WEATHER REPORT: मौसम विभाग ने सुनाई गुड न्यूज़, यूपी समेत 10 राज्यों में इस दिन से मिल सकती है गर्मी से राहत

गर्म मौसम (Weather) ने भारत के कई इलाकों में कहर मचा रखा है. लेकिन अब मौसम विभाग (Weather Department) ने कई राज्यों के लिए ख़ुश खबरी जारी की है. मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है की दिल्ली, यूपी और पंजाब समते कई राज्यों में बारिश की बूंदे राहत दे सकतीं हैं. भारत में कुछ राज्य ऐसे भी जहाँ गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 46 डिग्री तक तापमान पहुँच गया था.
आने वाले समय में कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम
गर्म मौसम(Weather) ने पूरे उत्तर भारत में तबाही मचा रखी है. राज्य लू से झुलसे जा रहे हैं. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे तमाम राज्यों में गर्मी की वजह से लोग बेचैन हैं. मौसम विभाग (Weather Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी (RK Jenamani) ने बताया की 1 मई से 5 मई तक तापमान सामान्य रहेगा. हीटवेव (Heatwave) की भी आशंका कम रहेगी. पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है मौसम विभाग (Weather Department) ने.
IMD ( INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अभी पाकिस्तान-अफगानिस्तान के पास है और ये अब दिल्ली की ओर बढ़ रहा है. जिसकी वजह से उत्तर पश्चिमी इलाकों में गरज के साथ धूलभरी आंधी की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से भी लोगो को सूरज तेज़ किरणों से राहत मिलेगी.
बेंगलुरु में पड़ रहे ओले और दिल्ली में चल रही लू

भारत (India) का मौसम (Weather) भी सभी देशों से एक दम भिन्न है. जहाँ एक तरफ दिल्ली (Delhi) समेत तमाम राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है. लू से सभी का हाल बेहाल है. तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में ओले पड़ रहें हैं. मौसम विभाग ने कर्नाटक की राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए ‘भारी बारिश’ की भविष्यवाणी की है.
हालाँकि गर्म मौसम (Weather) के चलते बिजली का संकट उत्तरी राज्यों में गहराया हुआ है वो वहीं “भारत की आईटी राजधानी” में बारिश के चलते कईं इलाकों में बिजली न आने की वजह से लोगों को समस्यओं का सामना करना पड़ रहा है. तेज़ हवाओं की वजह से बिजली काटी जा रही है.
Tags: मौसम,
