YOGI ADITYANATH ने राज्यपाल को सौंपा मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा, मोदी से मिलने पहुंचे दिल्ली, जानिए वजह

By SM MEDIA On March 12th, 2022
YOGI ADITYANATH

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ(yogi Adityanath) होली के बाद शपथ ग्रहण कर सकते हैं. ऐसे में शपथग्रहण समारोह(Oath taking ceremony) होली के बाद हो सकता है. हालांकि इस बीच YOGI ADITYANATH रविवार यानी 13 मार्च को दिल्ली जा सकते हैं. जहां वह पीएम मोदी(pm modi) और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda)से मुलाकात करेंगे.

इस बीच मुख्यमंत्री YOGI ADITYANATH आज लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे. मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है. इस भोज में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे. चुनाव प्रबंधन की टीम के साथ सीएम योगी भोजन करेंगे. भोजन से पहले सीएम योगी चुनाव प्रबंधन टीम को सम्बोधित भी करेंगे.

सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफ़ा

YOGI ADITYANATH ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर आनंदीबेन पटेल(Anandiben Patel) से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता प्रशस्त हुआ.

राज्यपाल ने YOGI ADITYANATH का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे अगली व्यवस्था होने तक अपने मंत्रिमंडल के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है. भाजपा ने यूपी की 255 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है. इसके साथ ही उनके सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी को क्रमशः 12 सीटें और 6 सीटें मिलीं हैं.

ये भी पढ़ें:AKHILESH YADAV को भले न मिली हो सत्ता, लेकिन यूपी चुनाव में कर गए ये कमाल

सपा ने 111 सीटें जीती हैं और उसके गठबंधन सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल को क्रमश: 6 व 8 सीटें मिली हैं. कांग्रेस और जनसत्ता दल को दो-दो और बसपा को एक सीट मिली है.

37 साल में दोबारा सत्ता में आकर YOGI ADITYANATH ने इतिहास रचा दिया है. यूपी में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में आई है. उन्होंने गोरखपुर(Gorakhpur) शहरी निर्वाचन क्षेत्र से 1,03,390 के अंतर से अपना पहला विधानसभा चुनाव भी जीता, जिसमें उन्होंने सपा के प्रत्याशी सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला(subhavti upendra dutt Shukla) को हराया है

Tags: आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ,