कर रहे थे। अब अमिताभ बच्चन ने अपनी एक और ताजा तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा कि, वह गिरफ्तार हो गए। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक पुलिस वैन के सामने खड़े हैं और उन्होंने लिखा कि, अरेस्टेड। इस दौरान अमिताभ बच्चन ब्लैक पेंट और चेक शर्ट में दिखाई दे रहे हैं और वह नीचे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जोमैटो ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि, क्या अंदर खाना भिजवा सकते हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा कि, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है सर। जबकि अगले यूजर ने लिखा कि, आखिरकार डॉन को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि अगले ने लिखा कि, देखा अपनी लापरवाही का नतीजा। अगर हम बात करें अमिताभ बच्चन के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म गणपत और प्रोजेक्ट के जैसी शामिल है।

  • Jiah Khan Case: जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी, अभिनेता ने कहा सच्चाई की जीत, ट्विटर पर भड़के लोगों ने बताया शर्मनाक

    Jiah Khan Case: जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी, अभिनेता ने कहा सच्चाई की जीत, ट्विटर पर भड़के लोगों ने बताया शर्मनाक

    अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan Case) के सुसाइड मामले में अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने अपना आखिरी फैसला सुनाया है और सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बरी कर दिया है। गौरतलब है कि 3 जून 2013 में अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan Case) ने आत्महत्या कर ली थी इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को काफी बड़ा झटका मिला था।

    वहीं जिया खान (Jiah Khan Case) की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। सूरज (Sooraj Pancholi) को उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ-साथ आत्महत्या के लिए उसका ने उकसाने का भी आरोप लगाया था।

    जिया खान ने सुसाइड करने से पहले 6 पन्नों के लैटर में बयां किया था अपना दुःख

    Jiah Khan Case में सूरज पंचोली बरी

    जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। 2013 से लेकर 2023 तक यह मामला करीब 10 साल तक कोर्ट में लंबित था और अब सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है। सूरज पंचोली ने बरी होते ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उसने लिखा कि, सच्चाई की हमेशा जीत होती है। हालांकि सूरज पंचोली के इस पोस्ट पर कमेंट कर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है ।जिसमें सूरज पंचोली के सपोर्टर इस पर खुशी जता रहे हैं, तो वहीं नेटिजेंस इस मामले को लेकर काफी ज्यादा दुखी है और वह लगातार अपनी भड़ास पोस्ट पर निकाल रहे हैं।

    Jiah Khan Case में सूरज पंचोली के बरी होने पर भड़के लोग

    कई लोगों ने कोर्ट के फैसले को शर्मनाक भी बताया है और लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, ट्विटर पर आज सुबह से ही सूरज पंचोली और जिया खान का नाम ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि, यह बात स्पष्ट था कि फैसला सूरज पंचोली के पक्ष में होगा। जबकि अगले में इसे शॉकिंग बताया है।

    एक यूजर ने लिखा कि, सीबीआई हत्या को सुसाइड का रूप देने के लिए है। लोगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं।

    जिसमें कई लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे इसे शर्मनाक बताया है। आपको बता दें कि, 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान को उनके फ्लैट में मृत पाया गया था। अभिनेत्री ने अपने रूम पर ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जो 6 पन्नों का था। इस नोट में जिया ने अपने और सूरज के रिश्ते के बारे में भी लिखा था।

  • प्राइवेसी में खलल पड़ते ही भड़की Alia Bhatt, अभिनेत्री के स्पोर्ट में आया पूरा Bollywood, Arjun Kapoor ने बताया शर्मनाक

    प्राइवेसी में खलल पड़ते ही भड़की Alia Bhatt, अभिनेत्री के स्पोर्ट में आया पूरा Bollywood, Arjun Kapoor ने बताया शर्मनाक

    बाॅलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। अब इसी बीच एक खास वजह से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चर्चा में आई है। दरअसल बात ये है कि, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) काफी ज्यादा भड़की नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कुछ तस्वीरें एक मीडिया पोर्टल के लोगों ने क्लिक कर ली है। जिसकी जानकारी जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लगी तो वो काफी ज्यादा भड़क गई। इसके बाद आलिया ने मुंबई पुलिस की मदद ली।

    शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी Alia Bhatt, डिलीवरी डेट से हो गई सारी बात साफ!

    बता दें कि, एक मीडिया पोटर्ल के दो लोगों ने आलिया की कुछ तस्वीरें क्लिक की जब वो अपने घर के लिविंग रूम में थी और किसी से बात कर रही थी। ये बात आलिया को अच्छी नहीं लगी जिसकी वजह से वो भड़क गई है।

    Alia Bhatt और Katrina Kaif को खूबसूरती के मामले में मात देती हैं ‘भाभी जी घर पर है’ फेम​ विभूति Asif Sheikh की बेटी

    Alia Bhatt ने किया पोस्ट

    आलिया भट्ट ने बिना देर किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं अपने घर पर थी और एक साधारण सी नाॅर्मल दोपहर बिता रही थी। अपने लिविंग रूम में बैठी थी कि मुझे लगा कोई मुझे देख रहा है। मैंने देखा कि दो शख्स पड़ोस की बिल्डिंग से मुझे क्लिक कर रहे हैं।

    Alia bhatt
    Alia bhatt

    किस दुनिया में ऐसा किसी के साथ करना ठीक है? क्या यह करने की इजाजत किसी को भी आसानी से मिल सकती है? क्या यह किसी की प्राइवेसी को खराब करना नहीं है? एक लाइन होती है, जिसे आप क्रॉस नहीं कर सकते और मेरे लिए यह कहना एकदम सेफ रहेगा कि, आपने सारी लाइनें क्रॉस कर दी हैं। मुंबई पुलिस मदद करें।

    Alia Bhatt से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, Hollywood में धाक जमाने के लिए तैयार हैं ये भारतीय कलाकार

    Alia Bhatt के स्पोर्ट में सेलेब्स

    इस खबर के सामने आने के बाद बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स आलिया का स्पोर्ट कर रहे है और उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने इसे शर्मनाक बताया है। इसके बाद कई बाॅलीवुड कलाकारों के रिएक्शन सामने आ रहे है। बॉलीवुड स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए नजर आए।

    अर्जुन कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी आलिया का स्पोर्ट किया। अनुष्का ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए आलिया का स्पोर्ट किया है। वहीं करण जौहर भी आलिया के पक्ष में उतरे और उन्होंने काफी लंबा चैड़ा पोस्ट भी लिखा।  इसके अलावा जाह्नवी कपूर जैसे कई कलाकरों ने इस घटना की निंदा की है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)