Tag: दिनेश कार्तिक

  • 3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो HARBHAJAN SINGH के बाद जल्द कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

    3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो HARBHAJAN SINGH के बाद जल्द कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

    हाल में ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. जिसके बाद अब कई और भारतीय खिलाड़ी भी जल्द ही संन्यास का फैसला कर सकते हैं. ये खिलाड़ी कई सालों से टीम के बाहर चल रहे हैं. जिसके कारण ही संन्यास के फैसले पर विचार कर सकते हैं. इन खिलाड़ियो को हालांकि आईपीएल (IPL) में फैंस अब भी खेलते हुए देखते हैं. लेकिन ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा जरूर कह सकते हैं.

    1. दिनेश कार्तिक

    महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) से पहले अपना डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है. उन्होंने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए 26 टेस्ट मैच खेला है. जिसमें 25 के औसत से 1025 रन बनाए हैं. वहीं वनडे में उन्होंने 94 मैच खेलें है, जिसमें उन्होंने 30.21 के औसत से 1752 रन बनाए हैं. वहीं टी20I क्रिकेट में उन्होंने 32 मैच खेला है. इस दौरान उन्होंने 33.25 के औसत से 399 रन बनाए हैं. 2019 विश्व कप से कार्तिक टीम से बाहर चल रहे हैं. जिसके कारण ही वो भी हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) की तरह जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

    2. अमित मिश्रा

    लेग स्पिनर अमित मिश्रा (AMIT MISHRA) भी लंबे समय से टीम के बाहर हैं. आईपीएल (IPL) में वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिए उन्होंने भी हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) की तरह आखिरी बार 2017 में खेला है. उसके बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर ही रहे हैं. मिश्रा ने 22 टेस्ट मैच में 37.72 के औसत से 76 विकेट अपने नाम किया वहीं 36 वनडे मैच में उन्होंने 23.62 के औसत से 64 विकेट अपने नाम किया. 10 टी20 मैच में अमित के नाम 16 विकेट नजर आते हैं. लंबे समय से वो टीम के बाहर हैं. जिसके कारण जल्द ही वो संन्यास का फैसला कर सकते हैं.

    3. मुरली विजय

    टेस्ट क्रिकेट में अच्छे भारतीय सलामी बल्लेबाज की बात करें तो उसमें मुरली विजय (MURLI VIJAY) का नाम नजर आता है. हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) की तरह मुरली विजय को भी अब आईपीएल टीमों की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती है. जिसके कारण ही वो अब संन्यास का बड़ा फैसला कर सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 61 मैच खेलें हैं. जिसमें उन्होंने 38.29 की औसत से 3982 रन बनाए हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच में 339 रन बनाए हैं. जबकि 9 टी20 मैच में 169 रन बनाए हैं.

  • DINESH KARTHIK के दोस्त से मिलकर पत्नी ने दिया था धोखा, प्रेग्नेंट होने के बाद रचा ली थी दूसरे से शादी

    प्यार या दोस्ती दोनों में अगर धोखा मिल जाए तो सभी रिश्ते भरोसा उठ जाता है. ऐसा ही कुछ इंडियन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के साथ भी हुआ. पत्नी और दोस्त के धोखे ने उन्हें अंदर तक तोड़ कर रख दिया. दिनेश कार्तिक क्रिकेट की दुनिया के फेमस चेहरा हैं. हालांकि इन दिनों वह इंडियन क्रिकेट(Indian cricket) से बाहर चल रहे हैं और कमेंट्री में बिजी हैं. चलिए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कार्तिक को पत्नी और दोस्त धोखा मिल गया.

    दोस्त और पत्नी ने मिलकर दिया DINESH KARTHIK को धोखा

    बता दें DINESH KARTHIK ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी. वहीं कार्तिक जब साल 20 12 में विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे उसी समय ही उन्हें पत्नी निकिता और दोस्त व  क्रिकेटर मुरली विजय (Murli Vijay) के अफेयर के बारे में पता चला था. दिनेश कार्तिक को इस अफेयर ने अंदर से तोड़ दिया था. उनके लिए यह बर्दाश्त कर पाना काफी मुश्किल था.

    लेकिन खुद को मजबूत करते हुए उन्होंने पत्नी से तलक ले लिया. हालांकि तलाक के कुछ दिनों बाद चला की निकिता प्रेग्नेंट थीं. जिसकी बाद कार्तिक की पत्नी ने उनके दोस्त मुरली विजय से शादी कर अपना घर बसा लिया. कहते हैं अंदर के घाव कभी नहीं भरते, वह जिस दर्द से गुजरे भगवान् करे दुशमन को भी कभी ऐसा दर्द न नसीब हो. हालांकि उन्होंने जिस तरह खुद को संभाला वह काबिले तारीफ है.

    धोखा खाने के बाद भी कार्तिक ने पत्नी का नाम नहीं किया खराब

    पत्नी व दोस्त से धोखा खाने के बाद भी DINESH KARTHIK ने न कभी उनकी इज्जत उछाली न ही कभी सार्वजनिक रूप से उनका नाम लिया. पत्नी निकिता के खिलाफ कई स्टेटमेंट भी नहीं दिया. हालांकि कार्तिक ने इस सदमें से निकलने के बाद खुद को दूसरा मौका दिया. दीपिका ने दिनेश कार्तिक को इस सदमें से बाहर निकालने के लिए उन्हें सहारा दिया. जिसके बाद इस कपल ने 2013 में एक-दूजे को डेट करना शुरू किया उसके बाद साल 2015 में दीपिका पल्लिकल(Dipika Pallikal) से शादी कर ली हैं. शादी के बाद यह कपल एक-दूजे के साथ अपनी मैरिज लाइफ एन्जॉय कर रहा हैं.

     

Exit mobile version