Tag: टीम श्रीलंका

  • World Cup 2023 के लिए श्रीलंका ने कर लिया है क्वालिफाई, अब एक जगह के लिए इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत

    World Cup 2023 के लिए श्रीलंका ने कर लिया है क्वालिफाई, अब एक जगह के लिए इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत

    World Cup 2023: वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. इस बार का वर्ल्ड कप बेहद ही खास होने वाला है. बता दें की, भारत पूरी तरह से तैयार है इस बार मेजबानी के लिए. अब वनडे विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है. इसके बाद से अब श्रीलंका के लिए थोड़ी राह आसान हो गई है. इसी के साथ श्रीलंका के लिए उम्मीद भी बढ़ गई है.

    World Cup 2023 में श्रीलंका ने जगह कर ली है लगभग पक्की, अब होगा ऐसा

    मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए श्रीलंका ने क्वॉलीफाई कर लिया है. श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला था. श्रीलंकाई टीम ने 32.1 ओवर में 1 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

    इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जब श्रीलंका ने टॉस जीता उसी वक़्त माना जा रहा था की श्रीलंका ने जीत अपने नाम कर ली है. श्रीलंका ने शानदार मैच की शुरुवात भी की थी.

    ये रहे मैच के हीरो

    बताया जा रहा है की, जिम्बाब्वे के खिलाफ इस जीत में श्रीलंका के लिए महेश तिक्षाणा और दिलशान मधुशंका हीरो रहे हैं. उन्होंने शानदार मैच खेला है. श्रीलंका के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में कुल 7 विकेट अपने नाम किए.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, श्रीलंका के इस बेहतरीन गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे के बैटिंग लाइन अप को बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं मिला है. अब फ़िलहाल बताया जा रहा है की श्रीलंका की राह आसान हो गई है. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) श्रीलंका को आर्म]आराम से एंट्री मिल सकती है.

     

    ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, टीम का ब्रह्मास्त्र हुआ चोटिल, रोहित शर्मा का बढ़ गया सिरदर्द

  • Asia Cup 2023 की मेजबानी करने जा रहा था पाकिस्तान, जय शाह ने छीनी ताकत तो बौखला गई है अब पीसीबी

    Asia Cup 2023: एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला था. बता दें की, अभी तो फ़िलहाल WTC फाइनल होने वाला है. इस फाइनल की शुरुवात 7 जून से होगी. टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसी के साथ, अब एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी जो पाकिस्तान करने वाला था जय शाह ने वो उसके हांथों से छीन ली है. आइए आपको बताते हैं की आगे क्या होने वाला है.

    Asia Cup 2023 की मेजबानी हाँथ से छीनने के बाद बौखलाया पाकिस्तान

    पाकिस्तान की मंशा हमेशा भारत से आगे होने की रहती है. लेकिन वो ऐसा कभी कर नहीं पाता है. कुछ ऐसा ही हाल इस बार पाकिस्तान के साथ फिर हुआ है. उसके हांथों से एशिया कप की मेजबानी छिन गई है. अब पाकिस्तान इस बात को लेकर बौखला गया है.

    बता दें की, इस साल खेले जाने वाले Asia Cup 2023 को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है. इसी बीच पाकिस्तान की ओर से भी भारत में खेले जाने वाले वनडे World Cup 2023 में हिस्सा लेने के लिए कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

    श्रीलंका में वनडे सीरीज को लेकर पाकिस्तान के तीखे हुए तेवर

    बता दें की, अब पाकिस्तान के तेवर सख्त हो गए हैं. पाकिस्तान ने श्रीलंका में होने वाली वनडे सीरीज खेलने से सदाफ इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है की, पाकिस्तान अब अपनी खिसियाहट का बदला इस तरफ निकाल रहा है.

    मिली जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही वनडे सीरीज खेलने का प्रस्ताव भी पीसीबी के सामने रखा था लेकिन पीसीबी ने शुरू में कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेगा, लेकिन अब इसे नामंजूर कर दिया गया है.

     

    ये भी पढ़ें: WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम हो गई घोषित, 17 महीनों के बाद हुई दिग्गज की टीम में वापसी

  • Asia Cup 2023 को लेकर पाकिस्तान को लगा बहुत बड़ा झटका, अब इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट

    Asia Cup 2023: आईपीएल का 16 वन सीजन खत्म हो चुका है. फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्राफी अपने नाम कर ली है. ऐसे में अब और टूर्नामेंट की बाते होने लगी हैं. हर कोई जानना चाहता है की आगामी एशिया कप कब कहा और कैसे होगा. पहेल ऐसी खबरें आ रही थी की इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. लेकिन फ़िलहाल अब दूसरे देश का नाम सामने आया है. आइए जानते हैं कौन सा है वो देश.

    Asia Cup 2023 के लिए सभी हैं उत्सुक, जानिए कहा होगा मुकाबला

    पहले सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थी की आने वाला एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान करेगा. हालाँकि, इन ख़बरों पर अब विराम लगता हुआ नज़र आ रहा है. बता दें की, श्रीलंका इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी कर सकता है.

    अधिकारिक रिपोर्ट्स के मुताबिक,  बीसीसीआई द्वारा पीसीबी के हाअइब्रिड मॉडल को ठुकराने के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है. वैसे भी आईपीएल फाइनल से पहले शनिवार 27 मई को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) का आयोजन हुआ था.

     एशियाई क्रिकेट परिषद का होगा अंतिम फैसला

    अभी तो फ़िलहाल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से WTC फाइनल खेला जाएगा. इस फाइनल को लेकर टीम इंडिया का पहला जत्था रवाना हो चुका है. पहले जत्थे में राहुल द्रविड़ समेत तमाम लोग जा चुके हैं.

    अब बताया जा रहा है की एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी के परिपेक्ष में अंतिम फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद का ही होगा. वैसे तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड पीसीबी के स्थान पर एशिया कप की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final में दीपक चाहर की इस हरकत से फूटा महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा, बर्बाद किया जीत का सारा प्लान

  • आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में अब बची सिर्फ 4 टीमें, जानिए भारतीय टीम का क्या है हाल

    आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर लीड कर रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले नंबर पर अपनी जगह सेट कर रखी है। इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ फरवरी में टेस्ट सीरीज खेलनी है, वहीं भारतीय टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी और मार्च में होने वाली सीरीज में किसी भी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

    टीम इंडिया का ऐसे बना लिस्ट में दूसरा स्थान

    टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लिस्ट में दूसरा स्थान बांग्लादेश के साथ सीरीज को 2-0 से जीतकर बना। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच से पहले वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा दिया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाकर अब भारत की राह आसान कर दी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 से हराकर जीत हासिल की। पाकिस्तान के अब सीरीज में रहने के भी कम चांस बचे हैं।

    ये टीमें भी हो सकती हैं बाहर

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में अब तक बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज़ की टीम चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के साथ सीरीज हार कर आगे बढ़ने के चांस कम कर दिए हैं। टीम इंडिया ने चैंपियनशिप में अच्छा परफॉर्मेंस दिया है, बांग्लादेश सीरीज के साथ मैच में टीम ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Points Table) में अब सिर्फ भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की फाइनल की रेस में नजर आ रही है।

    ऑस्ट्रेलिया इस टेबल में 76.92 प्रतिशत के साथ लीड कर रही है। वहीं, दूसरे नंबर पर टीम इंडिया है, इंडिया के इस टेबल में 58.93 प्रतिशत अंक हैं। इसके बाद नंबर तीन पर 54.55 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम भी टीम इंडिया के लिए काफी टक्कर नज़र आ रही है। वही पर श्रीलंका के पास 53.33 पॉइंट्स प्रतिशत है जिसके चलते टीम चौथे स्थान पर नज़र आती है।

    आपको बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम के भी आगे बढ़ने के चांस बहुत कम लग रहे हैं। चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड के लंदन का द ओवल स्टेडियम को चुना गया है।

  • SL vs AFG: अफगानिस्तान की टीम ने एशिया कप के विजेता को दिखाई उनकी जगह, 60 रनों से श्रीलंका का बुरी तरह से हराया

    श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों का पहला वनडे मैच के तीनों मुकाबले पालेकल अंतरराष्ट्रिय स्टेडियम में खेला गया।  इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम को 295 रन का लक्ष्य को दिया। इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई। मेजबानों की ओर से सबसे ज्यादा 66 रन ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा ने बनाए।

    अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट फजलहक फारुकी ने लिए। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने 3 मैच की सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, शानदार शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

    अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन

    अफगानिस्तान ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हालांकि श्रीलंका ने डेथ ओवरों में अपनी वापसी की। मेजबान टीम श्रीलंका के लिए 295 का लक्ष्य बहुत अधिक था।  वहीं, 20 वर्षीय अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने अपना छठा एकदिवसीय मैच खेल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज़ के साथ साझेदारी में 84 रन जोड़े। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। इसके बाद जादरान ने रहमत शाह के लिए 118 रन जोड़े, अफगानिस्तान ने 12 ओवरों में 200 रन बनाए और आठ विकेट हाथ में थे।

    श्रीलंका रह गई पीछे

    टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम श्रीलंका ने 35 रन बनाकर अपने दो विकेट गिरा दिए। श्रीलंका से 295 रन के लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश कर रही थी। इस मैच में पाथुम निसांका ने 83 गेंद में 85 रन की पारी में 10 चौके लगाए। मोहम्मद नबी के ओवर में वनिंदु हसरंगा ने छक्के और चार चौकों की मदद  46 गेंदों में 66 रन बनाते हुए अपना चौथा अर्धशतक बनाया। मेजबान टीम की ओर से आखिरी तक बल्लेबाजी की कमान वनिंदु हरसंगा ने संभाली। सीरीज का पहला मैच तो अफगानिस्तान के नाम हो गया, बाकि मैचों में हाल क्या रहता है, ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं।

  • श्रीलंका टीम को एशिया कप जीताने वाले खिलाड़ी पर लगा एक साल का बैन, भरना होगा 3.71 लाख का जुर्माना

    टी20 वर्ल्ड कप की बात हो या किसी और सीरीज की श्रीलंका की टीम के दिन फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका के खिलाड़ी चमिक करुणारत्ने को इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। टीम श्रीलंका के इस खिलाड़ी पर क्रिकेट बोर्ड ने एक साल के लिए सभी क्रिकेट फॉर्मेट से बैन कर दिया है।

    आईसीसी ने ये फैसला अनुशासनात्मक जांच के बाद लिया। चमिका करुणारत्ने को तीन सदस्यीय कमेटी ने कई नियम तोड़ने का दोषी पाते हुए बैन किया है। उनको बैन करने के साथ ही 5 हजार अमेरिकी डॉलर यानि 3.71 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

    क्या बोली श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपना बयान भी जारी किया है और कहा,

    “करुणारत्ने ने जिस तरह से नियमों को तोड़ा उसको गंभीरता को देखते हुए जाँच पैनल ने अपने रिपोर्ट में श्रीलंका क्रिकेट के एक्जक्यूटिव कमिटी से उन्हें बैन करने की सिफारिश की। खिलाड़ी को आगे के अल्लंघनों से बचने के लिए कड़ी चेतावनी दी जाए और ऐसी सजा देना जिससे उनके क्रिकेट करियर पर कोई असर नहीं पड़े। अगले एक साल तक चमिका करुणारत्ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में रहेंगे।”

    अपने बयान में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा,

    “इन तमाम चीजों और सिफारिशों के देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट के एक्जक्यूटिव कमिटी ने उन्हें हर तरह के क्रिकेट से एक साल के लिए बैन कर दिया, यह बैन एक साल के लिए सस्पेंडेड रहेगा।”

    दनुष्का गुणथिलका को भी किया गया बैन

    इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका टीम के बल्लेबाज खिलाड़ी दनुष्का गुणथिलका को रेप के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें श्रीलंका ने क्रिकेट से बैन कर दिया था। अब बैन होने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लिस्ट में चमिका करुणारत्ने का नाम भी जुड़ गया है। इसका मतलब है 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी चमिका करुणारत्ने बैन रखे जा सकते हैं।

  • दनुष्का गुनाथिलका पर रेप के बाद लगा जान से मारने का आरोप, दोबारा बने हैं यौन उत्पीड़न के आरोपी

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। उन्हें बीच टूर्नामेंट सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मुताबिक उनपर ऑस्ट्रेलियाई महिला ने यौन उत्पीड़न के अलावा उसका गला दबाने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

    दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दनुष्का गुनाथिलका पर ऑस्ट्र्रेलियाई महिला ने रेप के आरोप लगाए थे। इसके बाद महिला ने बयान दिया कि दनुष्का ने यौन उत्पीड़न के साथ महिला का गला भी बुरी तरह दबा दिया था। इसके बाद श्रीलंका टीम के खिलाड़ी को टूर्नामेंट बीच में छोड़कर कोलंबो वापस आना पड़ा। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें सजा के तौर पर सस्पेंड कर दिया। साथ ही जब तक दनुष्का गुनाथिलका पर लगे आरोप खारिज नहीं हो जाते वह किसी भी फॉर्मेट में मैच नहीं खेल पाएंगे।

    एक ही टूर्नामेंट का बने हिस्सा

    आपको बता दें कि दनुष्का गुनाथिलका टी20 वर्ल्ड कप 2022 का एक ही मुकाबला खेला पाए थे, जिसमें वह बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए  थे, हालांकि इसके बाद उन्हें चोटिल होने के लिए चलते टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन पर गंभीर आरोप लगाए गए और उनकी मुसीबत कम होने का ही नाम नहीं ले रही हैं।

    इससे पहले भी आरोपों के घेरे में आ चुके हैं दनुष्का

    दनुष्का गुनाथिलका टॉप ऑर्डर में मैच खेलने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। दनुष्का के खिलाफ दूसरी बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2018 में भी वह इसी तरह की घटना में फंसे थे। उस समय भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उस समय नार्वे की एक महिला ने दनुष्का और उनके एक दोस्त पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद गुणतिलका को बरी कर दिया गया था और उनके दोस्त की गिरफ्तारी हुई थी।

  • 3 टीमें जिन्होंने वनडे में छक्का लगाए बिना पार किया 300 रनों का बड़ा आकड़ा, साउथ अफ्रीका ने किया 2 बार

    क्रिकेट में माना जाता है की जब तक चौके और छक्के न लगे तब तक कोई भी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकती. लेकिन टीम साउथ अफ्रीका ये कारनामा दो बार कर चूकी हैं, जब किसी भी मैच में ताबड़तोड़ चौके और छक्के लगाए जाते हैं, तभी वह टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो सकती है. हालांकि इस आज हम आपको टीम साउथ अफ्रीका समेत ऐसी 2 टीम के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक भी छक्का लगाए बगैर वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया हैं.आइए नज़र डालते हैं उन टीमों के ऊपर…

    टीम श्रीलंका

    अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में बिना एक भी छक्का लगाए श्रीलंका के नाम सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हैं. 26 फरवरी 2020 को श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वन-डे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए. इस मुकाबले के दौरान किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने एक भी छक्का नहीं जड़ा.

    टीम साउथ अफ्रीका

    हालही, में हुए टीम इंग्लैंड और टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच वन-डे मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 333 रन जड़े गए. दक्षिण अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजो ने इस मुकाबले के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया गया. इस मुकाबले में रसी वन डर दुसेन ने 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. लेकिन इस शतकीय पारी में उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया था.

    टीम इंग्लैंड

    टीम इंग्लैंड की इस सूची में तीसरे नंबर पर है, जिसके द्वारा साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वन-डे सीरीज के छठवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 333 रन का स्कोर बनाया गया था. इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड की टीम के किसी भी बल्लेबाज ने एक भी छक्का नहीं जड़ा, और सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी इंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले के दौरान 2 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

    साउथ अफ्रीका

    टीम दक्षिण अफ्रीका ने दो बार वन-डे क्रिकेट में बिना छक्का लगाए 300 से अधिक का स्कोर बनाया गया हैं. 1996 में दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध यह स्क्रॉर बनाया था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन जड़े थे. इस मुकाबले के दौरान किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था.

    READ MORE: टीम इंडिया को जीतना है Asia Cup तो पाकिस्तान के इन 4 क्रिकेटरों को देनी होगी मात, कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

Exit mobile version