Tag: भाग्यश्री

  • Bhagyashree की बेटी उनसे भी ज्यादा हैं खूबसूरत, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

    Bhagyashree की बेटी उनसे भी ज्यादा हैं खूबसूरत, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

    भाग्यश्री (Bhagyashree) बॉलीवुड की एक शानदार अभिनेत्री हैं, जिन्हें आप सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में देख चुके है। उनकी यह फिल्म बॉलीवुड पर सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन अब इसी बीच भाग्यश्री (Bhagyashree) अपने बच्चों को लेकर सुर्खियों में रहती है। आपको बता दें कि भाग्यश्री की बेटी उनसे भी ज्यादा खूबसूरत है। भाग्यश्री (Bhagyashree) की बेटी का नाम अवंतिका दासानी (Avantika Dasani) है और वह पिछले काफी समय से अलग-अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    बॉलीवुड की होगी नए साल के साथ नई शुरुआत, साल 2022 की फेलियर को भूलते हुए इस साल बॉक्स ऑफिस पर आएंगी 3 बड़ी फिल्म

    Bhagyashree की बेटी Avantika Dasani

    भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। अब हाल ही में अवंतिका ने अपनी मां भाग्यश्री के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। अवंतिका दासानी की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों के बीच बहुत खास बॉन्डिंग है, और दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

    आपको बता दें कि भाग्यश्री राज राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनका रॉयल लुक आज भी लोगों को पसंद आता है। आपको बता दें कि भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी मशहूर सिंगर अरमान मालिक के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बता दें कि, अवंतिका दासानी को आप कुछ समय पहले मित्थ्या वेब सीरीज में देख चुके हैं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म से साल 2022 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जिसमे उनके साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आई थी।

  • 35 साल बाद भी उतनी की खूबसूरत हैं मैंने प्यार किया में Salman Khan की प्रेमिका Bhagyashree, नहीं लगती दो बच्चों की मां

    बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म मैंने प्यार किया से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। सलमान खान के साथ फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 35 साल से ज्यादा समय हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म मैंने प्यार किया को राजश्री प्रोडक्शन ने बनाया था। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। मैंने प्यार किया सलमान खान और भाग्यश्री (Bhagyashree) के करियर की सुपरहिट और यादगार​ फिल्मों की लिस्ट में आती है।

    54 साल की उम्र में भी यंग है Bhagyashree

    अभिनेत्री भाग्यश्री की अगर हम बात करें तो वो फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को जिस तरह से फिट रखा है उसकी तारीफ तो बनती है। भाग्यश्री की उम्र 54 साल है लेकिन आज भी वो काफी यंग लगती है। 35 सालों में काफी कुछ बदल गया लेकिन भाग्यश्री बिल्कुल वैसी ही है।

    अगर आप भाग्यश्री की ताजा तस्वीरें देखेंगे तो आपको यकीन हो जाएगा कि, उम्र सिर्फ उनके लिए एक नंबर मात्र है। भाग्यश्री 54 की उम्र में भी बॉलीवुड की यंग अभिनेत्रियों को खूबसूरती और फिटनेस के मामले में मात देती है।

    बॉलीवुड की होगी नए साल के साथ नई शुरुआत, साल 2022 की फेलियर को भूलते हुए इस साल बॉक्स ऑफिस पर आएंगी 3 बड़ी फिल्म

    दो बच्चों की मां है Bhagyashree

    अगर हम बात करें भाग्यश्री की पर्सनल लाइफ की उन्होंने हिमालय दसानी के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद भाग्यश्री दो बच्चों की मां बन चुकी है। उनके बेटे का नाम अभिमन्यु दसानी है जो बॉलीवुड अभिनेता है। भाग्यश्री अपने परिवार को ज्यादा प्राथमिकता देती है।

    रामायण पर आधारित आने वाली है ये 3 बड़े बज़ट की फिल्में, कई सुपरस्टार पर्दे में आएँगे नज़र

    बॉलीवुड के इन 5 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद फिल्मों को टाटा-बॉय बॉय कर अच्छा-खासा करियर किया बर्बाद, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

  • बॉलीवुड के इन 5 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद फिल्मों को टाटा-बॉय बॉय कर अच्छा-खासा करियर किया बर्बाद, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड(BOLLYWOOD) इंडस्ट्री में हर दिन लाखों लोग अपनी किस्मत अजमाने आते है.  इनमें से कुछ लोगों के सपने जहाँ पूरे हो जाते हैं ,तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनके सपने अधूरे रह जाते. वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी मौजूद है, जिनको सफलता तो हासिल हुई लेकिन उन्होंने इसके बाद भी फ़िल्मी जगत से दूरी बना ली.

    क्या आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारें में जानकारी है जिन्होंने शादी होते ही फ़िल्मी जगत से दूरी बना ली ? अगर नहीं तो आज हम आपको बॉलीवुड की उन सफल एक्ट्रेसस के बारें में बताएँगे जिन्होंने सफल होते हुए भी शादी के बाद फ़िल्मी जगत से टाटा-बाय बाय कर लिया.आइये जानते है.

    1. बबीता

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर है  बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री बबीता.  अपने दौर में एक्ट्रेस बबीता ने कई सुपरहिट  फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. एक वक्त था जब लोग उनकी खूबसूरती के कायल हुआ करते थे. बता दे जब एक्ट्रेस अपने फ़िल्मी करियर की ऊच्चाईयों पर थी तभी 23 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर से विवाह कर लिया था. उनसे शादी होने के बाद उन्होंने BOLLYWOOD इंडस्ट्री से कन्नी काट ली थी.

    2. असिन

    BOLLYWOOD की मशहूर एक्ट्रेस असिन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. बता दें एक्ट्रेस असिन ने अपने करियर की शुरूआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों से की थी. उसके कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपना जादू दिखाया.  बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल से शादी रचा ली थी. जिसके बाद असिन ने बॉलीवुड जगत  को छोड़ अपने परिवार पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी समझा.

    3. ट्विंकल खन्ना

    इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है BOLLYWOOD की जानी-मानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना.एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन एक्टर अक्षय कुमार से शादी कर लेने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया. क्यूंकि वो अपना पूरा समय अपने परिवार को देना चाहती थी.  जिस वजह से वो फिल्मों में नज़र नहीं आती है.

    4. भाग्यश्री

    BOLLYWOOD  की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आपको बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने अपने करियर के स्टार्टिंग के दिनों में केवल 19 साल की उम्र में ही हिमालय दसनी से शादी रचा ली थी.  जिसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड जगत से दूरी बना कर ली थी.

    5.मीनाक्षी शेषाद्रि

    इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है अपने दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस  मीनाक्षी शेषाद्रि. मीनाक्षी ने बॉलीवुड की हीरो, घायल और दामिनी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है.लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में ना के बराबर काम किया. आपको बता दें जब एक्ट्रेस अपने करियर की पीक पर थी तभी उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी रचा ली थी और उसके बाद उन्होंने करियर से ज्यादा अपने परिवार पर फोकस किया. इसके बाद उनके बारें में कोई भी खबर नहीं आई.

  • बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों की बेटियां दिखती है बेहद खूबसूरत, 2 तो जल्द ही करने वाली हैं डेब्यू

    बॉलीवुड (BOLLYWOOD) में 90 के दशक की कई सारी ऐसे एक्ट्रेसस है, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों -करोड़ों लोगो को पागल किया है. आज भलें ही ये सारी एक्ट्रेस बड़े पर्दें पर ज्यादा एक्टिव नहीं ,है लेकिन इनका रुतबा वैसे का वैसा ही है. आपको बता दें इन एक्ट्रेसस की तरह उनकी बेटियां भी काफी खूबसूरत है. आज हम आपको बॉलीवुड भी उन एक्ट्रेसस के बारें में जानकारी देने जा रहे है, जिनकी बेटियां लाइमलाइट से तो काफी दूर है. लेकिन खूबसूरती के मामले में वो कई हेरोइनो को टक्कर देती है. आइये जानते है.

    अवंतिका दसानी

    भाग्यश्री 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है.  उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.  इस फिल्म में लोगो ने भाग्यश्री को बहुत प्यार दिया था. इसके बाद भाग्यश्री ने कई फिल्मों में काम किया. भाग्यश्री ने अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया था. वहीं अब बात करें भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी की तो वो भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं है. अवंतिका दसानी की उम्र 26 साल है. अवंतिका दसानी अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है. उनके स्टाइलिश लुक की काफी लोग तारीफ करते है.

    (more…)

  • दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी Bollywood के इन 5 Actresses में आज भी दिखता है वहीं चार्म, देखकर तस्वीर हो जाएंगे दंग

    बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर अदाकारा है जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। जिनकी खूबसूरती पर लाखों दर्शक दीवाने हो जाते हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसी मशहूर अदाकाराए (Actresses) हैं जो 2 जवान बच्चों की मां होने के बावजूद भी आज भी खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं। इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती आज भी उतनी ही बरकरार है जितनी उनकी जवानी पर बरकरार थी। इन एक्ट्रेस की फिटनेस पर इनकी फैन फॉलोइंग भी अभी भी बरकरार है। आइए जानते हैं उन्हें एक्ट्रेस के बारे में…..

    जूही चावला

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा जूही चावला का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में आता है। जूही चावला 1985 में बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी की इनके दो बच्चे हैं बेटी का नाम जान्हवी मेहता है और बेटे का नाम अर्जुन मेहता है दो बच्चों की मां और 53 साल की उम्र होने के बावजूद भी एक्ट्रेस आज भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं।

    (more…)

  • बाहुबली प्रभास की मां ने बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फोटोज देख नहीं हटेंगी निगाहें

    साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम(radhey shyam) उनके फैंस ने जरुर देखी होगी. फिल्म में प्रभास(Prabhas) का अंदाज सभी को खूब पसंद आया है. वहीं इस फिल्म में प्रभास की मां का किरदार निभाने वाली 52 साल की एक्ट्रेस भाग्यश्री(Bhagyashree) का अंदाज इन दिनों चर्चा में हैं. BHAGYASHREE का चार्म आज भी लोगों में बरकरार हैं. इन दिनों वह अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में हैं.

    BHAGYASHREE ने बिकिनी में पूल में लगाई आग

    इन दिनों प्रभास की मां का किरदार निभाने वाली BHAGYASHREE अपने बोल्ड अंदाज व बिकिनी लुक(bikini look) की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस का बिकिनी लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस उम्र में भी आज की एक्ट्रेस को ख़ूबसूरती व बोल्डनेस के मामले में मात दे रही हैं.

    फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान(salman khan) के साथ डेब्यू करने वाली भाग्यश्री सोशल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इन्स्टा अकाउंट से जो फोटो शेयर की है उसमे उनकी उम्र का अंदाज लगाना बेहद मुश्किल हो रहा है. फोटोज देख कहा जा सकता है कि यह किसी वेकेशन के दौरान की हैं. इन फोटोज में उन्होंने बैंगनी रंग की मोनॉकनी स्टाइल बिकिनी पहनी हुई है. जहां वह पूल में मस्ती करते हुए अपनी ग्लैमरस अवतार को दिखा रही हैं.

    पति संग इस शो में आ रहीं नजर

    इन दिनों वह टीवी के पॉपुलर शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति के साथ दिखाई देती हैं. इस शो के दौरान BHAGYASHREE अपनी शादी से जुड़े कई किस्से शेयर करती हैं. वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर ये खबर आती हैं कि उन्होंने भागकर शादी की थीं, हालांकि शो के जरिए रोते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने भागकर शादी नहीं की थीं. हालांकि उनकी शादी में भाग्यश्री व उनके पति की तरफ से कोई शामिल नहीं हुआ था.

    ये भी पढ़ें:करीना कपूर के सेक्सी ब्लाउज ने भरी महफ़िल में दिया एक्ट्रेस को धोखा, शर्म से पानी-पानी हुईं बेबो

    ऐसे में अगर उनकी फैमिली की बात करें तो भाग्य श्री के दो बच्चे हैं. एक बेटा व बेटी. बेटे का नाम अभिमन्यु(Abhimanyu) और बेटी का नाम अवंतिका(Avantika) है. दोनों अब स्टार बन चुके हैं. एक्ट्रेस की बेटी अवंतिका हाल ही में फिल्म मिथ्या में दिखाई दी थीं.

Exit mobile version