Vodafone-Idea यूजर के लिए सामने आई बड़ी खबर, जल्द ही बंद हो सकती हैं सारी सुविधाएं

By Satyodaya On October 1st, 2022
Vodafone-Idea यूजर के लिए सामने आई बड़ी खबर, जल्द ही बंद हो सकती हैं सारी सुविधाएं

वे ग्राहक जो Vodafone-Idea यूज करते हैं उनके लिए एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार भारी कर्ज वाली टेलीकॉम कंपनी के 255 करोड़ ग्राहकों को आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी अपना कर्ज न चुकाने की वजह से इस खतरा बढ़ रहा है।

7000 करोड़ रुपए हैं बाकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार वोडाफोन आइडिया पर इंडस टावर्स का लगभग 7000 करोड रुपए बाकी है। अगर कंपनी जल्द से जल्द कर्ज का भुगतान नहीं करती है, तो इंडस टावर्स नवंबर तक इन टावरों का उपयोग करने की अनुमति वापस ले लेगा। ऐसा होने पर vodafone-idea के ग्राहकों के मोबाइल नेटवर्क तुरंत ही बंद हो जाएंगे।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार टावर कंपनी इंडस टावर की ओर से vodafone-idea को इस बारे में पहले ही चेतावनी दे चुकी है और एक पत्र भी लिख कर भेज चुकी है। सोमवार को इंडस टावर्स के निदेशक मंडल की मीटिंग हुई, जिसमें वित्तीय स्थिति को कवर किया गया। इस दौरान भी अभी पता चला कि वोडाफोन आइडिया पर इंडस टावर का करीब 7000 करोड़ रुपए बाकी है।

तीसरे नंबर पर है vodafone-idea

बता दें कि रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद vodafone-idea देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी तीसरे नंबर पर हैं। फिलहाल वर्षों के कंपनी की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। यह बहुत अधिक कर्ज ले चुकी है।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन 5 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद फिल्मों को टाटा-बॉय बॉय कर अच्छा-खासा करियर किया बर्बाद, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

Tags: Vodafone-Idea, आइडिया, यूजर, वोडाफोन,