Tag: एबी डिविलियर्स

  • एबी डिविलियर्स की हुई आईपीएल 2022 में वापसी, दोबारा बनेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का अहम हिस्सा

    एबी डिविलियर्स की हुई आईपीएल 2022 में वापसी, दोबारा बनेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का अहम हिस्सा

    आईपीएल में जब भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की बात होती है तो 2 खिलाड़ियो का जिक्र सबसे ज्यादा होता है. जो 2 नाम सुपरस्टार विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) का नजर आता है. क्रिकेट को अलविदा कह चुके एबी डिविलियर्स अब एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से जु़ड़ गए हैं. जहाँ पर वो टीम के लिए एकदम नए भूमिका में नजर आने वाले हैं.

    एबी डिविलियर्स की हुई आईपीएल 2022 में वापसी

    AB DE VILLIERS

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम उस समय बेहद निराश रही जब टीम के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) ने क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया. जिसके कारण ही वो अब टीम में नजर नजर आ रहे हैं. उनके विकल्प की तलाश मेगा ऑक्शन में पूरी नहीं हो पाई. जिसके कारण एक बार फिर से एबी डिविलियर्स आरसीबी (RCB) टीम का हिस्सा बन गए हैं.

    लेकिन उनका रोल अब बदला हुआ नजर आ रहा है. डिविलियर्स टीम के मेंटॉर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं. फिलहाल इसको लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कप्तान के विकल्प के साथ ही इस बात का भी फैसला टीम कर सकती है. बैंगलोर के कप्तानी विकल्प के लिए भी एबी की भूमिका बेहद अहम होगी.

    साथ नजर आएगी विराट कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी

     AB DE VILLIERS

    जब क्रिकेट की दुनिया में जोड़ियो की बात करें तो सबसे बड़ी जोड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और एबी डिविलियर्स की नजर आती है. जो एक बार फिर से दर्शको को नजर आने वाली है. जहाँ पर विराट कोहली बल्ले से जादू दिखाने का प्रयास करेंगे तो वहीं एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) टीम के लिए रणनीती बनाते हुए नजर आयेंगे.

    उम्मीद के मुताबिक इस टीम की कप्तानी एबी के ही दोस्त फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) कर सकते हैं. जिसके कारण टीम में बेहतर तालमेल भी नजर आ सकता है. खिताब जीतने की दावेदारी इस बार आरसीबी (RCB) की नजर आ रही है.