देश से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को खत्म करना चाहती है नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार: बृजलाल खाबरी

By Aditya tiwari On July 23rd, 2023
कांग्रेस

उन्नाव, बृजलाल खाबरी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष श्री नकुल दुबे जी ने शनिवार दिनांक 22जुलाई को उन्नाव जिले में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा में उपस्थित होकर कांग्रेसजनों के साथ आम नागरिकों ने संविधान बचाने का संकल्प दिलाया। सिविल लाइंस स्थित निराला प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि

“आज देश का संविधान खतरे में है, और देश की जनता को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। वर्तमान की केंद्र की भाजपा सरकार भारत के संविधान को बदलना चाहती है। ये सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को मिल रहे आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।”

वहीं प्रदेश अध्यक्ष जी ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कांग्रेसजानों से मिलकर लोकसभा चुनावों की तैयारी करने का आह्वान किया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से देना चाहिए इस्तीफा: नकुल दुबे

इस सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नकुल दुबे जी ने कहा कि

“आज देश का संविधान खतरे में यहां मणिपुर जल रहा है, वहां हमारे प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे थे, ढाई महीने से वहां आग लगी है, महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ़ अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो मणिपुर की सरकार इस भयावह स्थिति से निपटने में सक्षम है और न ही केंद्र की सरकार। मणिपुर की घटना से आज सभी के मन में क्रोध है, सरेआम महिलाओं से बदसलूकी हो रही है, लोग मारे जा रहे हैं लेकिन सरकार ख़ामोश है, अत्याचार दुराचार का वीडियो वायरल हुआ तब जाकर सरकार जागी, ये हो क्या रहा है। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, ढाई महीने से मणिपुर जल रहा है, फिर भी कानून व्यवस्था बेपटरी है और केंद्र सरकार लगातार मुख्यमंत्री को बचा रही है, सरकार देश की बेटियों को इंसाफ नहीं दे पा रही, उनका संरक्षण नहीं कर पा रही, ये देश के लिए बड़े शर्म की बात है। आज की जो स्थिति है, ऐसे में कांग्रेस ही वो दल है जो संविधान को बचाने में सफ़ल होगा।”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सुनने उमड़ी लोगों की हुजूम

इस आयोजन की अध्यक्षता वयोवृद्ध एवं पूर्व विधायक सफीपुर श्री हरिप्रसाद कुरील जी ने की, वहीं श्री चंदन लाल त्रिपाठी जी के साथ जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई, श्री कमल तिवारी जी, श्री दिनेश शुक्ला जी, श्री अभिषेक यादव जी, श्री कमलेश भारती जी, प्रतिभा पाल जी, श्री राजेश वर्मा जी, श्री वैभव शुक्ला जी, शिवम अवस्थी समेत तमाम जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं लखनऊ से चलकर आए श्री मोहम्मद जुबैर, श्री दुर्गाशंकर वाजपेई जी, श्री राजेंद्र पांडेय जी, श्री अभय वाजपेई जी भी मौजूद रहे।

Tags: कांग्रेस, मणिपुर हिंसा,