Tag: एशिया कप

  • जय शाह के बयान के बाद आई शाहिद अफरीदी की ये प्रतिक्रिया, बीसीसीआई के बारें में बचकानी बातें करने लगे लाला

    जय शाह के बयान के बाद आई शाहिद अफरीदी की ये प्रतिक्रिया, बीसीसीआई के बारें में बचकानी बातें करने लगे लाला

    एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में हो सकता है। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान के यहां ये मैच खेलने जाएगी इस पर काफी चर्चा चल रही है। ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह ने साफ तौर पर कहा है की भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि वो पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसके बाद सचिव के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बयान जारी किया है।

    बीसीसीआई में अनुभव की कमी – शाहिद अफरीदी

    शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

    “जब पिछले 12 महीनों में दोनों पक्षों के बीच एक अच्छा संवाद स्थापित हो गई है, जिसने दोनों देशों में अच्छा फील-गुड फैक्टर पैदा किया तो बीसीसीआई सचिव टी20 वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर यह बयान क्यों देंगे? यह भारत में क्रिकेट प्रशासन के अनुभव की उनकी कमी को दर्शाता है।”

    इस प्रतिक्रिया का असर के बाद ट्वीट पर दर्शक काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एशिया कप 2023 पाकिस्तान में होने की चर्चा के बाद जय शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि एशिया कप 2023 एक तटस्थ स्थान पर होगा. मैं यह एसीसी अध्यक्ष के रूप में कह रहा हूं. हम (भारत) वहां नहीं जा सकते, वे यहां नहीं आ सकते. अतीत में भी, एशिया कप तटस्थ स्थान पर खेला गया है।  इस पोस्ट के बाद से कई खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आ चुकी है।

    यूएई में हो सकता है एशिया कप 2023

    जय शाह के बयान के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि एशिया कप 2023 यूएई में हो सकता है। साल 2018 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। साल 2022 में श्रीलंका की मेजबानी पर आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से टूर्नामेंट के स्थान में परिवर्तन देखने को मिला था। इस बार भी जयशाह के बयान के बाद कुछ ऐसा होने की आशंका जताई जा रही है।

     

     

     

  • टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का यह अहम खिलाड़ी ले सकता है संन्यास, धमाकेदार परफॉर्मेंस से की थी वापसी

    ओस्ट्रिलिया में होने जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप (T- 20 World Cup) की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। टी20 विश्व कप 2022 की ट्रॉफी का विजेता 13 नवंबर को मिल जायेगा। भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। अपने पहले मुकाबले में भारत एशिया कप (Aisa Cup) में हुई हार का बदला लेते दिख सकती है।

    आपको बता दे कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस बार सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों का एक परफेक्ट बैलेंस बनाया है। भारतीय क्रिकेट टीम का एक स्टार खिलाड़ी ऐसा है, जिसका यह टी20 वर्ल्ड कप आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इस टूर्नामेंट के बाद यह खिलाड़ी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकता है।

    धमाकेदार परफॉर्मेंस से टीम इंडिया में की वापसी

    क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का यह टी20 वर्ल्ड कप आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। बीसीसीआई ने इस बार 37 साल के दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में मौका दिया है। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को इम्प्रेस कर दिया, जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में अपनी वापसी कर ली।

    तब से दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए फिनिशर का रोल निभाते है। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) 54 टी-20 मैच खेल चुके हैं जिसमे उन्होंने कुल 609 रन बनाए है। 2007 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, दिनेश कार्तिक उसका भी हिस्सा रह चुके थे। दिनेश कार्तिक की आतिशी बैटिंग से भारत को इस वर्ल्ड कप में भी जीत मिल सकती है।

    टीम इंडिया के लिए फिनिशर का रोल निभाएंगे

    कार्तिक टीम इंडिया के लिए फिनिशर का रोल निभाएंगे। कार्तिक अपने फिनिशिंग से भारत को विजेता बनवा सकते हैं, क्योंकि वह निचले क्रम पर उतकर तूफानी बैटिंग करने में माहिर हैं। दिनेश की बैटिंग के साथ विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 1026 रन, 94 वनडे मैचों में 1752 रन और 51 टी20 मैचों में 598 रन बनाए हैं।

  • भारत और पाक के मैच के बाद इंग्लैंड के हिंदू और मुसलमानों के दंगों ने पकड़ी आग, मामला सुलझाने गए पुलिस पर कांच की बोतलों से हमला

    भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही एक मैच के लिहाज से ज्यादा ही रहा हैं। हमेशा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के परिणाम के बाद दंगे-फसाद देखे जाते हैं। कभी खबर भारत से आती हैं तो कभी पाकिस्तान से भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) हाल ही में एशिया कप (ASIA CUP) के दौरान 2 बार आपस में दिखी थी।

    दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 28 अगस्त को खेला गया था। इस मैच के इतने दिनों बाद उस दिन दंगे होने की एक खबर सामने आ रही हैं। लेकिन ताजुब की बात यह हैं कि यह दंगे भारत और पाकिस्तान में नहीं बल्कि इंग्लैंड के लीस्टर में हुए। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं-

    भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद लीस्टर में हुआ हंगामा

    28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के लीस्टर में दंगे होने की खबर सामने आ रही हैं। दरअसल लीस्टर में रह रहे हिंदु और मुसलमान काफी गुस्से में थे। उनके इस व्यवहार ने दंगे का रूप ले लिया। जिसमें फिर लीस्टर पुलिस को भी बीच में आना पड़ा। पुलिस जब  वहां मामला सुलझाने पहुंची तो उन पर कांच की बोतलों से हमला कर दिया गया।

    हिंदू और मुस्लिम के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि वहां मौजूद हिंदू मंदिर भी हमला कर दिया गया। दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया में एक पोस्ट साझा किया गया था। जिसमें 3 हिंदू युवकों ने एक मुस्लिम महिला का अपहरण किया हैं। इस खबर के चलते दोनों धर्मों के बीच विवाद शुरू हो गए और वह दंगे व झगडों में बदल गए।

    मुसलमानों द्वारा जारी किए गए पोस्टरों के चलते हुए दंगे

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मुसलमानों ने मैच के एक दिन पहले यानि 27 अगस्त शनिवार को लीस्टर सिटी में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया था। जिसके लिए उन्होने कुछ पोस्टर तैयार किया था हिंदूओं को भड़काने के लिए और बिल्कुल ऐसा होता हुआ भी नजर आया। उन्होने पोस्टर पर लिखवाया था कि-

    हम लेस्टा में उतरने जा रहे हैं, ताकि आरएसएस के इन हिंदुत्व चरमपंथियों को यह दिखाया जा सकें कि हमारी मुस्लिम और सिख महिलाओं तथा बच्चों और बुजुर्गों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

  • Ravindra Jadeja के ‘रिकवरी-फेज’ की हुई शुरुआत, ऑलराउंडर की नई फोटो देखकर फैंस को आएगा रोना

    भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि रविंद्र ने रिकवर करना चालू कर दिया है। अपने सोशल मीडिया पर रविंद्र ने एक फोटो शेयर की, जिसमें बैशाखी के मदद से खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जडेजा की चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनको चुना नहीं गया। एशिया कप में शुरुआती के दो मैच खेले उसके बाद टूर्नामेंट से हट गए।

    शेयर की फोटो

    ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। एक तस्वीर में वह अपने वैशाखी के सिरहाने खड़े दिखाई दिए। ऐसा लग रहा है कि यह उनका राजकोट वाला घर है। उनके पैर में प्लास्टर बंधा है। उनकी यह तस्वीर देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘One Step at a Time’

    घुटने की सर्जरी होने के बाद ठीक होने के लिए वह अपने देश लौटे हैं। एशिया कप के दौरान जडेजा को चोट लगी थी और उन्हें स्की बोर्ड पर संतुलन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। इस चोट में उन्हें न केवल एशिया कप बल्कि T20 विश्व कप 2022 में भी बाहर होना पड़ा। उनकी मैदान पर वापसी की तारीख का पता उस समय चलेगा। जब सर्जरी के ठीक होने के बाद एनसीए की रिपोर्ट सामने आएगी।

    सौराष्ट्र में जन्मे जडेजा

    जडेजा लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर है जो कि सौराष्ट्र में जन्मे थे। उन्होंने अभी तक 60 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में 3 शतक और 17 अर्धशतक की सहायता से उन्होंने 2523 रन बनाए, तो वही 242 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में जडेजा ने 13 हाफ सेंचुरी की मदद से 2447 रन बनाए और 189 विकेट लिए। उन्होंने 51 विकेट लेने के साथ साथ 457 रन हासिल किए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके हैं।

    इसे भी पढ़ें-10 धुरंधर खिलाड़ी जिन्होंने छक्के के साथ खोला अपना टेस्ट मैच में खाता, लिस्ट में केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज

  • Arshdeep Singh को मिली टी20 विश्व कप 2022 में एंट्री, मां ने लगाई पाकिस्तान को पहले ही दे डाली चेतावनी

    एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के घटिया साजिश के शिकार हुए भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पाकिस्तान की बोलती बंद करने के लिए तैयार हैं। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनको टीम में चुना गया है। उनकी नजर 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हुई है और वह पाकिस्तान के साजिश पूरी तरीके से हराकर पुरानी साजिश का बदला लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

    असल में एशिया कप के सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके आशिक अली का कैच हाथ से छूटा था जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर विजय प्राप्त की थी।

    पाक से की गई विकीपीडिया पेज से छेड़खानी

    भारत की हार का अर्शदीप को जिम्मेदार ठहराया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खालिस्तानी तक बोल दिया था। यही नहीं उनके विकिपीडिया पर से भी छेड़छाड़ की गई थी। अब इसके बाद उन पर काफी बवाल भी मचा था। फिलहाल कुछ ही देर बाद पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हुआ उनके पेज से छेड़छाड़ पाकिस्तान देश से हुई थी।

    पाकिस्तान ने अर्शदीप सिंह के हौसले को बुरी तरीके से तोड़ने की पूरा पूरा कोशिश की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज का हौसला अपनी जगह और ज्यादा मजबूत हो गया अपनी गेंदबाजी की धार उन्होंने तेज की और उसी का बढ़िया प्रदर्शन किया,जिसके बाद में टी-20 वर्ल्ड कप में अवसर मिला।

    कड़ी मेहनत से बनाई टीम में जगह

    बीते दिन t20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 मेंबर टीम इंडिया का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद अर्शदीप का परिवार बहुत भावुक हो गया,जिसका वीडियो भी शेयर किया गया। टीम चयन के बाद अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बोला कि ऊपर वाला करे भारत t20 वर्ल्ड कप जीत जाए।

    उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की तरह वर्ल्ड कप में खेलना एक सपना है और हम सब खुश हैं अर्शदीप का सपना सच हो गया। यह पल उसके संघर्ष की कहानी है सर्दी हो या फिर गर्मी। साइकिल से अर्शदीप एकेडमी जाते थे जो कि चंडीगढ़ में हैं। अर्शदीप के पिता ने बोला कि इस महीने की शुरुआत में जो कुछ भी हुआ वह हमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आगे मोटिवेट करता रहेगा।

    वहीं दूसरी ओर अर्शदीप की मां बलजीत कौर ने बोला कि भारत की जीत में योगदान देने से पाकिस्तान के खिलाफ हार तक अर्शदीप ने अपने अब तक के छोटे से करियर में बहुत कुछ देख लिया है। इन सब चीजों ने अर्शदीप को काफी कुछ सिखाया भी है। अर्शदीप और पूरे परिवार के लिए बहुत खास हैं उन्होंने कहा कि मैं शाम की पूजा कर रही थी जब अर्शदीप के नाम का ऐलान हुआ। हमें पूरा भरोसा है कि भारत जीतेगा।

    इसे भी पढ़ें-T20 World Cup में 12 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी तो किया भावुक पोस्ट, दोहरा सकता है पुराना इतिहास

  • Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को हार के बाद आया गुस्सा, पत्रकार संग की शर्मनाक हरकत

    Pakistan vs Sri Lanka: रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को श्रीलंका ने हरा दिया और छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हार का मजा चखाया। मेजबान टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच अफगानिस्तान से हारी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार पांच मैच जीते पाकिस्तान को हार मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने स्टेडियम के बाहर खड़े पत्रकारों से बातचीत के दौरान इतना ज्यादा गुस्सा दिखा दिया, जिसकी वजह से हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। यही नहीं वह तो हाथापाई पर उतर आए।

    खींचा पत्रकार का फोन

    बाबर आजम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले गेंदबाजी कराने का फैसला लिया। टीम को शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 71 रन हंस रंगा ने 36 और चमिका करुणारत्ने ने 14 रन की बढ़िया पारी खेलते हुए पाकिस्तान के आगे बढ़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम बैकफुट पर आ गई।

    इसी दौरान रमीज रजा के भारतीय पत्रकार ने सवाल किया कि क्या उनके पास पाकिस्तानी जनता के लिए कोई मैसेज है, जो इस हार से बहुत दुखी है। इस सवाल के जवाब में वह बहुत भड़क गए और उन्होंने सभी के सामने पत्रकार का फोन खींच लिया, उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

    बल्लेबाजी में फ्लॉप हो गई पाकिस्तान

    एशिया कप 2022 के हीरो भानुका राजपक्षे रहे। राजपक्षे ने 45 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 71 रन बनाए, तो वहीं पाकिस्तान की बात करें, तो 171 रनों का पीछा करने के लिए पाकिस्तान की टीम मैदान में उतरी। 20 ओवर के खेल में 147 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। एक बार फिर से बाबर आजम बहुत जल्द आउट हो गए और फखर जमां भी अपनी आखिरी गेंद पर गोल्डन डक हो गए।

    इसे भी पढ़ें-ENG W vs IND W: भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के सामने खुल गई पोल, गेंद और बल्ले दोनों से बुरी तरह हुई फेल

  • SL vs PAK: दुबई में सुरक्षाकर्मियों ने की भारतीय फैंस के साथ गलत व्यवहार, वायरल हुआ वीडियो

    SL vs PAK: एशिया कप के फाइनल में भले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने जगह न बनाई है। रोहित शर्मा की टीम फाइनल में पहुंचने के पहले ही टूर्नामेंट से आउट हो गई। जाहिर तौर पर भारतीय फैंस के लिए इसे ज्यादा निराशाजनक और भी कुछ नहीं है। इसके बावजूद भारत श्रीलंका के खिलाफ फाइनल का लक्ष्य देखने के लिए कई भारतीय मैदान पर पहुंचे,लेकिन वहां उनके साथ जमकर बदसलूकी हुई और उन्हें मैदान में घुसने दिया गया।

    मैदान पहुंचा फैन

    दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय खेलों के सपोर्टर ग्रुप के रूप में अपनी पहचान बना चुके टीम भारतीय आर्मी एक बार भी टीम इंडिया का जो बढ़ाने के लिए दुबई पहुंचा। इस ग्रुप में हर मैच में स्टेडियम पहुंचकर टीम इंडिया का उत्साहवर्धन किया। दुर्भाग्य से भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन क्रिकेट का शौक फैंस को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने के लिए दुबई स्टेडियम तक खींच लाया।

    उनको मैदान में बैठकर मैच देखने के लिए बहुत ही बुरा बर्ताव का सामना करना पड़ा। जिसको सुनकर फैंस बहुत निराश हैं बल्कि गुस्सा भी कर रहे हैं।इस फैन ग्रुप के 3 सदस्य फाइनल देखने के लिए जब वहां पहुंचे तो मौजूदा पुलिसकर्मियों ने उनको स्टेडियम में घुसने नहीं गया है, जिसके बाद पूरी घटना का हाल बताते हुए वीडियो को पोस्ट किया

    जिसके अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने उनको स्टेडियम में जाने से रोका क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम के समर्थन वाली जर्सी पहनी थी। उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया गया। ये बात भी फैंस को जाननी थी कि क्या ICC या टूर्नामेंट की आयोजक एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से इस भाति के कोई निर्देश थे और यदि थे, तो क्यों उन्हें शुरुआत में ही फैंस को नहीं बताया गया.

    Read More-टी20 विश्वकप के लिए गौतम गंभीर, इरफान पठान और रवि शास्त्री ने चुनी भारतीय टीम, तीनों ने इस खिलाडी की जगह शमी को किया शामिल

  • SL vs PAK: “IPL 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर….” एशिया कप फ़तेह करने के बाद दासुन शनाका ने किया बड़ा खुलासा, अपनाई थी CSK की रणनीति

    दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम छठी बार एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताब हासिल करने में कामयाब हुई। श्रीलंका की टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई। इस सीजन श्रीलंका ने 5 मुकाबले खेले, जिसमें से उसने चार जीते और एक हारा। वहीं, टीम का फाइनल मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से सामना हुआ, जहां टीम हर मुकाबले की तरह गजब की नजर आई। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, टीम सबमें ही अव्वल रही। अपने इसी बेहतरीन पर परफ़ॉर्मेंस की वजह से शनाका के शेर ने एशिया कप का खिताब हासिल किया।

    दासुन शनाका ने खितबी जीत के बाद दिया बड़ा बयान

    पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला काफी मजेदार रहा। मुकाबले की शुरुआत से श्रीलंकाई टीम कमाल की नजर आई। टीम के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग, तीनों में ही अपना पूरा सहयोग दिया। दूसरी ओर पाक टीम इन तीनों ही डिपार्ट्मन्ट में फ्लॉप हुई। नतिजन टीम खिताबी जीत हासिल करने में बुरी तरह फेल हुई। वहीं, पाक के खिलाफ मिली इस खिताबी जीत के बाद कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच प्रेज़न्टैशन में युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि,

    “मैं सबसे पहले समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आज हमने उन्हें गौरवान्वित किया है। आईपीएल 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टूर्नामेंट जीता था और हम भी वैसा कर सकते थे। यह युवा खिलाड़ी सब कुछ जानते हैं। राजापक्षा और हसरंगा ने बढ़िया साझेदारी के साथ योगदान दिया। शायद अंतिम गेंद का छक्का टर्निंग प्वाइटं था। 170 के स्कोर का मानसिक दबाव बहुत होता है। एक युवा खिलाड़ी पर दबाव होता है और हमें उन्हें थोड़ा समय देने की ज़रूरत है। बतौर कप्तान और टीम हमने उसपर भरोसा जताया है।”

    दासुन शनाका ने टीम के प्रदर्शन के लेकर दिया बयान

    SL vs PAK: “IPL 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर….” एशिया कप फ़तेह करने के बाद दासुन शनाका ने किया बड़ा खुलासा, अपनाई थी CSK की रणनीति

    दासुन (Dasun Shanaka) ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि ग्रुप चरण में मिली हार से उनकी टीम ने बहुत कुछ सीखा और अपने प्रदर्शन में सुधार लाया। उन्होंने कहा कि,

    “यहीं पर अच्छी टीम बनती है। किसी भी अच्छी टीम को हार मिल सकती है। पहले मैच की हार के बाद हमने गहरी चर्चा की और हमारे खिलाड़ियों ने अपनी भूमिकाएं निभाए। इसके कारण हम चैंपियन बने। हमारी फ़ील्डिंग बेहतर होती चली गई। ग्रुप चरण में ग़लतियां करने के बाद हम बेहतर होते चले गए और आज हमने बढ़िया काम किया। इसका श्रेय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ़ को जाता है। मैं चयनकर्ताओं और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया।”

    कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच (Pakistan vs Sri Lanka Final) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दासुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए। जिसके ज़वाब में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 23 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप को जीत लिया है।

  • एशिया कप हारने के बाद इंजॉय करते नजर आए Rohit Sharma, पत्नी के साथ गए रोमांटिक डेट पर, देखें तस्वीरें…

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस वक्त काफी चर्चा में बने हुए हैं दरअसल रोहित शर्मा ने एशिया कप तो अपने हाथ से गवां दिया है. कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने सुपर 4 के दो मैच अपने हाथ से निकाल दिए हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई है.

    टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा इंजॉय करते हुए नजर आए हैं रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ दुबई में घूमते हुए नजर आए हैं जहां की तस्वीरें रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. रोहित शर्मा की पत्नी के साथ तस्वीरों को देखकर हर कोई इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहा है.

    पत्नी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आए रोहित शर्मा

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ रोमांटिक मूड में नजर आए हैं. दरअसल टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अभी हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ फोटो शेयर की है. इस दौरान रोहित शर्मा दुबई के किसी रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

    रितिका सजदेह अपने पति रोहित शर्मा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं ज्यादातर उन्हें अपने पति के साथ ही स्पाट किया जाता है. कई बार रितिका सचदेव को स्टेडियम के आसपास भी देखा गया है हमेशा अपने पति के साथ ट्रेवल करती हुई नजर आती हैं. रितिका सजदेव और रोहित शर्मा की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

    एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए रोहित शर्मा

    कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. कप्तान रोहित शर्मा का एशिया कप दौरा कुछ खास नहीं रहा है उन्होंने. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 पारियों में33.25 की औसत से 133 रन ही बनाए हैं. कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. कप्तान रोहित शर्मा टीम में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका देते हैं.

    भले ही टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो गई हो लेकिन आज भी लोगों का भरोसा और कप्तान रोहित शर्मा पर भरपूर बना हुआ है. सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि विराट कोहली एशिया कप में अपनी फॉर्म में वापस आ गए हैं. विराट कोहली के फैंस इस बात से काफी खुश हैं वहीं रोहित शर्मा भी विराट कोहली के फॉर्म लौटने पर काफी खुश हैं.

    इसे भी पढ़ें-“इन दो खिलाड़ियों की वापसी नहीं हुई तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होगी भारत”- पूर्व खिलाड़ी ने अपने बड़े बयान से रोहित शर्मा को दी यह सलाह

  • SL vs PAK: एशिया कप के फाइनल मैच में ये होगी श्रीलंका की सलामी जोड़ी, पिछले मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज़ो की निकाली थी हवा

    एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताबी मुकाबला 11 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान (PAK vs SL) के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में शाम 7: 30 बजे से शुरू होगा। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला गया इस मैच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

    ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान (SL vs PAK) को मात देकर एशिया कप अपने नाम करना चाहेगी, आइये नजर डालते है श्रीलंका किस सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है।

    एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की सलामी जोड़ी

    श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और पथुम निसानका (Pathum Nissanka) को पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं। इस जोड़ी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कमाल का टेम्परामेंट दिखाया है।

    इस ओपनिंग जोड़ी को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। उम्मीद है कि ये सलामी जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही कुथ कारनामा करेगी, क्योंकि पिछले मुकाबले में निसानका पाकिस्तान के खिलाफ 55 रनों की शानदार पारी खेलकर अच्छी शुरूआत दिलाई थी।

    अगर एक बार ये दोनों खिलाड़ी क्रीज पर सेट हो जाए तो गेंदबाजों के लिए गले की फांस बन जाते हैं। ऐसा कुछ नजारा टीम इंडिया के खिलाफ देखने को मिला था। इन खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के विए 97 रनों की साझेदारी हुई थी। जिसकी वजह भारत को एशिया कप से बाहर होना पड़ा। वहीं ऐसे में कुसल मेंडिस और पथुम निसानका की जोड़ी फाइनल मुकाबले में बाबर आजम एंड कंपनी के लिए सरदर्द साबित हो सकते हैं।

    एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की गेंदबाजी

    पाकिस्तान (PAK vs SL) के खिलाफ टीम के पास तेज गेंदबाजी के लिए असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका, और चमिका करुणारत्ने हैं। इनके अलावा टीम के कप्तान दासुन शनाका खुद तेज गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। वहीं स्पिनर के रूप में टीम के पास वनिन्दु हसरंगा और महेश थीक्षाणा का विकल्प मौजूद है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी साबित हो सकती है।

    क्योंकि के बल्लेबाज इस समय कुछ खास नहीं कर रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जहां टीम के बल्लेबाजों ने अपनी दमदार बल्लेबाजी की मदद से टीम को हारे हुए मैच में जीत दिलाई। ऐसे में अब पकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाजों को अपना दम दिखानाा होगा।

    फाइनल मैच के लिए श्रीलंका की प्लेइंग-XI

    श्रीलंका टीम: दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्संका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।

Exit mobile version