Tag: केएल राहुल

  • IPL 2022: 3 कारण जानिए क्यों अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब पर कब्जा जमा सकती है लखनऊ सुपरजांयट, मुंबई और चेन्नई को छोड़ेगी पीछे

    IPL 2022: 3 कारण जानिए क्यों अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब पर कब्जा जमा सकती है लखनऊ सुपरजांयट, मुंबई और चेन्नई को छोड़ेगी पीछे

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 8 के बजाय 10 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है. 2 नई टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) और गुजरात टाइटंस की टीम का नाम है. बैंगलोर में 12 और 23 फरवरी को हुए मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) के बाद से ही फैंस को सीजन का इंतजार है.

    इस मेगा ऑक्शन में नई टीम लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) की टीम ने कई शानदार खिलाड़ियो को खरीद कर अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पंहुचा दिया है. जिसके कारण ही कहा जा रहा है कि ये टीम अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम को भी पीछे छोड़ सकती है.

    1. टीम में ऑलरांउडर खिलाड़ियो की है भरमार

    लखनऊ सुपर जांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) टीम में देखें तो ऑलरांउडर खिलाड़ियो की भरमार नजर आती है. जिसमें कप्तान केएल राहुल और क्विटंन डी कॉक नजर आते हैं. जो बल्लेबाज होने के साथ ही साथ विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर की बात करें तो मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर (JASON HOLDER) के साथ ही साथ आयुष बदोनी, काइल मेयर्स और करन शर्मा नजर आते हैं.

    वहीं इसके अलावा इस टीम में क्रुनाल पांडया, दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), कृष्णपा गौतम भी नजर आते हैं. इस टीम की प्लेइंग इलेवन में ही 5 से 6 ऑलरांउडर खिलाड़ी नजर आ सकते हैं. जो इस टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. जिसके कारण ही कहा जा रहा है कि लखनऊ सुपर जांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) की टीम इस साल ही खिताब अपने नाम कर सकती है.

    2. कोचिंग स्टाफ में है बहुत अनुभव

    कोचिंग स्टाफ की बात करें तो इस टीम में अनुभवी दिग्गज नजर आते हैं. टीम के मेंटॉर के रूप में गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) को नियुक्त किया है. उन्होंने 2 बार आईपीएल खिताब जीता है. वहीं मुख्य कोच के रूप में एंडी फ्लावर नजर आते हैं. जो विश्व के कई बड़ी लीगों की विजेता टीमों के कोच रही है. वहीं विजय दहिया (VIJAY DAHIYA) को उनकी डिप्टी बनाया गया है.

    इन सभी के पास बहुत अनुभव नजर आता है. वहीं ये सभी विजेता टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. जिसका बड़ा असर मेगा नीलामी में भी नजर आया था. वहीं इस सभी के पास टीम में अच्छा कल्चर लाने की क्षमता नजर आता है. जिसके कारण ही कहा जा रहा है कि लखनऊ सुपर जांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) की टीम इस साल ही खिताब अपने नाम कर सकती है.

    3. गेंदबाजी में नजर आता है मिश्रण

    बात करें अगर लखनऊ सुपर जांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) के गेंदबाजी की तो बड़ी विविधिता नजर आती है. ऑलरांउडरों के विकल्प के साथ तेज गेंदबाजी में आवेश खान (AVESH KHAN), मार्क वुड और दुश्मंथा चमीरा का नाम नजर आता है. इन तीनों ही तेज गेंदबाजों के पास गति नजर आती है. वो इसके साथ ही ये शुरूआती ओवरों में बहुत ज्यादा प्रभावी नजर आते हैं.

    वहीं डेथ ओवरों में भी इन खिलाड़ियो का बड़ा प्रभाव है. स्पिन गेंदबाजी में रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) जैसा युवा गेंदबाज नजर आ रहा है. जो कलाई के स्पिनर की भूमिका को भरता है. वहीं इस टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के साथ विश्वस्तरीय स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर भी नजर आते हैं. जिसके कारण ही लखनऊ विजेता बनने का प्रबल दावेदार नजर आती है.

     

  • 3 खिलाड़ी जो टेस्ट सीरीज के दौरान बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द सीरीज, 2 भारतीय दौड़ में हैं शामिल

    सेंचुरियन और जो’बर्ग टेस्ट मैच के बाद अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच सीरीज का तीसरा मैच केप टाउन में खेला जाएगा. जहाँ पर सभी अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज का निर्णय निकाल सकते हैं. अब तक सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रहा है. केपटाउन टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके दोनों ही टीमें सीरीज पर कब्जा करने का प्रयास करेंगी. इस मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज (PLAYER OFF THE SERIES) का भी फैसला हो जाएगा. जिसमें अभी 3 खिलाड़ी दौड़ में नजर आ रहे हैं. जिनके बारें में हम आपको इस आर्टिकल में बतायेंगे.

    1- केएल राहुल

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL RAHUL) ने अब तक इस सीरीज में बल्ले से बहुत अहम योगदान दिया है. दोनों ही मुकाबलों में राहुल ने अहम पारियां खेली है. लेकिन अगर भारतीय टीम को इस सीरीज पर कब्जा करना है तो राहुल को तीसरे टेस्ट मैच में भी बड़ी पारी खेलनी होगी. अब तक राहुल ने 2 टेस्ट मैच में 51 की औसत से 204 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 1 ही अर्धशतक शामिल है. KL RAHUL केप टाउन टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द सीरीज (PLAYER OFF THE SERIES) बन सकते हैं.

    2. PLAYER OFF THE SERIES बनने की दौड़ में हैं डीन एल्गर

    दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA) टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (DEAN ELGAR) ने अब तक बेहद शानदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम को सीरीज में बराबरी पर ला दिया है. दूसरे टेस्ट मैच में जीत की सबसे बड़ा वजह ही एल्गर बने थे. अब तक डीन एल्गर ने 67.33 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए हैं. जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है. इस बीच उनका स्टॉइक रेट 43.35 का रहा है. अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया तो उसमें डीन एल्गर की भूमिका अहम होगी. जिससे वो प्लेयर ऑफ द सीरीज (PLAYER OFF THE SERIES) बन सकते हैं.

    3. शार्दुल ठाकुर

    तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में अब तक शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ने पहले शानदार गेंदबाजी की तो फिर बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया. अब तक शार्दुल ठाकुर ने 2 मैच में 17 के औसत से 10 विकेट अपने नाम किया है. जबकि पिछले मैच में ही उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किया है. बल्ले के साथ उन्होंने अब तक 42 रन बनाए हैं. जिस फॉर्म में वो अब नजर आ रहे हैं, उससे साफ नजर आ रहा है की केप टाउन टेस्ट (CAPE TOWN TEST) मैच में शार्दुल एक अहम भूमिका निभायेंगे. शार्दुल भी प्लेयर ऑफ द सीरीज (PLAYER OFF THE SERIES) बन सकते हैं.

  • टेस्ट क्रिकेट में 2022 के अंत तक कुछ ऐसी नजर आ सकती है भारतीय टीम की बल्लेबाजी, दिग्गज होंगे बाहर

    टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने 2014 के बाद से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन पिछले 2 सालों से टीम की बल्लेबाजी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. जिसके कारण ही अब बदलाव के सुर सुनाई देने लगे हैं. साल 2022 के अंत तक भारतीय टेस्ट टीम की बल्लेबाजी में कुछ बड़े बदलाव नजर आने के आसार नजर आने लगे हैं.

    INDIAN TEAM के शीर्षक्रम में कई खिलाड़ी पेश कर रहे हैं दावेदारी

    साल 2019 से अगर सलामी बल्लेबाजी की करें तो कई खिलाड़ी नजर आए है, जिन्होंने खुद को साबित किया है. लेकिन 2 नाम अभी इसके दावेदारी में सबसे आगे हैं. पहले केएल राहुल (KL RAHUL) तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की जगह पक्की नजर आती है. लेकिन उनके विकल्प के रूप में मंयक अग्रवाल, शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) और पृथ्वी शॉ नजर आते हैं.

    लेकिन समस्या का विषय INDIAN TEAM में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा का नाम नजर आता है. जो 2019 से ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ियो की बात करें वो दावेदार मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) और गिल नजर आते हैं. जहाँ तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW), प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम नजर आ सकता है.

    मध्यक्रम में भी दिख सकता है बड़ा बदलाव

    अगर नंबर 4 की बात अभी करें तो उसमें अभी भी INDIAN TEAM के कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की जगह पक्की नजर आती है. लेकिन नंबर 5 पर खेलने वाले अंजिक्य रहाणे की जगह अब खतरे में नजर आती है. उनकी जगह लेने के लिए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) और हनुमा विहारी के रूप में विकल्प नजर आते हैं. दोनों ही खिलाड़ियो ने खुद को मौका मिलने पर लगातार साबित किया है. जिसके कारण वो दौड़ में हैं. वहीं नंबर 6 पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) का दावा मजबूत नजर आता है. लेकिन अब रिद्धीमान साहा की जगह जा सकती है, उनकी जगह टीम अब श्रीकर भरत को मौका देने के बारें में सोच सकती है.

    यहाँ पर देखें 2023 में भारतीय टेस्ट टीम की संभावित बल्लेबाजी क्रम

    रोहित शर्मा, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, मंयक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, श्रीकर भरत.

  • ROHIT SHARMA के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले कप्तान, इस खिलाड़ी का दावा है सबसे मजबूत

    भारतीय क्रिकेट में अभी बड़ी उथल पुथल मची हुई है. विराट कोहली के हाथों से टी20 के बाद वनडे की कप्तानी भी जा चुकी है. उनकी जगह टीम ने ROHIT SHARMA को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. जिनकी अभी उम्र 34 वर्ष की है. ऐसे में वो 2023 विश्व कप तक ही टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं.

    रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान नियुक्त करना होगा. जिसके लिए कई खिलाड़ी अपना दावा अभी से ठोकते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इस लिस्ट में 3 नाम सबसे आगे अभी से नजर आने लगे हैं, इन तीनों खिलाड़ियो ने ही खुद को मौका मिलने पर साबित किया है. जिसके बारें में हम आपको इस लेख में बतायेंगे.

    1. केएल राहुल

    टी20 फॉर्मेंट में टीम के उपकप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) को जल्द ही वनडे फॉर्मेंट में भी टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. सीमित ओवर क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. मौजूदा समय में 29 वर्ष के केएल 2023 में 31 साल के होंगे. ऐसे में उन्हें टीम की कप्तानी जा सकती है. आईपीएल में वो पिछले 2 साल पंजाब (PANJAB KINGS) किंग्स के कप्तान रहे तो वहीं अब वो अगले सीजन में किसी और टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. राहुल को रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है.

    2. ऋषभ पंत

    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भी भविष्य में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का कप्तान बताया जा रहा है. इस खिलाड़ी ने खुद को हर मौके पर साबित किया है. सीमित ओवर क्रिकेट में वो टीम के नियमित सदस्य बन गए हैं. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पंत को रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के बाद भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. आईपीएल में वो पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. जहाँ पर उन्होंने खुद को प्रभावित किया था. अब अगले सीजन में भी वो दिल्ली के कप्तान रहेंगे.

    3. श्रेयस अय्यर

    मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने लगातार खुद को साबित किया है. चोटिल होने के कारण वो कुछ समय तक टीम से बाहर रहे थे. अब वो एक बार फिर से टीम में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं. 2023 तक अय्यर एक बार फिर से अपनी जगह पक्की कर लेंगे. ऐसे में उनके कप्तानी के गुर को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वो रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के अगले कप्तान हो सकते हैं. अय्यर ने चोटिल होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की शानदार अंदाज में कप्तानी की थी.

Exit mobile version