क्या आप भी बनना चाहते हैं धनवान तो होलिका दहन के दौरान चुपचाप करें ये 3 टोटका, बन जाएंगे बिगड़े काम

By Tanu Chaturvedi On February 28th, 2023
होलिका दहन

होली का त्योहार आने वाला है। होली के दिन सभी लोग शिकवे गम भुलाकर अपने नए रिश्तों पर ध्यान देते हैं। होलिका दहन के साथ ही अपने मन की बुराइयों को भी मिटाते हैं, तो आइए आपको बताते हैं होलिका दहन के दौरान किए जाने वाले एक टोटके के बारे में जो बना देगा आपके सारे बिगड़े काम और धन की बरसात आप पर होने लगेगी।

होली पर जरूर करें ये टोटका

जॉब और करियर में ग्रोथ के लिए होलिका दहन में स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहन लें और फिर होलिका दहन करने के लिए जाएं लेकिन जाने से पहले एक नारियल लें और उसको अपने परिवार के सदस्यों के सिर से उतारे। अब इस नारियल को होलिका दहन के समय आग में समर्पित कर दें। इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करें। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी भी रहेगी और करियर में ग्रोथ भी मिलेगी।

आर्थिक स्थिति के लिए करें ये काम

अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और अपनी स्थिति को अच्छा करना चाहते हैं तो होलिका दहन में जाने से पहले नारियल के गोले में बूरा भरें और उसे अग्नि को समर्पित कर दें। इस दुर्लभ उपाय को करने से आपको धन की प्राप्ति होती है।

अगर आप पेपर की तैयारियां कर रहे हैं तो कठिन परिश्रम करने के बाद भी आपको उसमे सफलता नहीं मिल पा रही है, तो होलिका दहन वाले दिन संध्या के समय घर की उत्तर दिशा की ओर अंखड ज्योति का एक दीपक जलाएं। इससे आपको जल्द ही फायदा दिखाई देगा।

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं। एक अच्छी नौकरी के तलाश में भटक रहे है। साथ ही कड़ी मेहनत करने के बाद भी आप नौकरी पाने में असफल हो रहे हैं, तो दहन के समय नारियल, पान, सुपारी होलिका को नौकरी की कामना करते हुए भेंट कर दें। इससे जल्द ही नौकरी से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा।

Tags: आर्थिक स्थिति, होलिका दहन के दौरान टोटका,