इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रह चुके केविन पीटरसन ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन में हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद किया ट्वीट
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ने दोनों भारतीय नेताओं से मुलाकात के बाद ट्वीट और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री के साथ फोटो शेयर कर कुछ बातें कही हैं। केविन पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा, ”आपके जन्मदिन पर चीतों की रिहाई के बारे में इतनी भावुकता और गर्मजोशी से बात करना सम्मान की बात है। आपकी संक्रामक मुस्कान और दृढ़ हाथ मिलाने के लिए धन्यवाद। मैं वास्तव में आपको फिर से देखने के लिए उत्सुक हूं, सर।”
An honor to speak so passionately and warmly about the release of cheetahs on your birthday, Sir @narendramodi. Thank you for your infectious smile and firm handshake. I really look forward to seeing you again, Sir! 🙏🏽 pic.twitter.com/9gEe3e1wwV
केविन पीटरसन के बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर भी सोशल मीडिया पर खबर ट्वीट कर फोटो शेयर की। साथ ही केविन पीटरसन ने कैप्शन में लिखा, “आज सुबह सबसे शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद, मिस्टर अमित शाह। आकर्षक बातचीत। दयालु, देखभाल करने वाला और प्रेरक व्यक्ति, धन्यवाद। अमित शाह ने भी अपने हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं और कहा, “इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से मिला। उनके साथ कई विषयों पर दिलचस्प बातचीत हुई।”
कैसा है केविन पीटरसन का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के क्रिकेटर ने केविन से सिर्फ 104 टेस्ट मैचों में 8000 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 136 ओडीआई में 4440 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। केविन ने कई बार दुर्लभ जानवरों और राइनोसोरस के संरक्षण के लिए लगातार काम करते हैं। उन्होंने अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में एक लग्जरी रिजॉर्ट्स के बनाया है। अपने इन्हीं कामों को लेकर वह चर्चा में रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्डकप 2022 में कौन सी टीम वर्ल्डकप का खिताब जीतेगी, साथ ही कौन सा शानदार खिलाड़ी इस बार शतक जड़ सकता है इसको लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने एक भविष्यवाणी की है। आइए आपको बताते हैं, केविन ने क्या भविष्यवाणी की है।
केएल राहुल बन सकते हैं शतकवीर
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रह चुके केविन पीटरसन ने एक साइट पर लिखा कि
“मैं राहुल को खेलते देखना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि वह इस समय दुनिया में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वह बिल्कुल शानदार हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत ही प्रमाणिक तरीके से खेलते हैं”।
इंग्लैंड जीतेगा टी20 वर्ल्डकप का खिताब – केविन पीटरसन
केविन पीटरसन ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में जीत का दावेदार माना है। उन्होंने साइट पर लिखा कि जिस तरह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2021 के सीजन बाहर हुई थी। उसके बाद इस बार इंग्लैंड ही टी20 वर्ल्डकप खिताब जीतेगी। साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम एक छुपी रुस्तम बनकर भी समाने आ सकती है।
“इंग्लैंड की यह सफेद गेंद वाली टीम बहुत ही शानदार है। टीम अच्छा खेल रही है। उन्होंने सभी क्षेत्रों में अपने आप को मजबूत कर लिया है। मुझे लगता है कि वे दर्शकों का मन जीत लेंगे। उन्होंने पाकिस्तान में (सात-मैच की टी20 सीरीज) में एक शानदार जीत दर्ज की थी और जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच खेले हैं, उससे नई ऊर्जा के साथ ये सीरीज भी खेलेंगे”।
केविन पीटरसन ने आगे लिखा कि-
“जब विपक्षी टीम अपनी तैयारी कर रही होगी, तो जिस व्यक्ति के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होगी, वह स्टोक्स हैं। क्योंकि वह जो कर सकते हैं। वह सबको पता है”। इंग्लैंड मेरे लिए पसंदीदा है। उनके पास सभी विभागों में बेहतर खिलाड़ी हैं। उनके पास गुणवत्ता वाले तेज गेंदबाज हैं। आदिल राशिद के रूप में एक शानदार स्पिनर है। और उनकी बल्लेबाजी को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है”।
आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को बारबडोस में 7 विकेट से हराते हुए इंग्लैंड ने 2010 में तीसरा टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) आए दिन चर्चा में बने ही रहते हैं। लगातार वो क्रिकेट के किसी न किसी मामले पर अपनी राय देते हैं तो वहीं इस बार आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट के इतिहास के 5 ऐसे खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिनसे बेहतर कोई फुल शॉट नहीं खेल पाता। आइए इन 5 खिलाड़ियों के बारे में पता करते हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का नाम विश्व में सबसे बेहतरीन पुल शाट खेलने में लिया जाता है उन्हें थोड़ी सी भी शॉट मिलती है तो वह सीधा पुल शॉट लगा देते हैं ऐसे में आकाश ने रोहित शर्मा को क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन पुल शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल किया है। यदि भी रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बात करें तो भारत के लिए उन्होंने अभी तक 45 टेस्ट और 233 वनडे और टी-20 मुकाबले में रोहित ने 3137, 9376 और 3620 रन बनाए। इनमें रोहित ने 41 शतक और 87 अर्धशतक जड़े हैं।
रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग भी जबरदस्त पुल शॉट खेलते हैं उन्होंने भी पुल शॉट के जरिए बहुत से रन बटोरे। इनसे वो चौके और छक्के की बारिश कर चुके हैं। ऐसे में पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उनका नाम लिया है। इसके अतिरिक्त उनके करियर के बारे में बात करें तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल कर उन्होंने 168 टेस्ट 375 वनडे और 17 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें रिकी ने 3378, 13704 और 401 रन बनाए तो वहीं इस दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के बल्ले से 70 शतक और 144 अर्धशतक जड़े।
मैथ्यू हेडन
मैथ्यू हेडन को भी आकाश चोपड़ा ने इस लिस्ट में शामिल किया है। उनकी कद काठी बहुत अच्छी है ऐसे में शार्ट गेंद को अच्छे अंदाज में वो खेल लेते हैं और बेहतरीन अंदाज से शॉट लगाकर वो बढ़िया रन बनाते हैं। उन्होंने अपने करियर में 103 टेस्ट 161 वनडे और 9 टी20 मैच खेले। इसमें मैथ्यू ने 8625, 6133 और 308 रन बनाए ।50 साल के मैथ्यू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 शतक और 69 अर्ध शतक जड़े हैं।
केविन पीटरसन
केविन पीटरसन का नाम इस लिस्ट में शामिल है वह अच्छे शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। अच्छी कद काठी की वजह से वह पूरा फायदा लेते हैं और फुल शार्ट में चौके- छक्कों की बारिश करते हैं। उन्होंने 104 टेस्ट 136 वनडे और टी-20 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 8181, 4440 और 1176 रन बनाए हैं, तो वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 32 शतक और 60 अर्धशतक जड़े हैं।
एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स ने पुल शॉट मारने की वजह से इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराया है। उनको शॉट डालना मतलब कि अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारना । अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 114 टेस्ट 228 वनडे 783 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने रन 8765, 9577 और 1672 बनाए, तो वहीं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 99 शतक और47 शतक जड़े हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी और कठिन लीग कहे जाने वाली आईपीएल (IPL) में हमेशा से ही दर्शकों को अपने रोमांच के जरिए लुभाया है ऐसे में इस साल आई दो नई टीमों ने इस रोमाँच को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम किया था। आईपीएल के हर सीजन में नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते रहते हैं उनमें से एक रिकॉर्ड स्पिनर द्वारा अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेना शामिल है आपको बता दें की लीग में बस 4 स्पिनर ही ऐसे है जिन्होंने ये कारनामा किया हुआ है तो आइये जानते है उन 4 स्पिनर के बारे में .
1. केविन पीटरसन
आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने का कमाल सबसे पहले इंग्लैंड टीम के स्पिनर केविन पीटरसन (KEVIN PETERSON) ने किया था. 2009 के आईपीएल में आरसीबी (RCB) की तरफ से खेलते हुए उन्होंने केकेआर (KKR) के विरुद्ध मैच में केविन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. पीटरसन ने अपना पहला शिकार ब्रैंडन मैकुलम को बनाया था.
दरअसल ब्रेंडन मैकुलम (BRENDOM MACCULAM)और क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी ने पारी की शुरुआत की जबकि पीटरसन को आरसीबी से गेंदबाजी करने का जिम्मा मिला. केविन ने अपनी पहली ही गेंद पर मैकुलम को वापस पवेलियन भेज दिया. केविन ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिसे मैकुलम ने सीधे प्वाइंट पर खड़े विराट कोहली के हाथों में खेल दिया.
2. मार्लोन सैमुअल्स
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर मार्लोन सैमुअल्स (MARLON SAMUELS) पहली ही गेंद पर विकेट लेने की सूची में दूसरे नंबर पर आते हैं, जिन्होंने 2012 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स (DC) के विरुद्ध मैच में यह कारनामा किया था. उन्होंने उस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल (PARTHIV PATEL) को गोल्डन डक आउट किया था. मार्लोन ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया था.
3. जगदीश सुचित
जगदीश सुचित (JAGDISH SUCHIT) ने इस साल आईपीएल (IPL) 2022 में यह कारनामा करते हुए सूची में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई हैं. सूचित ने 2022 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ यह रिकॉर्ड हासिल किया . उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ को विलियम्सन के हाथों कैच करवाकर आउट कर दिया था. सुचित ने अपने चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिए.
4.लियाम लिविंगस्टोन
आईपीएल(2022) में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) इस सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं लिविंगस्टोन ने लीग में पंजाब की तरफ से खेलते हुए दिल्ली के विरुद्ध मैच में डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) जैसे बेहतरीन बल्लेबाज़ को पहली ही गेंद पर आउट कर ये उपलब्धि हासिल की.
दरअसल दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गये आखिरी मैच में टॉस हारकर दिल्ली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरी. दिल्ली को जीत के लिए वार्नर से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन लियाम ने उन्हें मैच की पहली ही गेंद पर राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) के हाथों आउट करवा कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका दिया.
इस समय क्रिकेट पूरी दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। पूरी दुनिया में क्रिकेट (Cricket) को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हैं। लेकिन यहां सब क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। क्रिकेट जगत में हर एक खिलाड़ी अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। लेकिन आज हम आपको क्रिकेट जगत के पांच ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने देश के ही क्रिकेट बोर्ड पर कई आरोप लगा दिए हैं। इन पांच खिलाड़ियों में दो भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम सामने आ रहा है।
1. केविन पीटरसन
इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट वनडे मैच से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सभी लोग हैरान रह गए थे। केविन पीटरसन ने यह फैसला इसलिए लिया था कि उन्हें आईसीबी ने आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी थी।
2. अंबाती रायडू
अंबाती रायडू को साल 2019 में भारतीय टीम में वनडे विश्वकप के लिए नहीं चुना गया था। इसके बाद अंबाती रायडू ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा था कि विश्व कप देखने के लिए अभी अभी 3डी चश्मा मंगाया है। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा था कि टीम इंडिया में उनके जगह विजय शंकर जिसे 3डी प्लेयर के नाम से जाना जाता है शामिल कर लिया गया था।
3. मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में अपने देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और बॉलिंग कोच वकार यूनिस पर संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि यह दोनों उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।
4. रिद्धिमान साहा
भारतीय टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें टीम से बाहर करना चाहते हैं जबकि सौरव गांगुली उन्हें टीम में रखने की बात कर रहे हैं।
5. ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व क्रिकेटर ब्रावो ने अपने ही देश के क्रिकेट टीम पर आरोप लगाया था कि उनकी टीम किसी भी प्रकार से उनकी सहायता नहीं कर रही है।
क्रिकेट के मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए टीम के खिलाड़ियों का बेहतर फॉर्म में होना बेहद आवश्यक होता है। खासकर के 2 से 3 खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। किसी भी मैच को निकालने के लिए यदि टीम के कुछ खिलाड़ी अच्छा खेल जाये तो वह टीम को जीत दिलाने में सफल हो सकते हैं। वैसे ही टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद होते हैं जिनपर पूरी टीम की जीत निर्भर होती है। अगर वो खिलाड़ी न खेले तो टीम की हार लगभग तय सी लगने लग जाती है।
हर टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनके संन्यास लेने के सालों बाद भी टीम में उनकी कमी खलती हुई नजर आती है। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ चर्चित खिलाड़ियों के बारे में जो अब टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन अभी भी टीम उनका विकल्प ढूंढ रही है। इस लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इंग्लैंड की मौजूदा टीम मजबूत टीमों में से एक हैं, इनमें वैसे तो कुछ खास कमी नजर नहीं आती। लेकिन उनके बल्लेबाजी के क्रम में वो खिलाडी मौजूद नहीं हैं जो खेल की परिस्तिथियों को बदलने का दमखम रखते हो। हालाँकि पहले की इग्लैंड की टीम में केविन पिटरसन (Kevin Pietersen) ऐसे खिलाड़ी थे जो हारी हुई बाजी को जितने में महारथी थे। उनका नाम क्रिकेट इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चुका है।
केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट मैच में 47.29 के औसत से 8181 रन बनाये थे। जबकि 136 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 40.73 के औसत से 4440 रन बनाये थे. जबकि पीटरसन ने टी20 फ़ॉर्मेट में 37.94 के औसत से 1176 रन बनाये थे। वो तीनो फ़ॉर्मेट में हिट खिलाड़ी थे। केविन पीटरसन तीनों ही फॉर्मेट में सफल खिलाड़ी रहे थे। शायद यही कारण है की इंग्लैण्ड की टीम को अभी तक उनका कोइ बेहतर विक्लप नहीं मिल पाया है। उनकी कमी टीम में अक्सर ही देखने को मिल जाती है।
2. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
श्रीलंका की पुरानी टीम पर नजर डाले तो उनमें कई दिग्गज शामिल थे, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी सभी खिलाड़ी अपने शानदार फॉर्म्स में नजर आते थे। हालाँकि अब कई महारथियों ने क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह दिया है। जिसकी कमी नजर भी आयी है। इनमें से एक है मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan)। श्रीलंका के पास इनका कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
मुथैया मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 133 टेस्ट मैच में 22.73 के औसत से 800 विकेट हासिल किये. जबकि 350 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 23.08 के औसत से 534 विकेट अपने नाम किये थे. टी20 फ़ॉर्मेट में उन्होंने 12 मैच खेले और 22.85 के औसत से 13 विकेट हासिल किये। श्रीलंका के पास अगर मुथैया का कोई दूसरा विकल्प मिल जाये तो उन्हें हराना न के बराबर है।
3. शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज दिवंगत शेन वार्न (Shane Warne) का है। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम खतरनाक टीमों में से एक है। इस खेमें में एक से बढ़कर एक धुरंधर शामिल हैं। सभी विभाग में अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन स्पिनरों की कमी थोड़ी खटकती है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में शेन वार्न की कमी सबसे ज्यादा खटकती है। अगर उन्हें ऐसे ही कोई स्पिनर मिल जाये तो फिर ऑस्ट्रेलिया को हराना और भी मुश्किल हो जायेगा।
शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए 145 टेस्ट मैच में 25.42 के औसत से 708 टेस्ट विकेट हासिल किये. जबकि 194 एकदिवसीय मैच में 25.74 के औसत से 293 विकेट अपने नाम किये. आईपीएल के दौरान उन्होंने 55 टी20 मैच में 25.39 के औसत से 57 विकेट हासिल किये। उन्होंने कई सालों तक खुद को ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित किया है। हालंकि अब ये दिग्गज खिलाड़ी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
4. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
लिस्ट में अगला नाम दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (AB Deviliers) का है। गौरतलब है की साउथ अफ्रीका की टीम इस समय ख़राब फॉर्म से जूझती हुई नजर आ रही है। एबी के न होने के कारण उनका मध्यक्रम अब मजबूत नहीं रहा है। उन्हें वहां पर अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी चाहिए। दिग्गज एबी डिविलियर्स में ये खासियत नजर आती थी।
उनके न होने पर टीम काफी कंजपर नजर आने लगी है। एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट फ़ॉर्मेट में 114 मैच में 50.66 के औसत से 8765 रन बनाये हैं. जबकि उसके साथ ही उन्होंने 228 एकदिवसीय मैच में भी 53.5 के शानदार औसत से 9577 रन बनाये हैं. टी20 फ़ॉर्मेट में उन्होंने 78 मैच में 1672 रन बनाये हैं।टीम को अभी तक डिविलियर्स का कोई बेहतरीन विकल्प नहीं मिल पाया है। जिससे उनकी कमी अच्छी खासी खलती है।
5. युवराज सिंह (भारतीय टीम)
भारतीय टीम आज के दौर में सफल टीमों में से एक है। इनमें कोई खास कमी तो नजर नहीं आती। लेकिन एक आलराउंडर के तौर पर आज भी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की कमी को कोई भी खिलाड़ी पूरा नहीं कर पाया है। युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले. जिसमें 1900 रन बनाये. जबकि 304 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 8701 रन बनाये और गेंद के साथ 111 विकेट हासिल किये.
58 टी20 मैच में उन्होंने 1177 रन बनाये और फिर गेंद के साथ भी युवराज ने 28 विकेट हासिल किये। युवी को बड़े मैच का खिलाड़ी माना जाता था। जो बल्ले और गेंद दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन दिखने में सक्षम थे। हालाँकि उनके विकल्प के तौर पर हार्दिक पंड्या टीम में मौजूद है लेकिन वो भी अपनी फिटनेस से झुझते नजर आते हैं। ऐसे में इस दिग्गज की कमी टीम इंडिया को अक्सर खलती हुई नजर आती है।
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछले साल के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बकाया आखरी और पांचवा टेस्ट मैच चल रहा है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ी बात कही है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को फटकार लगाई है। केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी को लेकर बड़ी बात कही है।
बेन स्टोक्स को लगाई फटकार
आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को फटकार लगाई है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी को लेकर कहा है कि मुझे स्टोक्स को दबाव में खेलते हुए दिखाई दे रहे थे । क्योंकि बेन स्टोक्स बहुत ही लापरवाही से बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने कहा है कि बेन स्टोक्स अपने विकेट को लेकर कोई भी बचाव नहीं कर रहे थे। टेस्ट क्रिकेट में हमेशा धैर्य और अनुशासन के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट के मैच में शतक इतने अहम माने जाते हैं।
जॉनी को लेकर भी कहीं बड़ी बात
इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने बल्लेबाज बेन स्टोक्स को लेकर कहा है कि उन्हें अपनी टीम के बल्लेबाज जानी बैरस्टो से कुछ सीखना चाहिए। आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ने मात्र 10 मिनट के अंदर तीन कैच दे दिए। बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान पहले इनिंग में मात्र 25 रन ही बना पाए हैं। जिसके बाद बेन स्टोक्स ने अपना विकेट गंवा दिया। इसी बात को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बेन स्टोक्स को फटकार लगाई है।
भारतीय टीम (Team India) और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला जो कि बकाया रह गया था वह 1 जुलाई को इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दी गई है। क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिस कारण टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह को दी गई है। आपको बता दें कि इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों की तारीफ की है।
बुमराह और जडेजा की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की तारीफ
आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। केविन पीटरसन को इंग्लिश क्रिकेटर कहा जाता है। केविन पीटरसन ने इंग्लैंड की कप्तानी भी की है। हाल ही में इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की तारीफ की है। क्योंकि एक इंटरव्यू के दौरान इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी को सराहा है।
पुजारा और विराट से सावधान रहने को कहा
आपको बता दें कि इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपनी टीम इंग्लैंड को भारतीय टीम से होने वाले आखिरी टेस्ट मुकाबले में अपने खिलाड़ियों को सावधान रहने के लिए कहा है। क्योंकि टीम इंडिया के पास आज चेतेश्वर पुजारा जो कि अच्छे फार्म में चल रहे हैं और विराट कोहली जैसे शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं।
इंडिया में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है धर्म की तरह देखा जाता है. इस खेल का फैन्स केवल शानदार पहलू ही जान पाते है और खराब पहलू की तरफ कोई ध्यान नहीं देता है. क्रिकेट में भी आपको राजनिति देखने को मिल जाती है. बीते कुछ वर्षों में कई टैलेंटेड क्रिकेटर्स ने अपने मैनेजमेंट या अपने आसपास की राजनीति के चलते करियर को घटते देखा है. जरूरी नहीं की इसमें खिलाड़ी की कोई गलती ना रही हो लेकिन मुख्य कारण बोर्ड से विवाद ही रहा है. तो चलिए नजर डालते है ऐसी ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनका क्रिकेट करियर राजनीती के कारण खराब हुआ.
1.बासित अली
बासित अली एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे जो जावेद मियांदाद के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किये गये थे. जब टीम में उनको शामिल किया गया था तो उनकी उम्र 22 साल की थी. इस मैच में उन्होंने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की थी. उन्होंने उस समय का दूसरा सबसे तेज़ शतक भी लगाया था.
इस मैच के बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन साल 1995-96 के बीच में उनकी परफॉरमेंस में कमी देखने को मिली और इसी के चलते वर्ल्ड कप में उनकी जगह टीम में सुनिश्चित नहीं हुई. पर वर्ल्ड कप के बाद यह खुलासा किया कि “उन्होंने जावेद मियांदाद के लिए वर्ल्ड कप में रास्ता बनाया था जो विश्व कप के दौरान सबसे अच्छे प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाना चाहते थे”. इनके इस कथन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बासित अली को फिर कभी टीम में जगह नहीं दी और इस शानदार क्रिकेटर का करियर का अंत हो गया.
आईपीएल (IPL) में लगातार फ्लॉप चल रहे विराट कोहली (VIRAT KPHLI) का समर्थन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसरन (KEVIN PIETERSON) ने किया। उन्होंने इसके लिए अपने ट्वीटर अकाउंट पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के लिए एक खास पोस्ट की है। इनके इस पोस्ट पर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) ने रिएक्ट किया है। यह फैंस के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
आईपीएल में दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं विराट कोहली
दरअसल विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले दो वर्षों से आउट ऑफ फॉर्म हैं। वो पिछले दो सालों से कोई लंबाी या शतक नहीं लगा सके हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि भारतीय टीम की तीनों फार्मेट से उनकी कप्तानी जा चुकी है। लगातार आउट ऑफ फॉर्म होने के चलते उनके आलोचकों की भरमार हो गई है। उम्मीद थी कि आईपीएल (IPL) के इस सीजन में उनका बल्ला चलेगा लेकिन अभी तक के 8 मैचों में वो कुछ विशेष नहीं कर सके हैं।
शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक बार फिर से वो शून्य पर आउट हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के विपक्ष में बहुत तरह की बातें की गईं। किसी ने कहा कि विराट का क्रिकेट करियर खत्म तो किसी ने ने कहा कि विराट कोहली को घर लौटना जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर मचे इस हंगामें के बाद इंग्लैंंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (KEVIN PIETERSON) उनके समर्थन में उतरे हैं।
केविन पीटरसन ने कहा कि विराट कोहली के दौर से गुजरा है क्रिकेट का हर महान खिलाड़ी
केविन पीटरसन (KEVIN PIETERSON) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के फार्म पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि
“आप एक तथ्य चाहते हैं?, विराट जिस दौर से गुजर रहे हैं, उससे हमारे खेल का हर एक महान खिलाड़ी गुजरा है। एक और तथ्य चाहते हैं?, वे सभी इससे गुजरते भी हैं और फिर से बड़े मंच पर पहुंचते भी हैं।”
केविन पीटरसन (KEVIN PIETERSON) के इस ट्वीट पर फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी। इसी ट्वीट पर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि “एक महान खिलाड़ी दूसरे महान खिलाड़ी के बारे में बात कर रहा है… सम्मान”। सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) के इस रिएक्शन को फैंस ने खूब सराह है। इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आई हैं।
यहां देखें ट्वीट…
One legend talking about they other … Respect!! ✊ ❤️