Tag: कृति सेनन

  • Adipurush का बदला गया डायलॉग, ‘तेल तेरे बाप का….’ की जगह अब इस शब्द का किया गया इस्तेमाल

    Adipurush का बदला गया डायलॉग, ‘तेल तेरे बाप का….’ की जगह अब इस शब्द का किया गया इस्तेमाल

    Adipurush: आदिपुरुष जब से रिलीज़ हुई है तबसे विवादों में घिरी हुई है. बता दें की, पहले फिल्म के वीएफएक्स और फिर डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ. आदिपुरुष के डायलॉग बदल दिए गए हैं. आदिपुरुष को लेकर मेकर्स को भी खूब घेरा जा रहा था. प्रभास को भी भगवान राम के अवतार में दर्शकों ने कुछ ख़ास पसंद नहीं किया है. आइए आपको बताते हैं की डायलॉग में क्या बदलाव किए गए हैं.

    Adipurush को लेकर मचा बवाल, अब मेकर्स ने दिखाई समझदारी

    बता दें की, मेकर्स के साथ एक्टर्स को भी जनता जमकर टारगेट कर रही है. इसी के साथ मनोज मुंतशिर शुक्ला ने कहा था की हनुमान जी भगवान नहीं थे. इसी के साथ ऐसे उन्होंने कई विवादित बयान दिए हैं. मेकर्स ने कहा है की, अब डायलॉग भी बदले जा रहे हैं.

    ‘कपड़ा तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की…’ इस तरह के डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ था. अभी भी आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर जनता गुस्से में है और फिल्म को ना देखने की अपील की जा रही है.

    इस तरह से बदले गए डायलॉग

    मिली जानकारी के मुताबिक, डायलॉग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. Adipurush मूवी में पहले डायलॉग था, ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, और जलेगी भी तेरे बाप की.’ अब मेकर्स ने ‘बाप’ की जगह ‘लंका’ शब्द का इस्तेमाल किया है.

    इसी के साथ बता दें की, दर्शक इस भाषा को टपोरी भाषा बता रहे थे. डायरेक्टर ओम राउत, को-राइटर मनोज मुंतशिर और प्रोड्यूसर टी-सीरीज और यूवी क्रिएशंस ने वादा किया था कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कुछ विवादास्पद डायलॉग्स को बदल दिया जाएगा. हालाँकि, यह भी बता दें की, मेकर्स ने बाद में कहा था की यह फिल्म रामायण पर आधारित फिल्म नहीं है.

     

    ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay ने इस मामले में सलमान, शाहरूख, रजनीकांत और प्रभास को छोड़ा पीछे, बने भारत के हाईएस्ट पेड अभिनेता

  • Adipurush Kriti Sanon: कृति सेनन से पहले इन अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर निभाया मां सीता का किरदार, सिर्फ 2 का ही हुआ नाम

    Adipurush Kriti Sanon: कृति सेनन से पहले इन अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर निभाया मां सीता का किरदार, सिर्फ 2 का ही हुआ नाम

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon)इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में है। जिसमे वो माता सीता के रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) माता सीता के रोल में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। आपको बता दें कि, कृति सेनन (Kriti Sanon) के अलावा ऐसे कई बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने माता सीता का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाया है। इन किरदारों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद नहीं किया है। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में —

    सीता नवमी पर Adipurush के मेकर्स ने जारी किया Kriti Sanon का लुक, मोशन पोस्टर देख उत्साहित फैंस, अब फिल्म का इंतजार

    दीपिका चिखलिया

    दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाया है। उन्होंने इस तरह माता सीता का किरदार निभाया के लोग सच में उन्हें ही माता सीता समझने लगे थे।

    स्मृति ईरानी
    स्मृति ईरानी ने भी बी आर चोपड़ा के निर्देशन में बनी रामायण में माता सीता का किरदार निभाया था। इस रामायण का प्रसारण साल 2001 में किया था। उस वक्त रामानंद सागर की रामायण का जादू लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ था, जिसकी वजह से इस रामायण को इतनी लोकप्रियता नहीं मिल पाई।

    देबिना बनर्जी
    अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण में सीता का किरदार निभाया था। हालांकि उनको वह कामयाबी नहीं हासिल हुई। लेकिन देबिना बनर्जी ने माता सीता का किरदार बखूबी निभाया और इसकी लोगों ने तारीफ भी की थी।

    मदिराक्षी मुंडले
    मदिराक्षी मुंडले ने टीवी सीरियल सिया के राम में माता सीता का किरदार निभाया था। उनके इस रोल को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद नहीं किया था। 2015 में टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ सीता का किरदार निभाया था।

    नेहा सरगम
    नेहा सरगम ने सन में आए रामायण में माता सीता का किरदार निभाया था। उनका यह रोल लोगों को पसंद नहीं आया।

    शिव्या पठानिया
    टीवी के सीरियल ‘राम सिया के लव कुश’ में शिव्या पठानिया ने माता सीता का किरदार निभाया, जिसमें हिमांशु सोनी भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आए।

    शिल्पा मुखर्जी
    शिल्पा मुखर्जी ने साल 1997 में प्रसारित ‘जय हनुमान’ में माता सीता का किरदार निभाया, जोकि साल 2000 तक ही चल सका।

  • सैफ अली खान को 12 करोड़ तो Prabhas को Adipurush के लिए ​मिली इतनी मोटी रकम, सलमान शाहरूख को भी छोड़ा पीछे

    सैफ अली खान को 12 करोड़ तो Prabhas को Adipurush के लिए ​मिली इतनी मोटी रकम, सलमान शाहरूख को भी छोड़ा पीछे

    साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सनी सिंह (Sunny Singh) इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि आदिपुरुष (Adipurush) फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया था। जिसे देखने के बाद अब लोग फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    आदिपुरुष (Adipurush) के ट्रेलर को जिसने भी देखा वह यही कह रहा है कि यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। अगर हम बात करें फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की तो इसकी कहानी पौराणिक कथा रामायण पर आधारित है।

    Prabhas Adipurush: फिल्म इंडस्ट्री के 2500 करोड़ लगे दांव पर, क्या वसूल पाएगा बॉक्स आफिस?

    Prabhas को Adipurush के लिए ​मिली इतनी मोटी रकम

    फिल्म में लीड रोल में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और वात्सल्य सेठ जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप फिल्म आदिपुरुष का निर्माण काफी बड़े बजट में किया गया है। इसको बनाने के लिए लेकर ने करीब 600 करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इसी बीच अब चल फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर बड़ी खबरें आ रही है।

    दरअसल बात यह है कि मेकर्स ने कलाकारों को काफी मोटी रकम दी है। रिपोर्ट के अनुसार आदिपुरुष के लिए प्रभास को मेकर्स ने 150 करोड़ रुपए फ़ीस दी है। सैफ अली खान ने अपने रोल के लिए 12 करोड़ रूपए लिए हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने किरदार के लिए 3 करोड रुपए लिए हैं, जबकि अभिनेता सनी सिंह ने डेढ़ करोड़ और अभिनेत्री सोनल चौहान को भी 50 लाख फ़ीस दी है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन ओम रावत ने किया है, जो इससे पहले अजय देवगन की फिल्म तानाजी का निर्देशन कर चुके हैं।

  • बॉलीवुड का ये अभिनेता Adipurush में निभा रहा रावण के बेटे मेघनाथ का किरदार, अजय देवगन का बन चुका है बेटा

    बॉलीवुड का ये अभिनेता Adipurush में निभा रहा रावण के बेटे मेघनाथ का किरदार, अजय देवगन का बन चुका है बेटा

    बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर जारी किया था। जिसमें प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान के किरदारों का खुलासा हुआ है। दर्शक इन किरदारों को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं राम के किरदार में प्रभास, सीता मां के रोल में कृति सेनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह दिखाई दे रहे हैं।

    Adipurush के ट्रेलर को लेकर खत्म हुआ फैंसस इंतजार, राम के अवतार में इस दिन नज़र आएंगे प्रभास

    वात्सल सेठ निभा रहे Adipurush में मेघनाथ का किरदार

    इसी बीच एक और किरदार चर्चा में है। जो रावण के बेटे इंद्रजीत यानी मेघनाथ का है। कहा जाता है कि, मेघनाथ वो शख्स था, जिसने भगवान इंद्र को भी जीत लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष में मेघनाथ का किरदार अभिनेता वात्सल सेठ निभा रहे हैं। वात्सल सेठ वहीं अभिनेता हैं जिन्होंने अजय देवगन की फिल्म टार्जन द वंडर कार से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

    वात्सल सेठ को टार्जन के अलावा हीरोज, तो बात पक्की, हॉस्टल और जय हो जैसी फिल्म में आप देख चुके हैं। अब प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष में वात्सल्य सेठ लंकेश के बेटे मेघनाथ का रोल निभाने वाले हैं। अगर हम बात करें फिल्म की तो यह फिल्म इसी 16 जून को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन ओम रावत ने किया है।

  • 600 करोड़ के बजट में बनी Prabhas की Adipurush को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

    600 करोड़ के बजट में बनी Prabhas की Adipurush को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास की मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) है। जिसका ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की कहानी रामायण पर आधारित है। जिसमें प्रभास के साथ कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। इससे पहले भी एक ट्रेलर जारी किया गया था। लेकिन विवादों के चलते फिल्म के वीएफएक्स में काफी बदलाव भी किए गए हैं और कलाकारों का नया लुक भी सामने आया है।

    Adipurush के ट्रेलर को लेकर खत्म हुआ फैंसस इंतजार, राम के अवतार में इस दिन नज़र आएंगे प्रभास

    Adipurush का बजट

    बता दें कि, फिल्म आदि पुरुष का निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर काफी मोटा बजट तय किया था और इसके लिए मेकर के करीब 600 करोड़ रुपए खर्च हो गए हैं। इस तरह फिल्म में बहुत बड़े बजट की ओर बढ़ चुका है। ऐसे में फिल्म के प्रड्यूसर का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अभिनेता प्रभास को फिल्म आदिपुरुष के लिए करीब 100 करोड़ रुपए मिले हैं। फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा भी प्रभास के नाम हो गया है।

    प्रभास भगवान राम का किरदार फिल्म में निभा रहे हैं। ऐसे में फिल्म को हिट कराने का पूरा भार अभिनेता प्रभास पर है। ऐसे में ट्रेंड एक्सपर्ट की मानें तो फिल्म आदि पुरुष को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए 1000 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमाने होंगे। हालांकि अब यह देखना है कि, क्या फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।

  • एक बार फिर साथ नजर आए Prabhas और Kriti Sanon, डेटिंग की खबरों को फिर मिली हवा

    एक बार फिर साथ नजर आए Prabhas और Kriti Sanon, डेटिंग की खबरों को फिर मिली हवा

    बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार कृति सेनन (Kriti Sanon) और प्रभास (Prabhas) आने वाले दिनों में फिल्म आदि पुरुष में नजर आने वाले हैं। जिसका ट्रेलर और टीजर बीते दिनों मेकर ने जारी किया था। फिल्म का टीजर देखने के बाद अब लोगों को फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उतावले हैं। अब इसी बीच दोनों की जोड़ी सुर्खियों में है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिनों फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान कृति सेनन (Kriti Sanon) और प्रभास (Prabhas) एक साथ नजर आए। साथ में दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत लगी।

    5 भाषाओं में रिलीज हुआ Prabhas की फिल्म Adipurush का लिरिकल ऑडियो, लगेंगे जय श्रीराम के नारें

    साथ नजर आए Prabhas और Kriti Sanon

    फिल्म आदि पुरुष के राम प्रभास अपनी लीडिंग लेडी कृति सेनन के साथ हाथा में स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। दोनों की जोड़ी साथ में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे। प्रभास जहां सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए, तो वहीं अभिनेत्री कृति सेनन पिस्ता ग्रीन मल्टी कलर लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। अभिनेत्री ने काफी खूबसूरत अंदाज में अपनी ड्रेस को कैरी किया था। इस इवेंट के बाद चारों तरफ कृति सेनन और प्रभास की जोड़ी को लेकर अलग-अलग खबरें आने लगी।

    आपको बता दें कि पिछले दिनों चर्चा थी कि प्रभास और कृति सेनन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि यह दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है। हालांकि बाद में खुद अभिनेत्री कृति सेनन ने साफ कर दिया था कि, दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा है। अगर हम बात करें फिल्म आदिपुरुष की तो यह फिल्म इसी साल 16 जून को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म में कृति सेनन और प्रभास के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन ओम रावत ने किया है।

  • Adipurush के ट्रेलर को लेकर खत्म हुआ फैंसस इंतजार, राम के अवतार में इस दिन नज़र आएंगे प्रभास

    Adipurush के ट्रेलर को लेकर खत्म हुआ फैंसस इंतजार, राम के अवतार में इस दिन नज़र आएंगे प्रभास

    Adipurush: आदिपुरुष का जब-जब पोस्टर रिलीज़ किया गया या फिर टीज़र आया तब-तब लोगो ने कई तरह के सवाल उठाये. कभी सैफ अली खान को रावण का किरदार सही से न प्रस्तुत करने के लिए ट्रोल किया गया तो कभी रावण के किरदार की तुलना अलाउद्दीन खिलजी से की कई. लेकिन इन सभी मुश्किलों को दर किनार कर अब आदिपुरुष इस दिन सिनेमा घरों में होने जा रही रिलीज़.

    Adipurush को करना पड़ा था कई मुश्किलों का सामना, लेकिन अब बड़े पर्दे पर आने के लिए है तैयार

    प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष  पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. बता दें की, प्रभास भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे तो वही कृति सेनन माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी.

    रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष  के 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म पिछले 2 सालों से सुर्खियों में बनी हुई है. वैसे तो इस फिल्म को लेकर काफी विवाद मचा हुआ था. इसके साथ ही बता दें की, जब हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी का लुक सामने आया तो उसपर भी खूब बवाल हुआ.

    रामनवमी को रिलीज़ हुए पोस्टर को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

    बीते साल रामनवमी के मौके पर आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज हुआ था जिसको लेकर खूब बवाल खड़ा हुआ था. आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह के ट्रेंड चल रहे थे. ऐसी खबरे आ रहीं थी आदिपुरुष का क्लैश शाहरुख़ खान की जवान के साथ होने वाला है.

    हालाँकि, अब बताया जा  रहा है की किंग खान की जवान 16 जून के बाद ही बड़े पर्दे पर नज़र आएगी. बता दें की, प्रभास ने ट्वीट कर के भी फिल्म (Adipurush) के बारे में जानकारी दी थी.

    ये भी पढ़ें: सीता नवमी पर Adipurush के मेकर्स ने जारी किया Kriti Sanon का लुक, मोशन पोस्टर देख उत्साहित फैंस, अब फिल्म का इंतजार

  • सीता नवमी पर Adipurush के मेकर्स ने जारी किया Kriti Sanon का लुक, मोशन पोस्टर देख उत्साहित फैंस, अब फिल्म का इंतजार

    सीता नवमी पर Adipurush के मेकर्स ने जारी किया Kriti Sanon का लुक, मोशन पोस्टर देख उत्साहित फैंस, अब फिल्म का इंतजार

    साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सनी सिंह (Sunny Singh) एक साथ फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर फैंस भी उत्साहित हैं और दर्शक फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच मेकर ने फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का नया पोस्टर और ऑडियो टीजर जारी कर दिया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीता नवमी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म आदिपुरुष (Adipurush)  अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) के किरदार का एक मोशन पोस्टर जारी किया है।

    5 भाषाओं में रिलीज हुआ Prabhas की फिल्म Adipurush का लिरिकल ऑडियो, लगेंगे जय श्रीराम के नारें

    Adipurush मोशन पोस्टर

    फिल्म आदिपुरुष का यह नया मोशन पोस्टर और टीजर काफी ज्यादा शानदार है। जिसे देखने के बाद फैंस भी उत्साहित है। फैंस को यह मोशन पोस्टर पसंद आया है। खुद अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदिपुरुष से अपने जानकी के अवतार को शेयर किया है। जिसमे उनकी आंखों से आंसू बहते हुए दिख रहे हैं। इस मोशन पोस्टर के लास्ट में भगवान राम के अवतार में अभिनेता प्रभास भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में राम सियाराम की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धन भी सुनाई दे रही हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    कृति सेनन ने शेयर किया Adipurush का पोस्टर

    फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा कि, सीता राम चरित अति पावन। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के इस लुक को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जिसमे ज्यादातर लोगों ने कृति सेनन के सीता मां के रोल को काफी ज्यादा पसंद किया है। अगर हम बात करें फिल्म आदिपुरुष की तो इसका निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। जिसमे प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल 16 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

  • 5 भाषाओं में रिलीज हुआ Prabhas की फिल्म Adipurush का लिरिकल ऑडियो, लगेंगे जय श्रीराम के नारें

    5 भाषाओं में रिलीज हुआ Prabhas की फिल्म Adipurush का लिरिकल ऑडियो, लगेंगे जय श्रीराम के नारें

    भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के शानदार कलाकार प्रभास (Prabhas), कृति सेनन और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का पोस्टर काफी समय पहले ही मेकर ने जारी कर दिया था। अब इसी बीच मेकर ने अक्षय तृतीया के मौके पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल बात यह है कि, फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का जय श्रीराम का एक शानदार लिरिकल ऑडियो क्लिप जारी किया है। यह लिरिकल ऑडियो प्लेयर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में है। वीडियो को देखने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

    हनुमान जन्मोत्सव के दिन फिल्म Adipurush से हनुमान जी का पोस्टर हुआ रिलीज़, भावुक हुए फैंस

    Adipurush का जय श्रीराम आडियो क्लिप

    तेजस भक्ति गीतों के लिए जानी जाने वाली म्यूजिक जोड़ी अजय अतुल द्वारा रचित आदिपुरुष के वीडियो से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनका यह जय श्रीराम आडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ऑडियो क्लिप के साथ ही मेकर्स ने एक पोस्टर भी जारी किया है। जो पराक्रमी प्रभु श्री राम को उनके सभी वैभव हमें शक्ति वीरता और ताकत प्रदान करता है। इस वीडियो के साथ प्रभास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, जब ना जा पाओ सारे धाम, तो बस ले लो प्रभु का नाम, जय श्री राम।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

    इस दिन रिलीज होगी Adipurush

    अगर हम बात करें फिल्म आदिपुरुष की तो इसका निर्देशन ओम रावत ने किया है। फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमें प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और काजोल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।

  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन फिल्म Adipurush से हनुमान जी का पोस्टर हुआ रिलीज़, भावुक हुए फैंस

    हनुमान जन्मोत्सव के दिन फिल्म Adipurush से हनुमान जी का पोस्टर हुआ रिलीज़, भावुक हुए फैंस

    बीते कई महीनों से प्रभास और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) विवादों में घिरी हुई थी. रामनवमी के दिन जब आदिपुरुष (Adipurush) के मेकर्स ने नया पोस्टर साझा किया था तब खूब उसकी चर्चा हुई थी. लेकिन जब हनुमान जन्मोत्सव पर मेकर्स ने हनुमान जी का पोस्टर रिलीज़ किया तब फैंस भी काफी भावुक हो गए.

    Adipurush विवादों से घिरी थी लेकिन हनुमान जी का पोस्टर रिलीज़ होते ही लोग कर रहे तारीफ

    आदिपुरुष (Adipurush) के रिलीज़ होने का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही पिछले साल दशहरा के मौके पर आदिपुरुष का टीज़र ग्रैंड तरीके से रिलीज़ किया गया वैसे ही वो विवादों में घिर गया. जानकारी के लिए बता दें की, रावण के भेस में सैफ अली खान की काफी आलोचना हुई थी. दर्शकों का कहना था की सैफ अली खान एक मुग़ल लग रहे हैं न की रावण.

    इसके साथ ही फिल्म के वीएफएक्स (VFX) को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया था. उस वक़्त मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने फैसला किया था की अब फिल्म को नए सिरे से रीक्रिएट किया जाएगा. लेकिन अब जब हनुमान जी का नया पोस्टर आया है तो दर्शक काफी खुश और संतुष्ट नज़र आ रहे हैं.

    हनुमान जन्मोत्सव पर कृति सेनन ने शेयर किया पोस्टर, कमेंट में आया फैंस का सैलाब

    बता दें की, आदिपुरुष में कृति सेनन सीता माता का किरदार निभा रहीं हैं. हालाँकि जब ये बात लोगों को पता चली थी तब उनको भी खूब ट्रोल किया गया था. लेकिन जब आज कृति ने हनुमान जी का पोस्टर शेयर किया तो लोग अब तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    जब रामनवी पर मेकर्स ने पोस्टर रिलीज़ किया था तब दर्शक बहुत भड़क गए थे. यहाँ तक की आदिपुरुष के पोस्टर को लेकर मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, कंप्लेंट संजय दीनानाथ तिवारी नाम के एक शख्स ने की थी.

    ये भी पढ़ें: आदिपुरुष का टीजर देख Mukesh Khanna को आया गुस्सा, सैफ सहित इनपर बुरी तरह से भड़के