Tag: पृथ्वी शॉ

  • IPL 2022 KKR vs DC: पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग की हुई बराबरी

    IPL 2022 KKR vs DC: पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग की हुई बराबरी

    आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19 वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने सामने थीं. टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी चुनी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल खड़ा  किया. दिल्ली की टीम  की शुरुआत बेहद अच्छी रही और पहला विकेट नौवें ओवर में 93 रन पर गिरा. इस मैच में पृथ्वी शॉ ने 175.86 के स्ट्राइक रेट से एक शानदार पारी खेली

    पृथ्वी शॉ ने बनाया रिकॉर्ड 

    आईपीएल 2022 में केकेआर के खिलाफ पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन देखें तो कमाल का रहा है. आज के मैच में इन्होंने 51 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. इस तरह से पृथ्वी शॉ केकेआर के खिलाफ अब तक आईपीएल में पाँच अर्धशतक लगा चुके हैं.  ऐसा लगता है कि केकेआर के खिलाफ बैटिंग करना उनकी खूबी बन चुकी है।

    दिल्ली टीम की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में जमकर 68 रन जोड़े. इसमें डेविड वार्नर ने पूरी तरह से पृथ्वी का साथ दिया. इसके साथ ही दिल्ली के ओपनर शॉ ने आईपीएल के पावर प्ले में 1000 हजार रन भी पूरा कर लिए हैं. जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं. वो सहवाग के बाद ऐसा दिल्ली के लिए करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. पृथ्वी शॉ ने आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा. अपनी इस पारी  7 चौके और और 2 छक्के भी लगाए.

    उनकी बैटिंग हाईलाइट्स नीचे देखिए….

    https://twitter.com/Shivams48129111/status/1513108607058907138?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1513108607058907138%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fcdn.embedly.com%2Fwidgets%2Fmedia.html%3Ftype%3Dtext2Fhtmlkey%3Dfd92ebbc52fc43fb98f69e50e7893c13schema%3Dtwitterurl%3Dhttps3A%2F%2Ftwitter.com%2Fshivams48129111%2Fstatus%2F1513108607058907138image%3Dhttps3A%2F%2Fabs.twimg.com%2Ferrors%2Flogo46x38.png

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रही-

    दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

    कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स (w), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिक सलाम, वरुण चक्रवर्ती

  • IPL 2022, KKR vs DC: डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा, बल्ले से की रनों की बारिश

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19वां मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहलें गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 215 रन बनाए. सोशल मीडिया पर आज डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) और पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का जलवा देखने को मिला है.

    डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने बल्ले से किया कमाल तो सोशल मीडिया पर छाए

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 61 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों की अहम पारी खेली. ललित यादव और रॉवमैन पॉवेल आज बुरी तरह से फेल हो गए.

    अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए. अंत में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने 29 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही ही दिल्ली ने 20 ओवर में 215 रन बनाए. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 2 विकेट तो वहीं वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव (UMESH YADAV) ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) और पृथ्वी शॉ छाए रहे.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/bholaladkaa/status/1513112598073737219?s=20&t=HvwtMLjdGbjLxH4gZ6celA

  • IPL 2022, LSG vs DC: मैन ऑफ द मैच क्विटंन डी कॉक ने अपनी सफलता का श्रेय पृथ्वी शॉ को दिया, बताई उसकी खास वजह

    आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने सफलता का श्रेय पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को दिया है.

    क्विटंन डी कॉक ने पृथ्वी शॉ को दिया सफलता का श्रेय

    ipl-2022-lsg-vs-dc QDK AYUSH HIT

    शानदार अर्धशतक लगाकर क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने अपनी टीम को जीत दिलाया. अपनी सफलता का श्रेय दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को देते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में डी कॉक ने कहा कि-

    “ यह सिर्फ आपके सामने जो खेल रहा है, उस पर प्रतिक्रिया देने की बात थी. यह पीछा करने योग्य स्कोर था. आप पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और हम लक्ष्य का पीछा करने में ज्यादा आगे नहीं बढ़ना चाहते. विकेट हाथ में रखना जरूरी था. पृथ्वी ने इसे आसान बना दिया, मेरे लिए मुझे भी लगा कि यह एक धीमी सतह है और गेंद ग्रिप कर रही थी. अगर हम 180 रनों का पीछा कर रहे होते तो मुश्किल होता लेकिन, हमारे गेंदबाजों को धन्यवाद.”

    लखनऊ सुपरजांयट का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से

    ipl-2022-lsg-vs-dc QDK POTM

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) 3 जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बनी है. अब इस टीम का अगला मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाफ होना है. जहाँ पर जीत दर्ज करके टीम अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहाँ पर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. जो वो लगातार करते हुए नजर आ रहे हैं.

  • IPL 2022, LSG vs DC: डेविड वॉर्नर को सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल, वहीं पृथ्वी शॉ का दिखा जलवा

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने नजर आ रही हैं. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जहाँ बुरी तरह से फेल होने वाले डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) को फैंस ने ट्रोल किया तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का जलवा नजर आया है.

    डेविड वॉर्नर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल वहीं पृथ्वी शॉ का दिखा जलवा

    IPL 2022 LSG vs DC DAVID WARNER

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम को अच्छी शुरूआत मिली. पृथ्वी शॉ ने मात्र 34 गेंदो में 61 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 12 गेंदो में मात्र 4 रन ही बनाए. जबकि रॉवमैन पॉवेल भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी आज आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर सके. जिसके कारण उन्होंने 36 गेंदो में 39 रन ही बनाए.

    जबकि सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) ने 36 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 149 रन ही बनाए. लखनऊ सुपरजांयट के लिए रवि बिश्वोई (RAVI BISNOI) ने 2 विकेट तो वहीं कृष्णपा गौतम ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर जहाँ डेविड वॉर्नर ट्रोल हुए तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का जलवा नजर आया.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/S16Vikram/status/1512086240329617409?s=20&t=5kJB8cGWKwCwD2GBh1uiag

    https://twitter.com/kartto92/status/1512083352408375309?s=20&t=5kJB8cGWKwCwD2GBh1uiag

  • IPL 2022, DC vs GT: हार्दिक पांडया शानदार प्रदर्शन करके सोशल मीडिया पर छाए, वहीं फैंस ने पृथ्वी शॉ को जमकर किया ट्रोल

    शानिवार को एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने नजर आई थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से हार गई. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का सोशल मीडिया पर जलवा रहा तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को फैंस ने ट्रोल किया.

    हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर दिखा जादू तो वहीं ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ

    IPL 2022 DC vs GT HARDIK PANDYA

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 84 रनों की अहम पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 31 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाया था. मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 43 रन बनाया. गुजरात के लिए लॉकी फर्गुसन ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 रनों से मैच हार गई. कप्तान हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण उनका जलवा सोशल मीडिया पर देखने को मिला. वहीं खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाने वाले पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/omrajguru/status/1510294471895752705?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/preal958/status/1510292584606093313?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/harshkhatwa/status/1510289936284413957?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/GujratTitans/status/1510288648276639745?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/bholaladkaa/status/1510292836373045256?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

    https://twitter.com/sagarcasm181/status/1510286378390728704?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

  • 22 साल के इस युवा खिलाड़ी को नजरअंदाज कर रहे हैं रोहित शर्मा, हिटमैन से भी है खतरनाक

    भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) में इस समय कई बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ही टीम में युवा खिलाड़ियो को भी लगातार मौका मिल रहा है. लेकिन उसके बाद भी कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे ही रह जा रहे हैं. ऐसे ही एक 22 साल के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) नजरअंदाज कर रहे हैं. जिसके कारण इस खिलाड़ी का करियर जल्द खत्म हो सकता है.

    रोहित शर्मा लगातार मात्र 22 साल के इस युवा खिलाड़ी को कर रहे हैं नजरअंदाज

    सलामी बल्लेबाजी की जब बात होती है तो कई खिलाड़ी इस समय भारतीय क्रिकेट में नजर आते हैं. जिनके खेलने का अंदाज अलग-अलग नजर आता है. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) उनमें सबसे अहम खिलाड़ी नजर आते हैं. उनके अलावा इस रोल के लिए अब केएल राहुल, शिखर धवन, रितुराज गायकवाड़, ईशान किशन और मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) नजर आते हैं.

    इस बीच कुछ खिलाड़ी और नजर आ रहे हैं जो इस रोल के लिए फिट नजर आ रहे हैं. जिसमें सबसे बड़ा नाम पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का नजर आता है. 22 साल के इस खिलाड़ी को कुछ मौके भारतीय टीम में मिले, लेकिन जल्द ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. जबकि एक समय शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) जैसे दिग्गज खिलाड़ियो से होती थी.

    खत्म होता जा रहा है पृथ्वी शॉ का करियर

    दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए आईपीएल खेलने वाले पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का करियर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है. अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान बनने के बाद ही शॉ को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में जगह मिल गई. जिसके कारण वो चर्चा में रहे, लेकिन इसके बाद चोट और बैन लगने के कारण पृथ्वी कई खिलाड़ियो से पीछे हो गए.

    इसी वजह से उनका करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में उनकी जगह नहीं बनती हुई नजर आ रही है. हालांकि आईपीएल में अच्छा करके वो वापसी करने का प्रयास जरूर करेंगे.

Exit mobile version