Tag: ग्लेन मैक्सवेल

  • IPL 2023: आईपीएल 2023 के बीच Glenn Maxwell को मिली बड़ी गुडन्यूज, सुनकर खुश होंगे फैंस

    IPL 2023: आईपीएल 2023 के बीच Glenn Maxwell को मिली बड़ी गुडन्यूज, सुनकर खुश होंगे फैंस

    इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2023) चल रहा है और इस वजह से कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं। लेकिन अब इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को एक बड़ी गुड न्यूज़ मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच खेलने वाले हैं।

    लेकिन इससे पहले उनकी पत्नी विनी रमन ने एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की पत्नी विनी रमन ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसी के साथ उन्होंने बताया है कि, वह इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

    वर्ल्ड कप में निराशाजनक अंत के बाद आस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!, यह खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुआ बाहर

    Glenn Maxwell को मिली बड़ी गुडन्यूज

    इसका मतलब यह है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के घर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक नन्हा मेहमान भी आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ पिछले साल यानी आईपीएल से पहले ईसाई और तमिल रीति रिवाज से शादी की थी। अब वह जल्द ही पिता बनने जा रहे है।

    ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के सूट और सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ग्लेन और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि यह यात्रा आसान नहीं रही है।

    पहली बार मुझे समझ आ रहा है कि इस तरह के पोस्ट देखते वक्त मैं सोचती थी यह कितना दर्द भरा हो सकता है। हम अपना प्यार और ताकत अन्य जोड़ों को देना चाहते हैं, जो प्रजनन क्षमता या नुकसान से जूझ रहे हैं। विनी रमन ने अपने बच्चे को रेनबो बेबी कहा है। अगर हम बात करें ग्लेन मैक्सवेल की तो उन्होंने इस साल आईपीएल में वापसी की है।

  • IPL 2023: Ravi Bishnoi की गेंद पर आउट होते ही Glenn Maxwell ने दी गाली, क्रिकेट के मैदान में खोया आपा, देखें वीडियो

    इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 चल रहा है। जहां बीते दिन यानी सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आपको बता दें कि ये मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसी दौरान बेंगलुरु को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के रूप में मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आउट होने के बाद गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने गंदी गालियां भी दी हैं।

    Ravi Bishnoi की गेंद पर आउट हुए Glenn Maxwell

    बता दें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले टॉस जीतकर फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बेंगलुरु की टीम को सबसे पहले झटका विराट कोहली की तरफ से मिला, वह इसमें महज 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुज रावत 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए और वह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 5 गेंदों में उन्होंने महज 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे। बता दें कि 12.4 ओवर के दौरान रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को गेंद फेंकी जिस पर वो रिवर्स शॉर्ट खेलना चाहते थे लेकिन वो इससे चूक जाते हैं।

    Glenn Maxwell ने दी गाली

    जिसके बाद एंपायर उन्हें आउट करार देते हैं, लेकिन वह रिव्यू के लिए जाते हैं। एंपायर की वजह से लखनऊ के पक्ष में फैसला जाता है, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल को गुस्सा आ जाता है और वो गुस्से में गालियां भी देते हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने गुस्से में आकर गालियां भी दी हैं।

  • ग्लेन मैक्सेवल ने की लंबे समय की गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी, पत्नी के साथ वायरल हो रही हैं फोटोज, भारत से है खास कनेक्शन

    ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल अपने गेम के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। वह टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं। वह हाल में टीम सिलेक्शन को लेकर चर्चा में रहे थे। आज हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी के बारे में…

    विमी रमन से की थी शादी

    ग्लेन मैक्सवेल ने विमी रमन से शादी की है। पहले क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करने के बाद उन्होंने तमिल रीति रिवाज से शादी की थी। विनी रमन भारतीय मूल की महिला जरूर हैं, लेकिन उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ है। वह दक्षिण भारतीय, हिंदू परिवार में पैदा हुई हैं। विनी रमन की एक बहन भी है। विनी रमन पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं। मैक्सवेल और उनकी मुलाकात 2013 में मेलबर्न में हुई थी। विनी ने यह भी बताया था कि बातचीत की पहली पहल मैक्सवेल की ओर से की गई थी। दोनों अपनी फोटोज के कारण काफी चर्चा में रहते हैं।

    इन वजहों से चर्चा में रहे ग्लैन मेक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया टीम के धुरंधर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपने दोस्त की बर्थ डे मनाने गए थे, लेकिन वहां दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें पैर में लगी इस चोट की सर्जरी करानी पड़ी और फिलहाल वह बिस्तर पर पड़े हैं। मैक्सवेल ने बताया है कि आखिर कैसे वह दुर्घटना का शिकार हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वह अगले साल होने वाले भारत दौरे पर उनके समय पर उबरने की संभावना काफी कम है। साथ ही वह मानते हैं कि फरवरी-मार्च में होने वाले इस दौरे के लिये चयन में वह शामिल नहीं होना चाहेंगे।

    मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए 127 वनडे मैच में खेलकर 3400 से अधिक रन बनाए हैं और 60 विकेट भी लिए हैं। 99 टी20 मैच में उनके 2000 से अधिक रन और 39 विकेट हैं। वह अपने गेम के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। वह अपने मैच के कारण भी काफी चर्चा में रहे हैं।

  • “ये दुख मुझे पूरी जिंदगी परेशान करेगा….” बॉर्डर गावस्कर सीरीज से बाहर हुए सुपरस्टार खिलाड़ी ने दिया हैरान करने वाला बयान

    टीम इंडिया को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ कहा है। चोट के चलते वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसको लेकर उन्होंने कुछ कहा है, आइए आपको बताते हैं पूरी बात…

    टेस्ट सीरीज को लेकर बोले मैक्सवेल

    भारत में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ पर ‘बिग बैश लीग’ के मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘चोट के कारण भारत के आगामी दौरे में नहीं खेलना मुझे पूरी जिंदगी परेशान करेगा। अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलना अच्छा है, खासकर भारत में। मुझे लगता है कि उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) वैसी टीम मिल गयी है जो भारत दौरे के लिए सर्वश्रेष्ठ है।’

    पिछले साल हो गए थे चोटिल ग्लेन मैक्सवेल

    टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पिछले साल नवंबर में एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी के दौरान बाएं पैर में गंभीर चोट लगी थी। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपने करियर में सिर्फ सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4 भारत के खिलाफ थे।

    ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ कब और कहां होगा मैच

    टीम इंडिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ फरवरी मार्च में खेलनी है। बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के लिए पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी तक वीसीए स्टेडियम, नागपुर में होगा। दूसरे टेस्ट की शुरूआत 17 फरवरी से होगी जो 21 फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा टेस्ट, 1 से 5 मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में होगा। चौथा टेस्ट मैच 9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से होनी है लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया 1 फरवरी को ही भारत आ जाएगी और 2 फरवरी को टेस्ट सीरीज के निर्धारित भारत की प्लेइंग 11 भी साथ आकर प्रैक्टिस शुरू कर देगी।

     

  • आईपीएल 2023 से पहले ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, टूर्नामेंट में इनको लेकर फ्रेंचाइजियों की बढ़ गई धड़कने

    आईपीएल 2023 का दिन धीरे धीरे नजदीक आता जा रहा है और खिलाड़ी हैं के दिन पर दिन चोटिल होते जा रहे हैं. चोट के कारण आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियां अपने खिलाड़ियों को लेकर चिंता में बनी हुई हैं की आखिर इनकी चोट टूर्नामेंट में टीम के महंगी न पद जाए. लिस्ट में एक नाम भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी है जो फिलहाल गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और उनकी चोट काफी गंभीर है.

    जिसके चलते उनका आईपीएल 2023 में खेलना नामुमकिन ही लग रहा है. ऋषभ पंत के अलावा भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो चोटिल हो बैठे हैं और टूर्नामेंट में इनके खेलने को लेकर सवाल बना हुआ है. ऐसे चलिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2023 से पहले चोटिल हो बैठे हैं और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं.

    आईपीएल 2023 से पहले ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल

    • ऋषभ पंत

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का हाल बड़ा एक्सीडेंट हो गया है जिसके चकते उन्हें काफी गंभीर चोटें आई है. ऋषभ पंत फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अब ऐसे में आईपीएल 2023 में ये खेलते नजर आएंगे या नहीं इसको लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है.

    वैसे देखा जाए तो उनका खेलना न मुमकिन ही है क्योंकि उनकी चोट इतनी गंभीर है की उसको ठीक होने में काफी वक्त लग जाना है. ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं और वो टीम के कप्तान भी हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम के पास सबसे बड़ी समस्या उसके कप्तान को लेकर खड़ी हो गई है.

    • मुंबई इंडियंस के आगे दो बड़ी समस्याएं.

    आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम के सामने दो बड़ी समस्याएं आ गई है. पहले टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट है. बुमराह अपनी चोट के कारण लंबे समय से टीम से दूर चल रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम के पास ये मुसीबत तो थी ही की तब तक टीम के एक और खिलाड़ी हैं जो की चोटिल हो बैठे हैं अब. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन हाल में चोटिल हो बैठे हैं.

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कैमरून ग्रीन को चोट लगी है. मुंबई ने आईपीएल 2023 के लिए 17.50 करोड़ रुपयों में शामिल किया है. अब ऐसे में यदि ग्रीन ठीक नहीं हो पाते हैं तो टीम को बड़ी समस्या हो सकती है और टीम को काफी महंगा सौदा पड़ सकता है. अब ये दोनो खिलाड़ी हैं जिनको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है की आईपीएल 2023 में ये खेलते नजर आएंगे या नहीं.

    • ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल गंभीर रूप से चोटिल हो बैठे हैं. उन्हें चोट घर में पैर फिसलने के कारण लगी है. इसी के कारण अब आईपीएल 2023 में ग्लेन मैक्सवेल खेलते नजर आएंगे या नहीं इस बात को लेकर कुछ साफ खुलासा नहीं हुआ है. ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्क्वाड का हिस्सा हैं.

    • जॉनी बेयरस्टो

    इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्ट्रो हाल में गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो बैठे हैं और इसके चलते वो टीम से लंबे समय से दूर बने हुए हैं. आईपीएल 2023 में ये पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन सवाल ये है की क्या ये आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे या नहीं.

  • ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ में कह गए बहुत बड़ी बात, कहा- ” हमारी औकत नहीं हम उन्हें खरीदे”

    ग्लेन मैक्सवेल: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हर दूसरा इंसान उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. उनकी तारीफों के पुल बांधने वालों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं.

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव की तारीफों की झड़ी लगा दी है. ग्लेन मैक्सवेल से सूर्यकुमार यादव को लेकर सवाल किया गया की क्या वो सूर्यकुमार यादव को बिग बैश लीग के लिए अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. इस सावल का जवाब मैक्सवेल ने बड़ा बयान दिया.

    ग्लेन मैक्सवेल ने बांधे सूर्यकुमार के तारीफों के पुल

    ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में भारतीय धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने इस बयान के चलते मैक्सवेल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में घातक बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था और टीम के लिए बेहद किफायती प्रदर्शन किया था.

    जिसके बाद वो तमाम दिग्गजों का आकर्षण बनते जा रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर 111 रनों को शतकीय पारी खेली वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य को चेज करने में असफल हुई और भारतीय टीम को 65 रनों से शानदार जीत मिली. उनकी इस घातक पारी को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,

    “मुझे नहीं पता था कि खेल चल रहा था. लेकिन मैंने बाद में स्कोरकार्ड देखा और फ़िंच (एरोन फ़िंच) को उसकी तस्वीर भेजी और कहा, ‘ये आदमी क्या कर रहा है? वो पूरी तरह से अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहा है!

    दूसरों का स्कोर देखो और फिर वो 50 में 111 स्कोर करता है. मैंने अगले दिन पारी का रिप्ले देखा और ये शर्मनाक है कि वो हर किसी से बहुत बेहतर है. ये देखना लगभग कठिन है. वो हमारे पास मौजूद किसी भी खिलाड़ी से बेहतर है.”

    बिग बैश में नहीं खरीदेंगे सूर्यकुमार यादव को

    आईपीएल में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को दुनिया भर में किसी भी लीग में से सबसे ज्यादा धनराशि मिलती है. यहीं वजह है की दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल का क्रेज कुछ ज्यादा ही है. वहीं बीसीसीआई का एक नियम है की की कोई भी भारतीय खिलाड़ी किसी भी विदेशी घरेलू टी20 लीग का हिस्सा नहीं बन सकते.

    इसी पर जब मैक्सवेल से सूर्यकुमार यादव को बिग बैश लीग का हिस्सा बनाने की बात पूछी गई तो ग्लेन मैक्सवेल ने ये जवाब दिया. उन्होंने कहा,

    “हम बिग बैश लीग में सूर्यकुमार यादव का खर्च नहीं उठा पाएंगे, भले ही हमारे पास कितना भी पैसा हो. हमें सभी को बाहर करना होगा, पैसा बचाना होगा और फिर उम्मीद है कि वो सहमत होंगे.”

  • ग्लेन मैक्सवेल ने अब किया खुलासा बताया कैसे दोस्त के घर हुआ था उनका एक्सीडेंट, बताया कब करेंगे क्रिकेट में वापसी

    ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपने दोस्त की बर्थ डे मनाने गए थे, लेकिन वहां दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें पैर में लगी इस चोट की सर्जरी करानी पड़ी और फिलहाल वह बिस्तर पर पड़े हैं। मैक्सवेल ने बताया है कि आखिर कैसे वह दुर्घटना का शिकार हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वह अगले साल होने वाले भारत दौरे पर उनके समय पर उबरने की संभावना काफी कम है। साथ ही वह मानते हैं कि फरवरी-मार्च में होने वाले इस दौरे के लिये चयन में वह शामिल नहीं होना चाहेंगे।

    ऐसे हुए दुर्घटना का शिकार

    ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि वह कैसे इस दुर्घटना के शिकार हो गए। बर्थडे पार्टी में उनके एक टीचर साथ में थे और किसी बात पर हंस रहे थे। इसी दौरान मैक्सवेल ने टीचर को कहीं दौड़ाने का नाटक किया। इसी चक्कर में उनका पैर फिसल गया। इससे पैर की फिबुला में फ्रैक्चर हो गया। वह इस सर्जरी से उबर रहे हैं जिससे वह अनिश्चित समय के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे।

    अनप्लेबल पोडकास्ट में बोले ग्लेन मैक्सवेल

    मेलबर्न में अपने घर से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘अनप्लेबल पोडकास्ट’ में मैक्सवेल ने कहा,

    ‘मुझे लगता है कि हम दोनों ने वहां से लगभग तीन या चार कदम उठाए। दोनों एक ही समय में फिसल गए। मेरा पैर थोड़ा सा अटक गया और वह दुर्भाग्य से सीधे मेरे पैर पर गिर गए। बस फिर फ्रैक्चर हुआ। यह बहुत दर्दनाक था और मैंने इसे करीब से महसूस किया। मैं चिल्ला रहा था और कहा कि, ‘कृपया मुझे बताएं कि आप मजाक कर रहे हैं, कृपया मुझे बताएं कि आप मजाक कर रहे हैं।’

    मैक्सवेल ने आगे कहा,

    ‘भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की एक समयसीमा है। सच कहूं तो पूरी संभावना है कि मैं इसमें जगह नहीं बना पाऊंगा। वे निश्चित रूप से मुझे क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे और अगर वे मुझे इस दौरे के लिए चुनते हैं तो वे निश्चित रूप से बड़ा जोखिम लेंगे।’

  • वर्ल्ड कप में निराशाजनक अंत के बाद आस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!, यह खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुआ बाहर

    ग्लेन मैक्सवेलः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 खत्म हो चुका हैं इंग्लैंड (ENGLAND) के रूप में हमें विजेता मिल चुकी हैं। सभी 12 टीमों ने ट्रॉफी को पाने के लिए अपनी लड़ाई लड़ी लेकिन अंत में देखें तो इंग्लैंड ने ज्यादा शानदार लड़ाई और कम गलतियां की जिसके चलते वह विजेता हैं। अब इस वर्ल्ड कप के बाद टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। जहां टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाते हुए अगले वर्ल्ड कप की तैयारी करनी होगी।

    आस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) जो अंत के मैचों में शानदार नजर आए लेकिन अचानक एक एक्सीडेंट के चलते वह चोटिल हो गए हैं जिसके चलते उन्हें भारत का दौरा छोड़ना पड़ सकता हैं आइए आपको पूरी खबर बताते हैं।

    यह भी पढ़े- ENG vs SL:इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

    भारत दौरे से बाहर होंगे ग्लेन मैक्सवेल

    ग्लेन मैक्सवेल जो आस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलते हुए अंत के मैचों में शानदार नजर आए। ग्लेन मैक्सवेल अब आने वाले दौरों में शानदार खेल दिखाने के लिए बेताब थे। लेकिन एक पार्टी के दौरान हुए दुर्घटना में ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मैक्सवेल के दुर्घटना के बारे में क्रिकेट डॉट कॉम डॉ एयू की रिपोर्ट के अनुसार मैक्सवेल अपने दोस्त के सथ घर के पिछले हिस्से में दौड़ लगा रहे थे।

    और दोनों फिसलकर गिर गए जिसमें मैक्सवेल की टांग उनके दोस्त के नीचे आ गई दोनों में से कोई भी नशे की हालत में नहीं थे और दूसरे व्यक्ति को चोट नहीं लगी हैं। मैक्सेवल के पैर की सर्जरी भी हुई हैं और अब उन्हें आराम करने की जरूरत हैं जिसके चलते उन्हें फरवरी और मार्च में होने वाले भारत दौरे से बाहर होना पड़ सकता हैं। आस्ट्रेलिया 4 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों के लिए भारत आने वाली हैं जिससे अब मैक्सवेल बाहर होते हुए नजर आ रहे हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे ग्लेन मैक्सवेल

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद 17 नवंबर से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वापस से भि़ड़ते हुए दिखाई देनी वाली हैं, दोनों जल्द ही एडिलेड में शुरू हो रहे वनडे सीरीज में दमखम दिखाएगी लेकिन इस सीरीज से मैक्सवेल चोट के चलते बाहर हो गए है। ग्लेन मैक्सवेल की जगह पर सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया हैं।  13 दिसंबर से 4 फरवरी तक बिग बैश लीग भी नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी पढ़े- PAK vs ENG: शाहीन की चोट ने हमें;- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर दिया बड़ा बयान

  • शानदार जीत के बाद टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, बड़े मुकाबले से पहले टीम का अहम खिलाड़ी हुआ कोविड-19 पॉजिटिव

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला 28 अक्टूबर को मेलबर्न में होना है। इससे पहले टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) के कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) होने की खबर आ रही है, जिससे ऑस्ट्रेलिया टीम की चिंता बढ़ गई है। लेकिन हो सकता है कि मैक्सवेल उनकी जगह टीम का हिस्सा बनें ऑलराउंडर मैक्सवेल को नेट्स सेशन में विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ देखा गया है। असिस्टेंट कोच आंद्रे बोरोवेच के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। हो सकता है कि वह इस मैच में टीम की ओर से शामिल हो सकते हैं।

    मैथ्यू वेड हुए कोरोना पॉजिटिव

    ऑस्ट्रेलिया को 28 अक्टूबर में मेलबर्न इंग्लैंड से भिड़ना है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) अपनी शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी। आईसीसी ने कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों को भी खेलने की इजाजत दी है, लेकिन वह टीम के मेडिकल एक्सपर्ट्स से क्लीन चिट मिलने के बाद ही खेल सकते हैं।

    वर्ल्ड कप में अभी तक 2 मैचों में वो कुछ खास रन नहीं बना पाए हैं। इससे पहले मैथ्यू वेड (Matthew Wade) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी वेड इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले एडम जंम्पा श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित हुए थे।

    आपको बता दें कि पिछले साल की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने 89 रनों से जबरदस्त करारी शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ ही 28 अक्टूबर को इंग्लैंड टीम को हराकर अपना नेट रन रेट हर हाल में सुधारना चाहेगी। कंगारू टीम अपने 2 प्वाइंट के साथ 5वें पायदान पर है। इस मैच के लिए सभी खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे हैं। कल मुकाबले में क्या होगा ये देखना रोमांचक रहेगा।

  • AUS vs SL: “ये खुद को ड्राप क्यों नहीं करता”- ऐरॉन फिंच की 73 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी देख फैंस का चकरा गया सिर, जमकर सुनाई खरी-खोटी

    ऐरॉन फिंचः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का 25 अक्टूबर का धमाकेदार मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में शाम 4ः30 बजे से खेला जा रहा थाष आस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) के 40 रन और चरिथ असलांका (CHARITH ASLANAKA) के नाबाद 38 रनों के चलते 157 रनों का लक्ष्य सामने रखा था।

    आस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टॉइनिस (MARCUS STOINIS)  की शानदार बल्लेबाजी के चलते मैच 7 विकटों से जीत लिया हैं। स्टॉइनिस ने मात्र 17 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया हैं। आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) जो आज टीम के लिए बोझ बनते हुए नजर आए जिसके चलते फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

    ऐरॉन फिंच की धीमी बल्लेबाजी से फैंस का ठनका माथा

    आस्ट्रेलिया ने अपना पहला मैच अपनी ही घरती पर 89 रनों से हारा था जिसके बाद एक शानदार वापसी की टीम को दरकार थी। जो आज श्रीलंका के खिलाफ होती हुई नजर आयी। पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए आस्ट्रेलिया ने अनुशासन में रहकर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 157 रनों पर रोका। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को एक शुरूआत जरूर मिली। लेकिन ओपनर डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) 11 रन बनाकर आऊट हो गए।

    दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FICH) धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे उन्होने 42 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। दूसरा विकेट गिरने के बाद क्रिज पर आए ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) आक्रमकता दिखाते हुए नजर आए। लेकिन वह 23 रनों पर ही आऊट हो गए। जिसके बाद मार्कस स्टॉइनिस (MARCUS STOINIS) ने 18 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर टीम को जीत दर्ज करवाई।

    कप्तान ऐरॉन फिंच जिन्होने आज 69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की वह अंत तक नाबाद रहे लेकिन उनका खड़े होना फैंस के लिए उनके आऊट होने के बराबर था। जिस पर क्रिकेट फैंस जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/bjgorton2001/status/1584908638254243840?s=20&t=b96Qx6oD0-ryYo5cy_kOcg

    https://twitter.com/NW9AFC/status/1584909180904869888?s=20&t=b96Qx6oD0-ryYo5cy_kOcg

    https://twitter.com/22savagxe/status/1584909397750419457?s=20&t=b96Qx6oD0-ryYo5cy_kOcg

    https://twitter.com/FahimiNadim/status/1584909462099619845?s=20&t=b96Qx6oD0-ryYo5cy_kOcg

Exit mobile version