Tag: आकिब नबी

  • जम्मू कश्मीर के इन 5 युवा खिलाड़ियो का भारतीय टीम में खेलना है एकदम पक्का, बीसीसीआई भी नहीं रोक पायेगी

    जम्मू कश्मीर के इन 5 युवा खिलाड़ियो का भारतीय टीम में खेलना है एकदम पक्का, बीसीसीआई भी नहीं रोक पायेगी

    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में कुछ समय पहले शामिल हुए जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) इस समय भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। अब उमरान के बाद जम्मू-कश्मीर से एक दो तीन चार नहीं बल्कि पुरे 5 युवा दमदार खिलाड़ियो की फ़ौज तैयार हो चुकी है। ये सभी पांचो खिलाड़ी कोई औसत खिलाडी नहीं है बल्कि फास्ट बॉलर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से घरेलू क्रिकेट में अपना लोहा मनवा रहे है।

    बता दें कि जम्मू कश्मीर के कई खिलाड़ियों के वीडियो सामने आए हैं जो कि शानदार क्रिकेट खेलते दिखे। हाल ही में औकिब नबी और नासिर लोन नाम के ऑलराउंडर खिलाड़ियों का भी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बॉल को रफ्तार के साथ लहराते हुए बल्लेबाज़ों को परेशान करते दिखे थे। उनके अलावा 22 वर्षीय वसीम बशीर का भी वीडियो देखने को मिला था जो कि उमरान मलिक की तरफ 145 से 150 Kmph की रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डरा सकते हैं।

    यह भी पड़ें : IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम 7 साल बाद करेगी बांग्लादेश का दौरा, BCCI ने जारी किया वनडे और टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

    ये रहे जम्मू कश्मीर के 5 युवा खिलाड़ी

    1. वशीम बसीर

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है जम्मू-कश्मीर के फास्ट बॉलर वशीम बसीर का। 24 वर्षीय वसीम बशीर घरेलू टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देते हैं। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस तेज गेंदबाज पर आईपीएल मिनी ऑक्शन बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं।

    वशीम बशीर इस समय जम्मू-कश्मीर की अंडर-25 टीम का हिस्सा है। वह लगातार 145-150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते है। उनकी बॉलिंग देखकर यहीं लग रहा है कि भारतीय टीम को जल्द ही एक और स्पीड का सौदागर बॉलर मिलने वाला है।

    2. आकिब नबी

    इस लिस्ट में दूसरा नाम है जम्मू कश्मीर के युवा सनसनी तेज गेंदबाज आकिब नबी का। नबी के पास स्पीड के साथ-साथ स्विंग में भी महारथ है। इसके अलावा वह बल्ले से भी मैच का रुख मोड़ने में माहिर हैं। जम्मू कश्मीर के गेंदबाज अक्सर तेजतर्रार गेंदबाजी करते हैं। नबी के अंदर भी तेजतर्रार गेंदबाजी की कला कूट-कूट कर भरी है। लेकिन तेजी के साथ स्पिंग की कला उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है।

    नबी ने जम्मू कश्मीर के लिए अबतक 10 फर्स्ट क्लास, 15 लिस्ट A और 17 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनको 18 फर्स्ट क्लास पारियों में 23.6 की औसत से 28, 15 लिस्ट A पारियों में 31.8 की औसत से 19 और 17 टी20 पारियों में 24.4 की औसत से 20 सफलता हाथ लगी है। आकिब नबी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाने में माहिर हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 16 पारियों में 22.4 की औसत से 313, लिस्ट A क्रिकेट के 13 पारियों में 16.5 की औसत से 165 और टी20 क्रिकेट के सात पारियों में 9.6 की औसत से 67 रन बनाए हैं।

    3. यासिर रशीद

    इस लिस्ट में तीसरा नाम है जम्मू कश्मीर के खिलाडी यासिर रशीद का। बीते समय में ऐसे कई वीडियो सामने आए जिसमें कश्मीर के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते दिखे। अब इस लिस्ट में एक ओर नाम शामिल हो चुका है। सोशल मीडिया पर यासिर रशीद नाम के एक 17 वर्षीय गेंदबाज़ का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें यारिस अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इंडिया को उमरान की तरह ही एक ओर गन गेंदबाज़ मिल सकता है।

    4. नासिर लोन

    इस लिस्ट में चौथा नाम है जम्मू कश्मीर के खिलाडी नासिर लोन का। इस तेज गेंदबाज का नाम नासिर लोन है। 25 वर्षीय नासिर लोन घरेलू टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देते हैं। और बल्लेबाज़ी में भी टीम की ज़रुरत के हिसाब से चौके छक्के और विकेट बचा के खेलने में माहिर है। हाल ही में नासिर लोन की बॉलिंग और बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पर आईपीएल मिनी ऑक्शन बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। जिसके बाद उनकी एंट्री टीम इंडिया में और आसान हो सकती है।

    5. बासित बसीर

    इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम है जम्मू कश्मीर के खिलाडी बासित बसीर का। इस तेज गेंदबाज का नाम बासित बशीर है। 19 वर्षीय बासित बशीर घरेलू टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देते हैं। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं। हाल ही में बशीर की बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस तेज गेंदबाज पर आईपीएल मिनी ऑक्शन बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। जिसके बाद उनकी एंट्री टीम इंडिया में और आसान हो सकती है।

    बासित बशीर इस समय जम्मू-कश्मीर की अंडर-25 टीम का हिस्सा है। वह लगातार 145-150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते है। बशीर के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी गेंदें बिल्कुल तेज और तीखी है। उनकी बॉलिंग देखकर यहीं लग रहा है कि भारतीय टीम को जल्द ही एक और स्पीड का सौदागर बॉलर मिलने वाला है।

  • टीम इंडिया को मिल गया हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट, घातक स्विंग गेंदबाज़ी के साथ छक्के जड़ने में है माहिर, VIDEO देख बन जायेंगे फैन

    टीम इंडिया को मिल गया हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट, घातक स्विंग गेंदबाज़ी के साथ छक्के जड़ने में है माहिर, VIDEO देख बन जायेंगे फैन

    टीम इंडिया (TEAM INDIA) में आज जो जगह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी बनाई है, उसे किसी भी खिलाडी के साथ आसान नहीं है। लेकिन टीम इंडिया को हार्दिक पंड्या से भी ज़्यादा खतरनाक खिलाड़ी मिलता हुआ दिख रहा है। यह खिलाड़ी घातक स्विंग गेंदबाज़ी के साथ बल्ले से लम्बे लम्बे छक्के भी जड़ सकता है।

    हम बात कर रहे जम्मू एवं कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी (Auqib Nabi) की। जिनकी तुलना टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से की जा रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्या है इस वीडियो में आइये जानते है।

    यह भी पढ़ें : Team India: टी20 वर्ल्ड कप में मिली शर्मानक की हार के बाद खतरे में आई नंबर-1 की कुर्सी, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का असली इम्तिहान

    आकिब नबी का वीडियो हो रहा वायरल

    भारतीय टीम इस समय धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तलाश में जुटी हुई। लेकिन अभी टीम इंडिया को उनके रिप्लेसमेंट में उनका जैसा कोई प्लेयर नहीं मिल पाया है। लेकिन अब भारतीय टीम की तलाश खत्म होती हुई नजर आ रही है। जी हां ये बात जानकर आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे।

    लेकिन जम्मू एवं कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी (Auqib Nabi) तेज़ गेंदबाज़ी के अलावा स्विंग का भी प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी बॉलिंग के सामने बल्लेबाज़ नतमस्तक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा 51 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महज 26 साल का ये खिलाड़ी कहर बरपाते हुए नजरल आ रहा है।

    इस क्लिप में आप उनकी बैटिंग भी देख जा सकते हैं। जिसमें वो लंबे-लंबे चौके और छक्के से हर किसी को हैरत में डाल रहे हैं। जबकि गेंदबाजी में वो बल्लेबाज की गिल्लियां उखाड़ रहे हैं। कई फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि नबी हार्दिक पांड्या के अच्छे जोड़ीदार हो सकते हैं इसलिए उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में भी मौका दिया जा सकता है।

    यहाँ देखे वीडियो

    आकिब नबी को आईपीएल में मिल सकता है मौका

    IPL 2023 के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसमें फ्रेंचाइजियां कई युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाती हुई नजर आ सकती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जम्मू एवं कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी (Auqib Nabi) को भी मिनी ऑक्शन में कोई ना कोई खरीदार मिल ही जाएगा। क्योंकि यह खिलाड़ी जिस किसी भी टीम में शामिल होगा वो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तरह कारगर साबित सकता है।

    नबी ने अबतक 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ-साथ लिस्ट ए में भी उनके नाम 19 विकेट दर्ज है। अगर टी-20 की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 17 मैच खेलकर 20 विकेट हासिल किए हैं। वो आखिरी ओवर्स में बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। अभी तक नबी ने फर्स्ट क्लास में 313 रन बनाए हैं तो वहीं, टी-20 फॉर्मैट में 67 रन बनाए हैं।