Mulayam Singh Yadav अब अखिलेश यादव और प्रतीक पर छोड़ गए हैं करोड़ा का कर्ज, जानिए उनकी पूरी संपत्ति

82 साल की उम्र में बीते सोमवार को यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) जी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा बोल गए। साल 2020 से ही उनको स्वास्थ्य संबंधी कई सारी दिक्कतें थी। बीते साल उनको कोविड-19 गया था। 2 अक्टूबर को उनकी तबियत अधिक खराब होने की वजह से उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनको यूरिन इन्फेक्शन और ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लगातार उनकी तबियत बहुत खराब होती जा रही थी। आखिर में सोमवार सुबह 8:15 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
मुलायम सिंह यादव का करियर
ज्ञात हो कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) 8 बार विधायक, 7 बार सांसद और तीन बार यूपी के सीएम रह चुके हैं। एक बार वह रक्षा मंत्री का पद भी ग्रहण कर चुके हैं। उनके चाहने वाले करोड़ों की संख्या में थे। इस बात का पता तभी लग गया था, जब उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया गया। जहां पर उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
छोड़ गए इतना कर्जा
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अपने पीछे अपने परिवार के लिए बड़ी राजनीतिक विरासत तो छोड़ कर गए हैं। इसी के साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी उनके ऊपर 213 30,000 रुपए का कर्ज था। बता दें कि प्यार से सभी लोग उनको नेताजी कहकर पुकारते थे। 22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का इटावा जिले के सैफई गांव में जन्म हुआ था।
उनकी शिक्षा-दीक्षा इटावा और आगरा में हुई। वह एक अध्यापक है, लेकिन उसके बाद वह राजनीति में आ गए और 1992 में समाजवादी पार्टी की उन्होंने स्थापना की। जिसके बाद में राजनीति में एक चमकता सितारा बन गया। प्यार से लोगों ने उनका नाम नेताजी रख दिया। उनके पास करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी उन्होंने अखिलेश यादव के करोड़ों रुपए लिए थे।
तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने जब 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान हलफनामा दाखिल किया था, तो उसमें खुलासा किया था कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
Read More-एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे एक बार फिर बनेगी YOGI ADITYANATH की सरकार, जानिए क्या हैं सपा के हाल
Tags: अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव,