Tag: डॉक्टर स्ट्रेंज

  • ‘डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज- इन द मल्‍टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की गति बॉक्स ऑफिस पर पड़ी धीमी, जानिए क्या थी छठे दिन की कमाई

    ‘डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज- इन द मल्‍टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की गति बॉक्स ऑफिस पर पड़ी धीमी, जानिए क्या थी छठे दिन की कमाई

     हॉलिवुड फिल्‍म ‘डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज- इन द मल्‍टीवर्स ऑफ मैडनेस’ (Doctor Strange In The Multiverse of Madness) को रिलीज हुए पूरे 6 दिन हो गए है. डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) ने पहले दिन 28 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सभी को चौंका दिया था. इसी के साथ ऐसी उम्मीद की जा रही थी ये फिल्म धुआंधार कमाई कर सबको हैरान कर देगी. साथ ही कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ देगी. आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 5 दिन हो गए है, लेकिन फिर भी ये कुछ ख़ास कमाल करती नज़र नहीं आ रही है. बता दे ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 5वें दिन भारत में 6 करोड़ का बिजनेस किया है.

    ‘डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज- इन द मल्‍टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की रफ़्तार हुई धीमी

    अगर इस फिल्म के आंकड़ों को ओल ओवर देखा जाएँ तो ये इतना भी बुरा नहीं है. लेकिन ‘डॉक्टर स्ट्रेंज ‘ ने जिस तूफानी अंदाज़ में अपनी पारी की शुरुआत की थी. उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि फिल्म कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वहीं ‘डॉक्टर स्ट्रेंज ‘ के बिजनेस कलेक्शन के बारे में बात करें तो बुधवार यानी 11 मई को फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली.

    फिल्म डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज ने अपने छठे दिन भी लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 98.50 से 99.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. अपने सातवें दिन आते-आते फिल्म ‘डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली है.

    पहले दिन इस फिल्म का तोड़ा था रिकॉर्ड

    चाइना में DOCTOR STRANGE 2 के रिलीज़ पर लगी रोक, मुंबई के इस सिनेमाघर में भी नहीं लगी फिल्म

    ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ पूरी दुनिया में 6 मई 2022 को रिलीज हुई थी. वहीं भारत में 28 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म ने अपना खाता खोला था. फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ ने पहले ही दिन अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था.  लेकिन उसके बाद फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का जादू फीका पड़ता हुआ  दिखाई दे रहा है. वीकेंड पर जहां कई सारी फिल्में अधिक कमाई करती हैं, लेकिन ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ ने अपने पहले ही रविवार को केवल 3 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने अगर जल्दी अपनी रफ़्तार नहीं तेज की तो इसे काफी मुश्किल हो सकती है.

     

  • हॉलीवुड फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की कमाई में लगा स्पीड ब्रेकर, जानिए कितने की हुई कमाई

    हॉलीवुड फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की कमाई में लगा स्पीड ब्रेकर, जानिए कितने की हुई कमाई

    हॉलीवुड फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ अभी हाल ही में रिलीज़ हुई है. ऐसा लगता है कि धुआंधार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को दर्शकों को उतना प्यार नहीं मिल रहा है और इसका असर फिल्म की कमाई पर साफ़ देखने को मिल रहा है. मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के दो बड़े दिग्गज किरदारों (डॉक्टर स्ट्रेंज और वांडा मैक्सिमॉफ) वाली इस फिल्म की कहानी में एक नए सुपरहीरो को दिखाया गया है.

    बता दें बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की एडवांस बुकिंग महीने भर पहले से ही खुली थी. इस फिल्म ने अपने पहले दिन जोरदार कमाई कर सबको चौंका दिया था. लेकिन वहीं बीते दिन फिल्म की कमाई कुछ ख़ास नहीं है.

    फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’  के 100 करोड़ का पार करने का इंतजार

    डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने बॉलावुड को किया और परेशान, फिल्म को दर्शक दिल खोल कर दे रहे हैं प्यार

    फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ के फर्स्ट डे के बाद सोमवार को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ हद्द तक नकार दिया था. क्यूंकि इस फिल्म के हिंदी संस्करण की सोमवार की कमाई केवल 1.95 करोड़ रुपये की ही रही थी. इसके चलते ऐसा लग रहा था कि मंगलवार को भी इसमें कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

    शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगवार को फिल्म ने करीब 6.50 करोड़ रुपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम की. इसी के साथ फिल्म की इंडिया में अभी तक की नेट कमाई 94.14 करोड़ रुपये की हुई है. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी.

    पहले हफ्ते में बनाया ये रिकॉर्ड

    ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ 2 ने अपने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई कर उडाएं सबके होश, बॉलीवुड को ये भी दे रहे हैं चुनौती

    अगर कमाई की बात करें तो भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में अब तक साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ सबसे पहले नंबर पर है. इसने अपने पहले हफ्ते में कुल 260.40 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की थी. वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनटी वॉर’ विराजमान है, जिसने पहले हफ्ते में 156.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

    तीसरे नंबर पर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ है जिसने अपने पहले हफ्ते में इंडिया में 148.07 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसी के साथ फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ का नंबर इस फिल्म के बाद लगेगा क्योंकि अभी पहले हफ्ते की कमाई के मुताबिक फिल्म ‘लॉयन किंग’ चौथे नंबर पर है. जिसने अपने पहले हफ्ते में 81.57 करोड रुपये की कमाई की थी.

     

  • ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन

    ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन

    हॉलीवुड फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ (DOCTOR STRANGE) बीते दिन यानी सोमवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं दिखा पायी. बता दें पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की हालत कुछ ठीक नज़र नही आ रही है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया था. लेकिन इसे बड़ा झटका तब लगा जब बीते सोमवार को ये फिल्म रविवार के मुकाबले एक तिहाई के करीब ही कमाई कर सकी.

    डिज्नी इंडिया के द्वारा जारी हुए आधिकारिक आंकड़े

    ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ 2 ने अपने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई कर उडाएं सबके होश, बॉलीवुड को ये भी दे रहे हैं चुनौती

    फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ को इंडिया में रिलीज करने वाली कंपनी डिजनी इंडिया ने बीते दिन को इस फिल्म के पहले वीकएंड के आधिकारिक आकड़ों को जारी किया है. इसके मुताबिक फिल्म पहले वीकएंड में 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में भी पीछे होती दिखाई दी. वहीं अगर फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो पहले वीकएंड पर ये 80 करोड़ रुपये से भी  नीचे जाता दिखाई दिया.  ऐसा चलता रहा तो इस फिल्म की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है.

    बीते दिन एक तिहाई से नीचे गयी फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की कमाई

    डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने बॉलावुड को किया और परेशान, फिल्म को दर्शक दिल खोल कर दे रहे हैं प्यार

    फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ के रिलीज का कल चौथा दिन था. डिज्नी इंडिया के आधिकारिक आंकड़ों की माने तो फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन  28.35 करोड़ रुपये, इसके बाद शनिवार को 25.75 करोड़ रुपये और रविवार के दिन 25.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये नेट कलेक्शन इंडिया में सारी भाषाओं के संस्करणो को मिलाकर हुआ है.

    पहले वीकेंड पर इसका नेट कलेक्शन 79.50 करोड़ रुपये का ही रहा. जहाँ एक तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग में काफी कमाई हुई थी. वहीं फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ का सोमवार का कलेक्शन में गिरावट आई है. फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ ने बीते दिन भारत में सभी भाषाओं के संस्करणों में केवल 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन अपने नाम किया. इसमें अंग्रेजी भाषा में करीब 6 करोड़ रुपये और हिंदी भाषा के संस्करण में इसने करीब पौने दो करोड़ रुपये का आकड़ा पार किया.

  • KGF 2 का हिंदी कलेक्शन पहुंचा 400 करोड़ के पार, वहीं रनवे 34 और हीरोपंती साबित हुई सबसे बड़ी फ्लॉप

    KGF 2 का हिंदी कलेक्शन पहुंचा 400 करोड़ के पार, वहीं रनवे 34 और हीरोपंती साबित हुई सबसे बड़ी फ्लॉप

    बॉक्स ऑफिस पर अपने लोहा मनवाने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2) को शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने थोड़ी टक्कर दे दी है. डॉक्टर स्ट्रेंज 2  ने अपने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग करते हुए फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ KGF 2 के कलेक्शन पर थोड़ा असर डाल दिया है. हालांकि इसके बाद भी फिल्म KGF 2 ने शुक्रवार को अपने कलेक्शन में खास बढ़ोत्तरी की है. वहीं अजय देवगन(AJAY DEWGAN) की रनवे 34  और टाइगर की हीरोपंती 2 कमाई के मामले में एकदम सुस्त दिखाई दी है. फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपने हिंदी संस्करण से बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर डाला है.

    KGF 2 ने बनाया एक और रिकॉर्ड

    KGF 2

    फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2) ने बीते दिन के कलेक्शन में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने हिंदी में अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन के हिसाब से नंबर दो स्थान हासिल कर लिया है. वहीं KGF 2 ने इस सप्ताह रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ को बुरी तरह से मात देते हुए 49.14 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है जो की केवल हिंदी से कमाया है.

    इसके पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने अपने रिलीज के तीसरे सप्ताह में हिंदी में 69.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.वहीं फिल्म हीरोपंती की कमाई की बात करें तो इसने रिलीजिंग के छठे दिन 2 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 ने अपने छठे दिन 2 करोड़ रुपए ही कमायें.

    हिंदी में 400 करोड़ पार

    फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बॉलीवुड के आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को पहले ही पीछे छोड़ दिया है. अब इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते के पहले दिन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस हिंदी संस्करण के 23वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई करते हुए अपना कुल कलेक्शन 401 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है. इसके पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने अपने रिलीज के 18वें दिन 400 करोड़ के आकड़े को पार किया था.