Tag: टॉस

  • IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारत टॉस हार कर करेगा पहले बल्लेबाजी, करो या मरो मुकाबले में धवन ने बदल दी पूरी टीम

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारत टॉस हार कर करेगा पहले बल्लेबाजी, करो या मरो मुकाबले में धवन ने बदल दी पूरी टीम

    भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आग़ाज़ बीते शुक्रवार से हो चूका है। जिसमे पहला मुकाबला मेजबान टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। वही अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार यानी 27 नवंबर को हेमिल्टन के सेडोन पार्क (Seddon Park Stadium) में खेला जाएगा।

    भारतीय टीम (Team India) के लिए यह दूसरा मुकाबला करो या मरो होने वाला है, अगर भारतीय टीम इस मैच को भी हार जाती है तो मैच के साथ साथ वनडे सीरीज भी हार जाएगी। वही टी20 सीरीज हारने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) इस मैच को जीतने की फ़िराक़ में है, जिससे वनडे सीरीज पर उनका कब्ज़ा हो सके। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें : IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबले में भी चलेगा उमरान मालिक का जादू या बल्लेबाज़ लेंगे ख़बर? जानें पिच रिपोर्ट

    दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी

    IND vs NZ: हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI)

    ODI क्रिकेट में इन दोनों ही टीमों की भिड़ंत हमेशा देखने लायक होती है। न्यूज़ीलैंड मौजूदा समय में उन चुनिंदा टीमों में से है जो टीम इंडिया के लिए गले की फांस बनी हुई है। हालांकि भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स कुछ ज्यादा खास फर्क नहीं है। दरअसल, दोनों टीमों नेअब तक एक दूसरे के खिलाफ कुल 110 मैच खेले हैं।

    जिसमें से टीम इंडिया ने 55 बार जीत हासिल की। जबकि वहीं न्यूजीलैंड को 49 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले में बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ। हेड टू हेड के मुताबिक भले ही टीम इंडिया आगे हैं, लेकिन न्यूज़ीलैंड से आखिरी 4 मुकाबलों में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जिसमें 2019 वर्ल्डकप सेमीफाइनल की हार भी शामिल है।

    भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच कहाँ देखे लाइव ?

    भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच दूसरा वनडे मैच की लाइव टेलीकास्ट (Telecast TV Channel) अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video Live Sports) और डीडी स्पोर्ट्स चैनल (DD Free Dish) पर होगा।

    IND vs NZ : दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत की वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक।

    न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउथी।

  • IND vs NZ : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, शिखर धवन ने दिया संजू को प्लेइंग-XI में मौका

    भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज ख़त्म होने के बाद अब 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज का आग़ाज़ आज 25 नवंबर शुक्रवार से हो गया है। टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम कर के वर्ल्ड नंबर 1 की कुर्सी बचाये रखी है। वहीं अब वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया है।

    बता दें कि वनडे में अब तक भारतीय टीम न्यूजीलैंड (IND vs NZ ODI) पर भारी पड़ी है। ऐसे में उम्मीद है की टीम इंडिया (Team India) अपने इस दबदबे को किवी टीम पर कायम रखना चाहेगी। लेकिन मौजूदा वक़्त में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम वनडे में वर्ल्ड नंबर 1 है ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

    यह भी पढ़ें : IND vs NZ : ईडन पार्क में खेला जायेगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच, जानें महामुकाबले की पिच रिपोर्ट

    न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड

    गौरतलब है कि, वनडे में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड 114 बार एक दूसरे के आमने-सामने उतरी है। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में 49 मुकाबले जीते हैं। वहीं 114 में से 10 मुकाबले रद्द हुए हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद पता लगता जा सकता है की अब तक भारत न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा है।

    भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच कहाँ देखे लाइव ?

    भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच पहला वनडे मैच की लाइव टेलीकास्ट (Telecast TV Channel) अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video Live Sports) और डीडी स्पोर्ट्स चैनल (DD Free Dish) पर होगा।

    IND vs NZ : दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    टीम इंडिया : शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

    न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, फिन एलेन, केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, बुमराह की जगह इस खिलाडी को मिला मौका

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज़ (IND vs SA 2nd T20) का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को गुवाहाटी (Guwahati) के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (Baraspara Cricket Stadium) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच की बात करे तो मेजबान टीम इंडिया ने पहले मैच में मेहमान साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया था।

    जिससे भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना लिया है। अगर भारत दूसरा मैच भी जीत जाता है तो, सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। लेकिन अफ्रीका को कम आंकना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकती है। ऐसे में इसकी भरपूर सम्भावना है कि दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहने वाला है।

    साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में जीता टॉस, चुनी गेंदबाज़ी

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मैच का हाल

    आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने काफी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया था और अफ्रीका टीम को केवल 106 रन ही बनाने दिए थे। हालांकि भारतीय टीम के गेंदबाजों ने केवल 9 रन पर ही मेहमान टीम के टॉप पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

    भारतीय टीम जब 106 रनों का पिछा करले उतरी तो उन की तरफ से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पारी खेल कर मैच को आसानी से जिता दिया था।

    बता दें कि भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में 3 विकेट ले लिए थे और दिपक चाहर ने अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को आउट कर दिया था। दोनों गेंदबाजो के अलावा स्पिन गेंदबाजों ने भी सटीक गेंदबाजी की थी। आर अश्विन ने अपने 4 ओवरों में मात्र 8 रन खर्च किए थे। हालांकि इस सीरीज के दूसरे मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

    भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारतीय प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

    साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन- टेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एंगीडी।

  • IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीत कर चुनी गेंदबाज़ी, जाने टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में किसकी हुई वापसी

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मैच आज मंगलवार यानी 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Punjab Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा। ख़ास बात है कि मोहाली में टीम इंडिया (Team India) कभी हारी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को बिलकुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होने की पूरी उम्मीद है।

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया किसका पलड़ा है भारी?

    25वीं बार है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 फॉर्मेट में आमने सामने होगी। इससे पहले हुए मुकाबलों में 13 बार भारत और 9 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। मोहाली में भी भारत का रिकॉर्ड अच्छा है, इससे पहले दोनों के बीच यहां एकमात्र मैच 2016 में खेला गया था। तब भारत ने 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उस मैच में विराट ने नाबाद 82 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने भी यहां एक मैच जीता है। उसने 2016 में न्यूजीलैंड को यहां शिकस्त दी थी।

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच की प्लेइंग XI

    भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार।

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, एडम ज़म्पा, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, नाथन इलिस, जोश एग्लिस।

  • PAK vs HK: हांगकांग ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों की कैसी है प्लेइंग XI

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर-4 में एंट्री पाने के लिए आज यानी 2 सितंबर को पाकिस्तान और हांग-कांग क्रिकेट टीम के बीच शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

    इसके साथ ही दोनों के बीच ये मैच करो या मरो का साबित होने वाला है, मतलब जो भी टीम इस मैच में हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ग्रुप-बी में मौजूद ये दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला भारत से हार चुकी है। जिस वजह से भारत सुपर-4 में प्रवेश कर चूका है। पाक और हांग-कांग के बीच आज जो भी जीतेगा वो भारत के ख़िलाफ़ 4 सितंबर को खेलगा।

    हांगकांग ने जीता टॉस! पहले गेंदबावजी का फैसला

    पाकिस्तान और हांग-कांग के लिए करो या मरो मुकाबला

    पहले मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 5 विकेट से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसी स्थिति वाला हो गया है। एशिया कप सुपर-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

    दूसरी और हांगकांग टीम को पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन हांगकांग टीम का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा इस मुकाबले में भी वह पाकिस्तान टीम के समक्ष अच्छी चुनौती पेश कर सकती है। हांगकांग टीम में एहसान खान, आयुष शुक्ला, यासिम मुर्तजा जैसे किफायती गेंदबाजों के साथ साथ बाबर हयात, स्कॉट मैककेनी,जीशान अली जैसे विस्फोटक शैली के बल्लेबाज भी मौजूद हैं जो कभी भी खेल का रुख बदल सकते हैं।

    वही पाकिस्तान टीम को इस मैच में कप्तान बाबर आजम से बड़े स्कोर की दरकार है।भारत के खिलाफ पहले मैच में पाकिस्तान टीम के तरफ से मोहम्मद नवाज, नसीम शाह,मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन सराहनीय रहा इस मैच में भी टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है दोनों टीमें इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

    पाकिस्तान और हांग-कांग दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शदाबा खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, नसीम शाह, शहनवाज दहानी।

    हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

  • SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)का आगाज़ 27 अगस्त शनिवार यानी आज से यूएई में होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मेज़बान श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी। ऐसे में आज एक हाई वोल्टेज मैच की पूरी उम्मीद की जा रही है।

    एशिया कप के पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने जीता टॉस!

    एशिया कप किस तरह से खेला जाएगा

    एशिया कप (Asia Cup 2022) में छह टीमें खेल रही हैं। इसके लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीम है, वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं।

    सभी टीमें अपने अपने ग्रुप में दूसरी टीम से एक एक मैच खेलेंगी, इसके बाद टॉप की 4 टीमें सुपर 4 में एंट्री करेंगी और उसके बाद राउंड रॉबिन शुरू हो जाएगा, जिसमें सभी चार टीमें आपस में एक एक मैच खेलेंगी, उसके बाद टॉप की 2 टीमें फाइनल खेलेंगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) पर खेला जाएगा।

    एशिया कप 2022 श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

    श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) का मुकाबला आप अपने घर बैठे आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं। श्रीलंका और अफगानिस्तान का मुकाबला आप अपने मोबाइल फोन पर डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

    एशिया कप श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन

    श्रीलंका टीमः पथुम निसानका, गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

    अफगानिस्तान टीम: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जानत।

  • IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में जीता टॉस! पहले बल्लेबाज़ी का फैसला, जानिए क्या है दोनों टीम की प्लेइंग-11

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 27 जुलाई यानी आज वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval Stadium) में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs WI 2nd ODI) में भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई। इस मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत ये मैच 2 विकेट से जीत लिया।

    भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाज़ी का फैसला

    भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में होगी कांटे की टक्कर

    भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में होगी कांटे की टक्कर

    तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज और भारत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। सीरीज में अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है। हालांकि भारतीय टीम ने हर मोड़ पर जीत हासिल की है। सीरीज के अब तक हुए दो मैचों में दोनों टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    विंडीज की टीम जहां पहला मैच 3 रन से हार गई, वहीं मेहमान टीम ने दूसरा मैच 3 विकेट से जीत लिया। एक तरफ भारतीय टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में आगे बढ़ने से पहले वनडे सीरीज में जीत की तलाश होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखना तय है।

    भारत बनाम वेस्टइंडीज अंतिम मैच कहां देख सकते हैं?

    भारत बनाम वेस्टइंडीज अंतिम मैच कहां देख सकते हैं?

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा सीरीज के तीसरे वनडे में आमना-सामना होगा। IND vs WI तीसरा वनडे 27 जुलाई (बुधवार) को खेला जाना है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम 7 बजे पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। आपको बता दें कि पहले वनडे का सीधा प्रसारण DD Sports पर होगा। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी।

    IND vs WI: दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

    वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), कैसी कार्टी, अकील होसेन, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वाल्श और जेडन सील्स।

  • IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए दोनों टीमों में किन खिलाड़ियों की हुई वापसी

    भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरु हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबले में एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है।

    भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली गई टी20 सीरीज पर अगर हम नजर डालें तो तीनों मुकाबलों में ही भारत का दबदबा रहा है। तीसरे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। इस सीरीज का पहला वनडे केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval), लंदन में खेला जाने वाला है।

    भारत ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फैसला

    हेड-टू-हेड में कौन-किस पर भारी?

    हेड-टू-हेड में कौन-किस पर भारी?

    भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 103 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें 55 मैचों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है जबकि 43 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। इसके अलावा तीन मैच बेनतीज़ा रहे हैं जबकि दो मैच में दोनों टीमों के बीच ड्रा रहे हैं। अगर बात करें इंग्लैंड के घरेलू प्रदर्शन की तो 22 मुकाबलों में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर हराया है।

    मालूम हो कि इंग्लैंड विश्व की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसी साल इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में 498 रन बनाये थे।

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

    इंग्लैंड टीम: इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, मैट पार्किंसन, रीस टॉपली।

Exit mobile version