Tag: अर्जुन तेंदुलकर

  • अर्जुन तेंदुलकर का गेंद के साथ रणजी में धमाल जारी, बल्ले के बाद बॉल से भी सामने वाली टीम को पिला दिया पानी

    अर्जुन तेंदुलकर का गेंद के साथ रणजी में धमाल जारी, बल्ले के बाद बॉल से भी सामने वाली टीम को पिला दिया पानी

    रणजी ट्रॉफी में सभी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करते हैं और इसी परफॉर्मेंस से टीम इंडिया में अपनी जगह भी बनाते हैं। इस साल गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर अपने पिता के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराया था। अर्जुन तेंदुलकर ने बैटिंग के बाद गेंदबाजी से रणजी ट्रॉफी में अपना कमाल दिखाया है।

    ऐसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का परफॉर्मेंस

    अर्जुन तेंदुलकर मैच में केरल के खिलाफ गोवा की तरफ से खेल रहे हैं। केरल ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केरल की टीम पहली पारी में 265 रन पर सिमट गई। केरल को पहली पारी में इतने कम स्कोर पर आउट करने में अर्जुन तेंदुलकर की भूमिका रही। उन्होंने अपने पार्टनर साथ मिलकर केरल की टीम के 6 विकेट लिए।

    केरल को महज 265 रन पर रोका। अर्जुन ने 49 रन देकर 2 विकेट चटकाए वहीं उनके पार्टनर ने 4 विकेट लिए। हालाकिं बल्लेबाज में वह फ्लॉप नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। वे 19 गेंद पर 6 रन बनाकर स्पिनर जलज सक्सेना की गेंद पर आउट हो गए।

    ऐसा है अर्जुन का अब तक का रिकॉर्ड

    अर्जुन तेंदुलकर ने 13 दिसंबर को मुंबई की जगह गोवा की ओर से डेब्यू किया। वह बल्लेबाज होने के साथ ही टीम के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी करते हैं। डेब्यू मैच में ही शतकीय पारी खेलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराया था। अर्जुन ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया था। पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें पिछले साल मौका नहीं दिया था हालांकि इस साल उन्हें उनकी टीम ने रिटेन किया था।

  • अर्जुन तेंदुलकर को संजू सैमसन की टीम ने इस टूर्नामेंट में दिनभर दौड़ाया, जमकर पिटाई के बाद भी नहीं हासिल कर सके विकेट

    रणजी ट्रॉफी के लिए घरेलू टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। इस मैच में टीम गोवा और केरल की टीमें आमने सामने आईं। टीम गोवा के अर्जुन तेंदुलकर इस मैच में फ्लॉप नजर आए। 3 जनवरी को इस मैच का पहला दिन था, जहां गोवा की तरफ से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। वह पहला दिन का खेल खत्म होने तक विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए और एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके।

    ऐसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का मैच

    अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा टीम की ओर से 14 ओवर की गेंदबाजी की। इस मैच में उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया। वहीं, उन्होंने एक मेडन ओवर डालते हुए 45 रन खर्च किए। इस दौरान उनका इकानॉमी रेट 3.21 का रहा। अर्जुन तेंदुलकर पहले दिन गोवा की ओर से दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।

    दोनों टीमों के बीच ऐसा रहा मैच

    रणजी के लिए आमने सामने आई टीम गोवा और केरल के लिए मैच कुछ ऐसा रहा। केरल और गोवा के बीच तिरुवनंतपुरम में मैच खेला जा रहा है इसमे केरल के कप्तान सीजोमन जोसेफ ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। केरल की शुरूआत अच्छी नहीं हुई, पहला विकेट 25 रन के स्कोर पर गिर गया। ओपनर रोहन 20 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। दूसरे ओपनर राहुल भी ज्यादा कुछ न कर सकें और 31 रन बनाकर शुभम देसाई का शिकार बने।

    सचिन बेबी और रोहन प्रेम के बीच 100 रन से भी ज्यादा की साझेदारी हुई। 46 रन बनाने के बाद सचिन बेबी को सिद्धेश लाड ने चलता किया। खबर लिखे जाने तक केरल ने 76 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। टीम गोवा में शामिल होने से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की ओर से खेलते थे लेकिन सही जगह न मिलने कारण उन्होंने गोवा टीम का रुख किया लेकिन इस मैच में गेंदबाजी में बिल्कुल ही फ्लॉप हो गए।

  • CSK के इस युवा सुपरस्टार ने रणजी ट्रॉफी में मचा दिया धमाल, अर्जुन तेंदुलकर ने भी कर दिया कमाल

    रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। इस कड़ी में नाम आ रहा है, निशांत सिंधू का। निशांत सिंधू ने घरेलू मैच में हरियाणा की तरफ से शानदार गेम खेलकर सबको चौंका दिया। निशांत ने हरियाणा टीम की तरफ से शानदार सेंचुरी लगाकर ओडिशा के खिलाफ अच्छा गेम खेला। रणजी ट्रॉफी में हरियाणा और ओडिशा के बीच एलीट ग्रुप-ए मैच खेला गया। इसको लेकर घरेलू मैच में टीम हरियाणा के लिए शानदार पारी खेलने वाले एक खिलाड़ी निशांत सिंधू को लेकर चर्चा तेज हो गई।

    आईपीएल में सीएसके से खेलेंगे निशांत सिंधू

    आईपीएल 2023 के लिए केरल में हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने 18 साल के निशांत सिंधु को 60 लाख रुपए की मोटी रकम के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। 20 लाख की बेस प्राइस वाले निशांत सिंधू को जैसे ही सीएसके की टीम ने अपना हिस्सा बनाया, तभी रणजी ट्रॉफी में 4 दिन बाद ही सीएसके के इस फैसले को खिलाड़ी ने सही साबित कर दिया।

    खेली 186 रन की पारी

    आईपीएल में चेन्नई टीम में शामिल हुए निशांत सिंधु ने रणजी ट्रॉफी में 186 रन की शानदार पारी खेली। युवराज सिंह ने 25 रन अंकित कुमार ने 23 रन और हिमांशु राणा 23 रन बनाकर पवेलियन लौट आए। 51 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद जहां हरियाणा की टीम संघर्ष कर रही थी। तब निशांत ने टीम हरियाणा के लिए शानदार पारी खेली। उनके 186 रन को मिलाकर हरियाणा ने 300 रनों की शानदार पारी खेली।

    गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने खेला गेम

    वहीं, कर्नाटक और गोवा के बीच भी रणजी ट्रॉफी के लिए मैच खेला गया। इस पारी में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने गोवा की ओर से 140 रनों की शानदार पारी खेली थी तो वही अर्जुन ने बेहद कंजूसी से ऊपर डालते हुए 30 रनों के नुकसान पर 1 विकेट ले लिया। इसी के साथ बता दें कि अर्जुन ने 2 मेडन ओवर भी डाले हैं।

  • अर्जुन तेंदुलकर ने पहले मुकाबले में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने के बाद कैसा किया दूसरे मैच में प्रदर्शन, जानिए पूरे मैच का हाल

    अर्जुन तेंदुलकर भारत के घरेलू मैचों के लिए परफॉर्म करते हैं। रणजी ट्रॉफी 2023 में वह टीम गोवा की तरफ से डेब्यू कर परफॉर्म कर रहे हैं। झारखंड के खिलाफ अपने मैच में अर्जुन ने कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दी। उन्होंने ने अपने पहले मैच में शतक लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, ऐसा दूसरे मैच में नहीं हुआ।

    झारखंड के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर रहे फ्लॉप

    रणजी ट्रॉफी के इस मैच में के पहले दिन गोवा की टीम 287 रनों से पीछे चल रही है। टीम में अर्जुन तेंदुलकर के होने से फैंस को अच्छे परफॉर्मेंस का इंतजार था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन इस मैच में गेंदबाजी में फ्लॉप नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर ने 15 ओवर डाले, लेकिन इस दौरान उन्होंने 54 रन खर्च कर दिए और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ, हालांकि दूसरे दिन अर्जुन तेंदुलकर से काफी उम्मीदें होंगी।

    डेब्यू मैच में की थी धुंआधार गेंदबाजी

    अर्जुन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच राजस्थान की टीम के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में 103 रनों के नुकसान पर 3 बड़े विकेट चटकाने का काम किया था। वहीं, बल्लेबाजी में 207 गेंदों का सामना करते हुए खिलाड़ी ने 120 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे।

    अपनी बल्लेबाजी के दौरान शानदार शतक जमा कर सुर्खियां बटोरीं और उससे भी जरूरी सुयश प्रभुदेसाई के साथ मिलाकर टीम के लिए 221 रन की बेशकीमती साझेदारी निभाई। इस पारी ने टीम को मुश्किल से निकाला लेकिन मैच ड्रॉ रहा। 23.1 ओवर में 104 रन खर्च कर अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए। 23 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर दाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। वह घरेलू मैच में गोवा की ओर से परफॉर्म करते हैं वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेल खेलते हैं।

     

  • 6,4,4,4,4,4,6…. लगाकर अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में रच दिया इतिहास, इस मामले में की पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी

    भारत में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है जिसका आगाज 13 दिसंबर से हुआ है. टूर्नामेंट में गोवा और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखे. अर्जुन तेंदुलकर ने इस मुकाबले के साथ रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू मैच खेला. अर्जुन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुछ नए रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

    अर्जुन तेंदुलकर ने अपने नाम किया रिकॉर्ड

    रणजी ट्रॉफी में गोवा और राजस्थान के बीच के मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में अर्जुन ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए बेहद किफायती प्रदर्शन किया. उन्होंने आज 178 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से 100 रन निकले जिसमें 12 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे.

    अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर अपने पिता और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को हासिल कर लिया है. जिस रिकॉर्ड की हम बात कर रहे हैं वो है रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच शतकीय पारी खेलने का. सचिन ने भी गुजरात के खिलाफ 15 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू मैच में 129 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली थी.

    प्रभु देसाई ने करी अच्छी साझेदारी

    गोवा और राजस्थान के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले के बात करें तो गोवा की पारी का आगाज बल्लेबाज सुमिरन ने महज 9 रन जड़े और पवेलियन लौट गए. वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज आमोद देसाई ने 17 रन जड़ते हुए अपना विकेट गवा दिया. इसके बाद सुयश प्रभु देसाई ने पारी को कुछ संभालने का प्रयास किया.

    उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर के साथ मिल कर 200 रनों की साझेदारी निभाई. वहीं बल्लेबाज स्नेहल ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. एकनाथ ने महज 3 रन जड़ा और लाड ने 17 रनों पर अपना विकेट गवाया. गोवा की टीम दिन के अंत तक 400 रनों तक पहुंच सकी थी.

    अर्जुन तेंदुलकर के गुरु युवराज सिंह के पिता

    भारतीय टीम के उभरते ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का खेल दिन पर दिन निखरता जा रहा है. उनके इस निखार का श्रेह जाता है पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता युगराज सिंह को. अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2022 में गोवा की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का फैसला करते हुए इसी साल युगराज सिंह से ट्रेनिंग लेनी शुरू की.

    युगराज सिंह ने न केवल अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेन किया है बल्कि उन्होंने भारतीय टीम के कई अन्य खिलाड़ियों को भी ट्रेन करते हुए उनके खेल को निखारा है. योगराज सिंह ही हैं वो जिन्होंने अपने बेटे युवराज सिंह को भारत का एक सफल ऑलराउंडर बनाया था.

  • अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है आईपीएल 2023 में मौका, मुंबई इंडियंस की टीम कर सकती है प्लेइंग 11 में शामिल

    भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर इस साल भारत की घरेलू टूर्नामेंट में जम कर तहलका मचाने दिखे हैं. उनका प्रदर्शन दिन पर दिन निखरता दिखा और सबको खूब प्रभावित भी कर रहा है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के मौजूदा शानदार फॉर्म को देखते हुए लगातार उन्हें आईपीएल 2023 में खेलने का मौका देने के लिए मांग की जा रही है.

    अर्जुन पिछले दो साल से आईपीएल में मुंबई इंडियंस की स्क्वाड का हिस्सा होते हैं लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने नहीं दिया गया है अब तक, इस साल भी एमआई ने उन्हें रिटेन किया है. लेकिन उन्हें आईपीएल 2023 में खेलने का मौका दिया जाएगा या नहीं इसको लेकर मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट ने बड़ा बयान जारी किया है.

    पेसर की टीम को है जरूरत

    आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को फिलहाल एक लेफ्ट हैंड पेसर की सख्त जरूरत है. अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट हैंड पेसर ही हैं और उनके अंदर बल्ले को दोनो तरफ से स्विंग कराने की खूबी भी है, वहीं अर्जुन तेंदुलकर का मौजूदा फॉर्म सबको प्रभावित कर रहा है. अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2023 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना कर कर अपने लेफ्ट हैंड पेसर की जरूरत को पूरी करेगी.

    घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन

    भारतीय ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के फॉर्म में लगातार सुधार होता जा रहा है और इस बात का प्रमाण उन्होंने भारत की घरेलू सीरीज में बखूबी दिया है. अर्जुन तेंदुलकर सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उनका बेहद घातक फॉर्म देखने मिला. उन्होंने सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 5.11 की इकॉनोमी रेट के साथ 8 विकेट हासिल किए हैं.

    कुछ इसी तरह का बेहतरीन प्रदर्शन उनके द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी में भी देखने मिला था. गोवा की ओर से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन अपनी टीम के लिए बेहद किफायती साबित हुए. अब ऐसे में उनके इस फॉर्म के दम पर मुंबई की टीम उन्हें आईपीएल 2023 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना कर टीम के लिए एक मजबूत खिलाड़ी को लाना चाहेगी.

  • W,W,W,W…..लेकर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 से पहले परेशानी में डाला, डेब्यू अब तो हो गया तय

    भारतीय युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और शायद यही वजह है जो उन्हें कई बार ट्रोल होना पड़ता है और यही वजह है की लोग उनसे ज्यादा उम्मीदें रखते हैं. अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट में वो अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं. उनका हालिया प्रदर्शन देखते हुए उनके ट्रोलर्स हैरान रह गए हैं.

    गोवा की तरफ से खेलते हुए अर्जुन बेहद किफायती साबित हो रहे हैं और अपनी कातिलाना गेंदबाजी से टीम के लिए काफी किफायती साबित हो रहे हैं. अर्जुन के इस घातक प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके कोच युगराज सिंह का हाथ हैं जिन्होंने उन्हें कड़ी मेहनत कराते हुए उनके हुनर को निखारा है.

    अर्जुन तेंदुलकर का दमदार प्रदर्शन

    भारत में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर गोवा की ओर से खेलते हुए अपना दमखम दिखा रहे हैं. उनका धमाकेदार प्रदर्शन हार किसीको को प्रभावित कर रहा है और वो टीम के लिए बेहद किफायती साबित हो रहा है. अब तक अर्जुन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में 7 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं.

    गेंदबाजी के साथ वो बल्लेबाजी में भी उभर रहे हैं. 23 नवंबर को गोवा हरियाणा के बीच के मुकाबले में अर्जुन ने गोवा की ओर से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों का सामना किया था और 14 रन जड़े थे जिसमें उनके बल्ले से एक छक्का और एक चौका भी शामिल था. अर्जुन के इस घातक प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया है.

    आईपीएल में मिल सकता है डेब्यू का मौका

    आईपीएल 2023 से पहले अर्जुन का ये बेहतरीन फॉर्म उनके लिए आईपीएल के दरवाजे खोल रहा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को करीबन 2 साल से अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन एक भी मैच अब तक खेलने का मौका नहीं दिया है.

    इस साल आईपीएल 2023 के लिए उन्हें रिटेन कर लिया है ऐसे में कयास हैं की इस साल आईपीएल के मुकाबलों में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका आखिर कार मिल ही जाएगा. अर्जुन का हाल का फॉर्म और प्रदर्शन आगे भी बरकरार रहा तो उन्हें और ऊंचाइयां हासिल होंगी.

  • अर्जुन तेंदुलकर ने अपने प्रदर्शन से बेन स्टोक्स और हार्दिक पांड्या को दी चुनौती, गेंद और बल्ले दोनो से मचा रहे हैं धमाल

    भारत में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में हर एक मुकाबले में किसी न किसी खिलाड़ी का घातक प्रदर्शन सबका दिल जीत रहा है. बीते दिन यानी 23 नवंबर को गोवा और हरियाणा के बीच भिड़त देखने को मिली. इस मुकाबले में बारिश ने खलल डाली जिसके चलते मुकाबले का निर्णय वीजेडी मैथड के सहारे लिया गया. गोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 262 रनों की पारी खेली.

    वहीं इस लक्ष्य को चेज करने उतरी हरियाणा की टीम 154 रनों तक पहुंच सकी और इस दौर टीम ने 5 विकेट गवाए की तब तक बारिश की खलल पड़ गई जिसके चलते वीजेडी मैथड का इस्तेमाल किया गया और मैच टाई हुआ. लेकिन इस मुकाबले में गोवा के ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने अपने प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोर ली.

    अर्जुन तेंदुलकर का घातक प्रदर्शन

    विजय हजारे ट्रॉफी में बीते दिन हुए गोवा बनाम हरियाणा का मुकाबला भलेही बारिश के कारण टाई हुआ मगर इस मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने खूब सुर्खियां बटोरी. अर्जुन ने गोवा की तरह से हरियाणा के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

    इस मुकाबले में अर्जुन ने 4 ओवर डाले और महज 22 रन खर्च करते हुए 1 विकेट चटकाया. वहीं उनका इकोनॉमी रेट 5.50 का रहा. अर्जुन ने इन 4 ओवरों में से एक मेडन ओवर डाला. वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 6 गेंदों का सामना कर 14 रन जड़े, जिसमें चौका चक्का भी शामिल था.

    हरियाणा बनाम गोवा मैच का हाल

    भारतीय युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर एक अच्छे खिलाड़ी बन कर उभर रहे हैं और इस बात का प्रमाण वो विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दे रहे हैं. बीते दिन यानी 23 नवंबर को गोवा और हरियाणा के खिलाफ जबरदस्त मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिली. गोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रनों का लक्ष्य हरियाणा के सामने रखा, वहीं इस दौरान टीम ने 9 विकेट गंवाए.

    गोवा द्वारा दिए गए लक्ष्य को चेज करने उतरी हरियाणा की टीम 23 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन पर थी की तभी बारिश ने दरस्तक दे दी. बारिश के कारण मैच को रोका गया और बारिश के रुकने का इंतजार किया गया लेकिन फिर बारिश के न रुकने पर वीजेडी मैथड का इस्तेमाल किया गया जिसके जरिए मैच का फैसला हुआ और मैच टाई रहा.

  • IPL 2023 से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से मचा दिया हैं आतंक, मुंबई इंडियंस के लिए अब मिलेगा डेब्यू का मौका

    अर्जुन तेंदुलकरः  सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR)  के बेटे होने के नाते अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) के ऊपर हमेशा काफी ज्यादा दबाव बना रहता हैं। अर्जुन को ना चाहते हुए भी अक्सर आलोचना झेलनी ही पड़ती हैं। लेकिन अर्जुन जिस तरह के फॉर्म में हाल में नजर आ रहे हैं उससे अर्जुन ने सभी आलोचकों के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया हैं।

    सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के बाद अर्जुन का कातिलाना फॉर्म विजाय हजारे ट्रॉफी (VIJAY HAZARE TROPHY) में भी बरकरार हैं। गोवा के तरफ से खेलते हुए अर्जुन अपने करियर को ऊंचाई देते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन ने कमाल की गेंदबाजी की जिसके बाद आईपीएल (IPL) में उनके डेब्यू को लेकर चर्चा जोरों पर आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़े- W,W.चटकाकर अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा को दिलाई शानदार जीत, पापा की तरह जल्द बनेंगे भारतीय टीम को हीरो

    हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाया शानदार खेल

    अर्जुन तेंदुलकर ने मुबंई को छोड़कर जब से गोवा का हाथ थामा हैं तब से उनका करियर सही पटरी पर आती दिख रही हैं। सैयय्द मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अंतिम 5 मैचों में अर्जुन ने 8 विकेट अपने नाम किए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में भी गोवा के लिए खेलते हुए शानदार खेल दिखा रहे हैं।

    सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन ने 4 विकेट चटकाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन ने 61 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ अर्जुन ने 9 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया था। पिछले 10 मैचों में अर्जुन 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जो कि काफी ज्यादा शानदार हैं।

    आईपीएल में मिलेगा डेब्यू का मौका

    आईपीएल (IPL) 2023 शुरू होने में समय हैं लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर में आईपीएल (IPL) का मिनी ऑक्शन होने वाला हैं। ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी हैं। अर्जुन के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन करने का फैसला ले लिया हैं।

    अर्जुन दो साल से मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला हैं। अर्जुन जिस तरह के फॉर्म में अभी चल रहे हैं उसके अनुसार अर्जुन को इस बार आईपीएल में डेब्यू मिलता हुआ नजर आ रहा हैं।

    यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस की टीम के लिए IPL 2023 से पहले आई सबसे बड़ी खुशखबरी, मैदान पर उतरेगी सबसे खतरनाक जोड़ी

  • W,W….चटकाकर अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा को दिलाई शानदार जीत, पापा की तरह जल्द बनेंगे भारतीय टीम को हीरो

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी भी शुरु हो गई है। टीम इंडिया में शामिल होने के लिए सभी अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। गोवा बनाम बिहार मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने धारदार गेंदबाजी की है। अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं।

    विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन गोवा टीम की तरफ से खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में गोवा और बिहार के बीच मैच हो रहा था। इस मैच में अर्जुन ने 7 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.57 रहा और बिहार की हार हो गई।

    कैसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का अब तक का क्रिकेट सफर

    अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में 4 विकेट अपने नाम लिया था । साल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइज में अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा था। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन देख उन्हें आईपीएल में मौका मिल सकता है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा तो था लेकिन वह मैच नहीं खेल पाए थे।

    अर्जुन के पिता सचिन अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण जाने जाते हैं। वहीं उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी काफी शानदार है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अर्जुन ने 20-20 डेब्यू टीम मुंबई के लिए 15 जनवरी 2021 में किया था। 2020-21 में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शामिल हुए थे। अब विजय हजार ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं।

    आईपीएल में इस टीम का हो सकते हैं हिस्सा

    अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में पिछले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस साल कुछ रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कोलकाता नाइट राउडर्स की टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं आई है, लेकिन मुंबई टीम उन्हें रिलीज नहीं कर रही है।

Exit mobile version