Tag: ईद

  • आज देश भर में मनाई जा रही EID, साथ ही शुरू हो रही उत्तराखडं में चार धाम की यात्रा

    आज देश भर में मनाई जा रही EID, साथ ही शुरू हो रही उत्तराखडं में चार धाम की यात्रा

    ईद (EID) आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है. इसके ही साथ अब देश में चार धाम यात्रा भी शुरू हो गयी है. दिल्ली-मुंबई, भोपाल और मुबारकबाद समेत पूरे देश में ईद (EID) मनाई जा रही है. सुबह से मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई है. इसी मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहें हैं.

    EID के मौके पर यहाँ पढ़ी गई नमाज़, ममता बनर्जी ने लोगों से की मुलाकात

    आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है. शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आया.  जिसके बाद से पूरे देश में ईद मनाई जा रही है. अब 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना ख़त्म हो गया है. ईद (EID) को ईद-उल-फितर भी कहा जाता है. ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज़ पढ़ी गई है.

    इसके अलावा बता दें की, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी सभी को ईद की बधाई दी है. साथ ही वो कोलकाता में नमाज के बाद लोगों से मिलने भी पहुंची. “हमें बंगाल में शांति चाहिए. हम दंगे नहीं चाहते. जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं, ईद के मौके पर मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं, लेकिन देश को बंटने नहीं दूंगी.”

    चार धाम यात्रा की भी हुई शुरुवात, दिया गया भाईचारे का संदेश

    उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुवात हो चुकी है. बताया जा रहा है की, गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे. इसी बीच अब भाई चारे का भी संदेश दिया जा है. आज ही के दिन चार धाम यात्रा शुरू हुई और साथ ही देश में ईद (EID) भी मनाई जा रही है.

    इसके पहले 2022 में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी थी. चार धाम यात्रा को देखते हुए विशेषज्ञों ने इसे रिवेंज टूरिज्म तक का नाम दे दिया था. मिली जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम पवित्र मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे.

     

    ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस को मज़बूरी में करना पड़ा बी ग्रेड फिल्मों में काम, नाम जानकर हैरान रह जायेंगे आप

  • रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद के दिन भी नहीं दिखा पाई अपना कमाल, KGF 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा बरकरार

    रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद के दिन भी नहीं दिखा पाई अपना कमाल, KGF 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा बरकरार

    बॉक्स ऑफिस पर अभी इसी हफ्ते एक्टर अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज हुई है. वहीं,  दूसरी तरफ कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को रिलीज हुए पूरे 20 दिन हो चुके हैं. इसके बावजूद भी KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर खूब कमाई कर रही है. वहीं कल ईद के दिन रनवे 34 और हीरोपंती 2 की रफ्तार कुछ बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. KGF 2 धड़ल्ले से कमाई कर रही है सबको पीछे छोड़ रही है.

    रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद पर भी पड़ी फीकी

    KGF 2

    आपको बता दे रनवे 34 और हीरोपंती 2 सिनेमाघरों में 5 दिन पहले रिलीज़ हुई थी. लेकिन इन पांच दिनों में दोनों ही फिल्मों ने कुछ ख़ास कमाल नहीं किया है. अगर बात करें अजय की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 के कल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो कल यानी ईद के दिन अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 की कमाई में थोड़ा सा उछाल सामने आया है.

    अजय की फिल्म रनवे 34 ने अपने पांचवें दिन कुल 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे पहले इस फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.5 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था. उस हिसाब से ईद पर रनवे 34 की अच्छी कमाई देखने को मिली. वहीं, दूसरी ओर बात करें अगर टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती की तो इस फिल्म ने अपने चौथे दिन कुल 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो की पांचवें दिन बढ़कर 2.50 करोड़ तक पहुँच गयी थी.

    KGF 2 ने अपने 19वें  दिन भी किया इतने का बिजनेस

    'KGF 2' के आगे नहीं टिक सकी रनवे 34 और हीरोपंती 2, दोनों फिल्मों के बराबर ही यश की फिल्म ने हिंदी में कमाया, जानिए आकड़ा

    अब अगर बात करें कन्नड़ फिल्म KGF 2 की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है साथ ही बिना रुके कमाई भी करती जा रही है. इस फिल्म ने अपने 19वें दिन पूरे 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो कि फिल्म रनवे 34 और हीरोपंती 2 की कमाई से ज्यादा है. KGF 2 पिछले महीने रिलीज़ हुई थी उसके बाद भी ये फिल्म काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है.

     

     

  • Urfi Javed ने जींस और शॉर्ट्स छोड़ कमर में बांधी 6 मीटर की साड़ी, कातिलाना अदाओं से उड़ा फैंस के होश

    Urfi Javed ने जींस और शॉर्ट्स छोड़ कमर में बांधी 6 मीटर की साड़ी, कातिलाना अदाओं से उड़ा फैंस के होश

    बीते दिन ईद का खास मौका था,जिस पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने भी जमकर स्टाइल बिखेरा। लेकिन उनके इस स्टाइल में खास बात यह थी कि इस बार ना उसे जींस टॉप में देखा गया और ना ही शॉर्ट ड्रेस में। बल्कि उन्होंने साड़ी पहनकर लोगों के दिलों में आग लगा दी। यही नहीं उर्फी (Urfi Javed) की इन तस्वीरों को देखकर उनके चाहने वालों का तो दिन ही बन गया। उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने साड़ी पहन कर बढ़िया डांस किया और अपने सभी चाहने वालों को ईद की मुबारकबाद दी।

    ब्लाउज ने घेरा अटेंशन

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    तो वहीं जहां उर्फी जावेद हो वहां स्टाइल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। उन्होंने पहनी हुई साड़ी को भी स्टाइलिंग बनाने का एक मौका नहीं छोड़ा। ईद के खास मौके पर भी उन्होंने कुछ ऐसा किया,जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। साड़ी पहन कर निकले उर्फी की अलग अदाएं बहुत ही लाजवाब थी, लेकिन उनका जो स्टाइलिश ब्लाउज था। लोगों की नजरें तो उन पर ही आकर टिक गई। साड़ी में वह बहुत ही ग्लैमरस लग रही थी और उन पर उनका डांस तो बिल्कुल ही अलग और क्या कहने। अपने एक वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है आप सभी को ईद मुबारक खूबसूरत गाने के साथ।

    इफ्तार पार्टी में भी दिखाई दी उर्फी

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    इससे पहले भी ऊर्फी जावेद कुछ इंडियन तौर पर दिखाई दी थी, जिसमें वह एक स्टार पार्टी में थी और पीछे बैकग्राउंड में बहुत ही प्यारा गाना बज रहा था। इस वीडियो में उसी बहुत ही अलग दिखाई दी,जिसकी वजह से लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था। ऊर्फी जावेद अपने अलग और अनोखे स्टाइल के लिए ही जाने जाते है। जैसे ही वह घर से निकलती है तो कैमरामैन उनके आगे पीछे घूमने लग जाते हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी अलग-थलग तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उनका अलग अंदाज देखकर ही लोग उनको काफी प्यार भी देते हैं। कभी वह फूलों से अपना बदन ढ़कती हैं तो कभी प्लास्टिक से बनी हुई ड्रेस पहन लेती है, जिसको देखकर लोग हैरान भी होते हैं और खुश भी होते हैं।

    इसे भी पढ़ें-शुरु हो गईं Karishma Kapoor की शादी की तैयारियां, इनसे रचाने वाली हैं दूसरा ब्याह

  • JODHPUR VIOLENCE: ईद में फ़िर झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर भड़की हिंसा, जोधपुर में पुलिस की निगरानी इन्टरनेट सेवा भी बंद

    JODHPUR VIOLENCE: ईद में फ़िर झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर भड़की हिंसा, जोधपुर में पुलिस की निगरानी इन्टरनेट सेवा भी बंद

    राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में सोमवार शाम को शुरू हुई हिंसा (Violence) ने मंगलवार को ईद (EID) पर फ़िर दिखाया अपना रंग. जोधपुर (Jodhpur) में दो समुदाय के बीच हुई हिंसा (Violence) के चलते पुलिस की निगरानी और बढ़ा दी गयी है. हिंसा (Violence) के चलते इन्टरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है. हालाँकि अभी मामला शांत है लेकिन आस पास के ज़िलों में दहशत बरक़रार है.

    जोधपुर हिंसा में झंडे और लाउडस्पीकर हैं अहम वजह

    VIOLENCE: ईद में फ़िर झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर भड़की हिंसा, जोधपुर में पुलिस की निगरानी इन्टरनेट सेवा भी बंद

    जोधपुर हिंसा (Violence) की शुरुवात सोमवार को रात से ही हो गयी थी. जोधपुर हिंसा (Violence) की चिंगारी तब से लगी हुई है जब से परशुराम जयंती महोत्सव की शुरुवात हुई थी. इसी कड़ी में जोधपुर (Jodhpur) के जालौरी गेट चौराहे पर स्वर्गीय बालमुकुंद बिस्सा (Balmukund Bissa) के चौराहे पर भगवा ध्वज फहराए हुए थे. ईद (EID) को होने वाली नमाज़ से पहले प्रशासन ने सोमवार को ब्राह्मण समाज से अनुरोध कर के दोपहर में भगवा ध्वज उतरवा लिए थे. हिन्दू संगठन ने प्रशासन के अनुरोध पर झंडे उतार लिए थे.

    इसके बाद रात के 11:15 बजे मुस्लिम संगठन ने जालौरी गेट चौराहे पर अपने धर्म का झंडा लगा दिया. इसके साथ ही स्वर्गीय बालमुकुंद बिस्सा (Balmukund Bissa) की प्रतिमा के चेहरे और आंखों को टेप से ढक दिया. स्वर्गीय बालमुकुंद बिस्सा (Balmukund Bissa) के परिवार वालो और हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध किया और झंडा उतारने की बात कही. विरोध करने पर दोनों ही समुदाय के बीच हिंसा (Violence) भड़क गयी.

    हिंसा के बाद देश में कैसे मनायी जा रही ईद

    VIOLENCE: ईद में फ़िर झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर भड़की हिंसा, जोधपुर में पुलिस की निगरानी इन्टरनेट सेवा भी बंद

    जोधपुर (Jodhpur) हिंसा में न सिर्फ़ झंडे को लेकर बवाल हुआ बल्कि इसके साथ ही ईद की नमाज़ को लेकर लाउडस्पीकर की तादात भी बढ़ा दी गयी थी. नाराज़ लोगों का हुजूम लगना शुरू हो गया. दोनों समुदाय के बीच भयंकर पत्थर बाज़ी शुरू हो गई थी. उसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया. लेकिन पुलिस को इसके साथ ही आंसू गैस के गोले तक दागने पड़ गए.

    जालोरी गेट पर ही जिले की सबसे बड़े माजिद है. यहाँ ईद पर हर साल सामूहिक रूप से नमाज़ होती आई है. कोरोना (Covid-19) की वजह से 2 साल से नमाज़ नहीं हो सकी थी. हालाँकि बैरिकैटिंग वगेरा भी की गयी थी लेकिन फिर भी पुलिस हिंसा को काबू नहीं कर पाई. जोधपुर में हुई हिंसा (Violence) के बाद देश में डर का माहौल है. तनाव वाले शेहरों में प्रशासन से लेकर आम जनता तक चिंता में है.