भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि रविंद्र ने रिकवर करना चालू कर दिया है। अपने सोशल मीडिया पर रविंद्र ने एक फोटो शेयर की, जिसमें बैशाखी के मदद से खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जडेजा की चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनको चुना नहीं गया। एशिया कप में शुरुआती के दो मैच खेले उसके बाद टूर्नामेंट से हट गए।
शेयर की फोटो
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। एक तस्वीर में वह अपने वैशाखी के सिरहाने खड़े दिखाई दिए। ऐसा लग रहा है कि यह उनका राजकोट वाला घर है। उनके पैर में प्लास्टर बंधा है। उनकी यह तस्वीर देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘One Step at a Time’
घुटने की सर्जरी होने के बाद ठीक होने के लिए वह अपने देश लौटे हैं। एशिया कप के दौरान जडेजा को चोट लगी थी और उन्हें स्की बोर्ड पर संतुलन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। इस चोट में उन्हें न केवल एशिया कप बल्कि T20 विश्व कप 2022 में भी बाहर होना पड़ा। उनकी मैदान पर वापसी की तारीख का पता उस समय चलेगा। जब सर्जरी के ठीक होने के बाद एनसीए की रिपोर्ट सामने आएगी।
सौराष्ट्र में जन्मे जडेजा
जडेजा लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर है जो कि सौराष्ट्र में जन्मे थे। उन्होंने अभी तक 60 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में 3 शतक और 17 अर्धशतक की सहायता से उन्होंने 2523 रन बनाए, तो वही 242 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में जडेजा ने 13 हाफ सेंचुरी की मदद से 2447 रन बनाए और 189 विकेट लिए। उन्होंने 51 विकेट लेने के साथ साथ 457 रन हासिल किए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें-10 धुरंधर खिलाड़ी जिन्होंने छक्के के साथ खोला अपना टेस्ट मैच में खाता, लिस्ट में केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज
