Tag: क्रिस जॉर्डन

  • IPL के दौरान चोटिल हुए Ishaan Kishan, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्तम, कई महीनों बाद टीम इंडिया में होगी वापसी

    IPL के दौरान चोटिल हुए Ishaan Kishan, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्तम, कई महीनों बाद टीम इंडिया में होगी वापसी

    आज यानी 28 को आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला सीएसके (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाला है। जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपको बता दें कि ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। आईपीएल (IPL 2023) के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है।

    जिसके लिए आधी टीम बीते दिनों ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी थी अब बाकी बची हुई टीम आईपीएल के तुरंत बाद इंग्लैंड जाएगी। अब इसी बीच क्रिकेटर ईशान किशन (Ishaan Kishan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ईशान किशन (Ishaan Kishan) चोटिल हो गए है जिसकी वजह से अब टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Ishaan Kishan, IPL के लिए चार्ज की इतनी मोटी रकम, जानिए क्या है बिहार के लाल की नेटवर्थ

    आईपीएल में चोटिल हुए Ishaan Kishan

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला हुआ। मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी के लिए मैदान में बुलाया तो वहीं गुजरात की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का बड़ा लक्ष्य मुंबई को दिया। इस लक्ष्य को मुंबई की टीम पार नहीं कर पाई, इसी बीच ईशान किशन को चोट लग गई। मुंबई की गेंदबाजी के दौरान जब ईशान विकेटकीपिंग की साइड चेंज कर रहे थे।

    उसी वक्त सामने से आ रहे क्रिस जॉर्डन की कोहनी ईशान किशन की आंख में लग गई। जिसकी वजह से उनकी आंख में चोट आई और वो फील्ड से बाहर हो गए। इसके बाद उनकी जगह मैदान में विष्णु विनोद को उतारा गया।

    अब उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है और ना ही कोई अधिकारिक ऐलान किया गया है। अगर यह खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले ठीक नहीं होते हैं तो उनकी जगह टीम में रिद्धिमान साहा को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

  • IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियों को टीम से फौरन कर देना चाहिए रिलीज, शर्मनाक सीजन के लिए ये हैं जिम्मेदार 

    IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियों को टीम से फौरन कर देना चाहिए रिलीज, शर्मनाक सीजन के लिए ये हैं जिम्मेदार 

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपना 12वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) से हार गई है। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्ले ऑफ तक पहुंचने की बची आशाएं भी धूमिल हो गई है। मैच में इन 3  खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन से टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है, साथ ही यह खिलाड़ी सीजन में मौकों पर खरे नहीं उतर सके हैं। फैंस का मानना है कि इन खिलाड़ियों को तुरंत फ्रेंचाइजी से रिलीज कर देना चाहिए।

    1- रोबिन उथप्पा

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) का इस सीजन में प्रदर्शन काफी लचर रहा है। टीम के के आवश्यक मैचों में बल्ला अक्सर नहीं चला है। साथ पूरे सीजन के 12 मैचों में सिर्फ 230 रन बनाए हैं। फैंस का मानना है कि रॉबिन की उम्र अब 36 हो गई है। काफी लंबे से वो आईपीएल (IPL) खेल रहे हैं।

    लगातार खेलते रहने के कारण उनकी बल्लेबाजी में अब पहले जैसा पैनापन नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK)को राॅबिन उथप्पा को रिलीज कर युवा बल्लेबाजों पर ध्यान देना चाहिए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉबिन उथप्पा 6 गेंदों को खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए थे।

    (more…)

  • IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन ने रोक दी प्लेऑफ की राह, उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

    IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन ने रोक दी प्लेऑफ की राह, उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

    चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की टीम आईपीएल (IPL) का 49 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हार कर प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 4 बार की चैंपियंस को कभी भी इस तरह की हार का सामना नहीं करना पड़ा था। आज हम आपको बताने वाले हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के कौन 3 खिलाड़ी हैं जो हार की वजह बने हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन उम्दा प्रदर्शन पर ही टीम का दारोमदार था लेकिन इनके फ्लॉप हो जाने से टीम को शर्मनाक ढंग से प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा है।

    1- रितुराज गायकवाड़

    पिछले आईपीएल में धूम मचाने वाले रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) इस सीजन के फ्लाप बल्लेबाजों में एक हैं। वो लगातार 6 मैचों में बल्लेबाजी नहीं कर सके। इसका परिणाम यह रहा कि ओपनिंग साझेदारी टीम की ओर से कभी बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।

    पिछले 3 मैचों में रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) का बल्ला चला जरूर है लेकिन इसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को होने वाला नहीं है। अब टीम प्ले ऑफ के बाहर हो चुकी है। प्ले ऑफ से बाहर होने में सर्वाधिक जिम्मेदारी रितुराज गायकवाड़ की बनती है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने रितुराज गायकवाड़ को 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

    (more…)

  • IPL 2022, GT vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस जॉर्डन को फैंस ने ठहराया हार का जिम्मेदार, दोनों जमकर हुए हैं ट्रोल

    IPL 2022, GT vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस जॉर्डन को फैंस ने ठहराया हार का जिम्मेदार, दोनों जमकर हुए हैं ट्रोल

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और क्रिस जॉर्डन (CHRIS JORDAN) को फैंस ने इस हार का जिम्मेदार ठहराते हुए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है.

    महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस जॉर्डन को फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

    चेन्नई सुपर किंग्स
    ipl-2022-gt-vs-csk LOST 5TH MATCH

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. अंबाती रायडू ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने इस दौरान 96 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम मैच 3 विकेटों से जीत गई. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और क्रिस जॉर्डन (CHRIS JORDAN) को फैंस ने इस हार का जिम्मेदार ठहराते हुए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/itz_Prabhaa/status/1515750275570876417?s=20&t=a1pdeMppxjOi8hg0ZaUQ2A

    https://twitter.com/mainbhiengineer/status/1515751170324590599?s=20&t=a1pdeMppxjOi8hg0ZaUQ2A

    https://twitter.com/1no_aalsi_/status/1515750153336291330?s=20&t=a1pdeMppxjOi8hg0ZaUQ2A

    https://twitter.com/itsaifazsheikh/status/1515750140677480451?s=20&t=a1pdeMppxjOi8hg0ZaUQ2A

  • IPL 2022, GT vs CSK: खराब गेंदबाजी के कारण सीजन का 5वां मुकाबला हारी चेन्नई सुपर किंग्स, क्रिस जॉर्डन बने विलेन

    IPL 2022, GT vs CSK: खराब गेंदबाजी के कारण सीजन का 5वां मुकाबला हारी चेन्नई सुपर किंग्स, क्रिस जॉर्डन बने विलेन

    पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से कर लिया.

    चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 170 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं आज रोबिन उथप्पा मात्र 3 रन तो वहीं मोईन अली (MOEEN ALI) सिर्फ 1 रन ही जोड़ सके. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली.

    अंत में शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने 19 रन तो वहीं कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 23 रन बनाए. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट तो वहीं मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) और यश दयाल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

    क्रिस जॉर्डन की गलती से हारी चेन्नई सुपर किंग्स

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके. उन्हीं का साथ देते हुए विजय शंकर भी जीरो पर पवेलियन लौट गए. रिद्धीमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) ने जहाँ 11 रन तो वहीं अभिनव मनोहर ने भी सिर्फ 12 रन ही बनाए. राहुल तेवतिया भी मात्र 6 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए.

    डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने इस दौरान 96 रन बनाए. वहीं अंत में कप्तान राशिद खान (RASHID KHAN) ने 40 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम मैच 3 विकेटों से जीत गई. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए महेश थीक्षाना ने 2 विकेट तो वहीं मुकेश चौधरी और रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

  • IPL 2022: लगातार 2 हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दोहरा झटका, एक खिलाड़ी हुआ चोटिल तो दूसरा हुआ हॉस्पिटल में एडमिट

    IPL 2022: लगातार 2 हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दोहरा झटका, एक खिलाड़ी हुआ चोटिल तो दूसरा हुआ हॉस्पिटल में एडमिट

    आईपीएल (IPL)के 15 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम पहले ही अपना शुरुआती दो मैच गवां चुकी है। टीम के पहले की दो प्रमुख गेंदबाज बीमारी व चोट के चलते मैच में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। अब एक और गेंदबाज को चोट लगने की खबर आई है। इस खबर ने टीम को और मुश्किल में डाल दिया है।

    चोट व बीमारी के चलते पहले ही क्रिस जार्डन व दीपक चाहर हैं टीम से बाहर

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में शुरुआत ही किस्मत साथ नहीं दे रही है। पहले महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने कप्तानी छोड़ दी , इसके बाद टीम कोलकाता नाइट राइर्डस(KKR) से अपना पहला मैच हार गई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

    टीम में गेंदबाजों का आभाव दिखा। हालांकि फ्रेंचाइजी ने दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) व क्रिस जार्डन (CHRIS JORDAN) को खरीदा था। दीपक चाहर पहले ही चोट के चलते टीम से बाहर हैं जबकि क्रिस जार्डन (CHRIS JORDAN) बीमार होने के वजह से मैच नहीं खेल पा रहे हैं। खबर है कि उनके गले में इंफेक्शन हो गया है, जिसकी वजह से हॉस्पिटल में है और 3-4 दिन में खेल पाएंगे।

    चेन्नई सुपर किंग्स के एडम मिल्ने को लगी चोट

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) से अपनी खराब गेंदबाजी के चलते हार गई। टीम में अनुभवी गेंदबाजों का टोटा हो गया है। हालत यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ टीम ने मुकेश चौधरी (MUKESH CHAUDRY) और तुषार देशपांडे को मौका उतारना पड़ा।

    वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाईट राइर्डस (KKR) के खिलाफ पहले मैच में टीम के प्रमुख गेंदबाज एडम मिल्ने (ADAM MILNE) को भी चोट लग गई है। यही वजह थी वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेले और अभी अगले 2-3 मैच खेल भी नहीं पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को सुपर जायंंट्स के खिलाफ उतरी टीम से काम चलाना पड़ेगा।