Tag: डब्ल्यूटीसी

  • BCCI ने किया KL Rahul के रिप्लेसमेंट का ऐलान, WTC फाइनल में इस धमाकेदार खिलाड़ी की हुई एंट्री, 3 और खिलाड़ियो को मिला मौका

    BCCI ने किया KL Rahul के रिप्लेसमेंट का ऐलान, WTC फाइनल में इस धमाकेदार खिलाड़ी की हुई एंट्री, 3 और खिलाड़ियो को मिला मौका

    आईपीएल (IPL 2023) मैच के दौरान क्रिकेटर केएल राहुल को चोट लग गई थी जिसकी वजह से उनको ना सिर्फ आईपीएल (IPL 2023) बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर कर दिया गया है। इसके बाद चारों तरफ एक ही सवाल उठा रहा था कि, अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में केएल राहुल की जगह किस क्रिकेटर को लिया जाएगा। हालांकि अब उस क्रिकेटर के नाम का ऐलान भी हो चुका है। वो कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन (Ishan Kishan) है। ईशान किशन (Ishan Kishan) को केएल राहुल की जगह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

    Ishaan Kishan की गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया हैं बला की खूबसूरत, फोटो देख फैंस हो जाएंगे उनके दिवाने

    Ishan Kishan की हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एंट्री

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल घायल हो गए थे, उनकी जांघ में चोट आई थी। इसके बाद से ईशान किशन के नाम पर लगातार चर्चा हो रही थी। 7 जून से लंदन के ओवल में होने वाले डब्लूटीसी फाइनल में उन्हें टेस्ट ब्यू करने का मौका मिल सकता है। वो केएस भारत की जगह टीम में बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं।

    इसके अलावा जयदेव उनादकट की चोट पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। इस वक्त जयदेव उनादकट नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ ऐलान किया है कि ईशान किशन इस टीम का हिस्सा है।

    सोमवार को बीसीसीआई ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया के स्टैंडबाय प्लेयर्स का भी ऐलान किया है। इसमें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़, दिल्ली कैपिटल के मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव की टीम बतौर स्टैंडबाय प्लेयर के तौर एंट्री हुई है।

  • World Test Championship से पहले टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज के चोटिल होने की आई खबर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship)में भाग लेना है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि, सोमवार यानी बीते दिन मशहूर क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) आईपीएल (IPL) मैच के दौरान चोटिल हो गए। तो वहीं अब एक और गेंदबाज के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि, स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के चोटिल होने की खबर आई है।

    India Cricket Schedule: आईसीसी ने अगले 5 सालों के लिए ऐलान किया FTP, टीम इंडिया खेलेगी 777 इंटरनेशनल मैच, जानिए पूरी डिटेल्स

    World Test Championship से पहले टीम इंडिया को झटका

    आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को एक दिन पहले कंधे में ही चोट लगी थी। आईपीएल प्रसारकों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ में मैच के दौरान एलएसजी के नेट प्रैक्टिस का फुटेज शेयर किया है। इस फुटेज के साथ ही इस खबर का खुलासा हुआ है।

    तेज गेंदबाज Jaydev Unadkat के चोटिल होने की खबर

    वीडियो में देखा जा सकता है कि नेट पर प्रैक्टिस के दौरान ही जयदेव उनादकट का हाथ फिसला और उनके कंधे में चोट लग गई है। हालांकि चोट लगते ही टीम फिजियो ने जयदेव उनादकट की तुरंत आइस पैक्स से मदद की। लेकिन आपको बता दें कि, एलएसजी ने अभी तक चोट पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद ही जयदेव उनादकट डब्ल्यूटीसी में हिस्सा ले पाए। अगर जयदेव उनादकट डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो जाते हैं तो यह तय है कि, भारतीय टीम को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि एक अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी चोट लगी थी। उमेश यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के आखिरी मैच में चोट के कारण हो चुके थे।

    अगर हम बात करें टीम इंडिया के बाकी तेज गेंदबाज की तो इसमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर है। हालांकि अब आने वाले दिनों में देखते हैं क्या होता है।

Exit mobile version