गांव की बहुरिया Sharda Sinha ऐसे बनी देश की मशहूर लोक गायिका, गाए एक से बढ़कर एक गाने

By Deepansha kasaudhan On March 22nd, 2023
sharda sinha

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) एक मशहूर फोक सिंगर है, जिन्होंने फोक सिंगिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने बिहार के विविधरंगी मैथिल, अवधी, भोजपुरी और हिंदी जैसी भाषाओं में गाने गाए है, ये कहा जा सकता है कि शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने हर तरह के गाने गाकर उन इमोशन को जिया है। बिहार की संस्कृति को अपने गानों के जरिए शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने देश के कोने कोने तक पहुंचाया है।

शारदा सिन्हा के गानों को आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। शारदा सिन्हा को मैथिल कोकिला भी कहा जाता है। शारदा सिन्हा ने अपने अब तक के करियर में कई बॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी गाने गा चुकी है।

Sharda Sinha के ससुराल वालों ने किया था विरोध

शारदा सिन्हा 70 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी वो संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में शारदा सिन्हा के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लोक गायिका शारदा सिन्हा ने खुद एक बातचीत के दौरान बताया था कि, कैसे जब उन्होंने शादी के बाद गाना जारी रखा तो उनके ससुराल वालों ने विरोध किया था, लेकिन उनके पति और सास ने उनका साथ दिया था। इसके बाद वो गांव से निकलकर शहर, जिले और पूरे देश में शो करने लगीं

शारदा सिन्‍हा के करियर में सबसे बड़ा वक्त उस वक्त आया जब उन्होंने साल 1971 में एचएमवी ने प्र‍तिभा खोज प्र‍तियोगिता आयो‍जित की। इस दौरान वो आडिशन देने के लिए लखनऊ आई। आडिशन के बाद भी एचएमवी के रिकार्डिंग मैनेजर जहीर अहमद ने सेलेक्‍ट नहीं किया।

Sharda Sinha ने बनाई अपनी अलग पहचान

इसके बाद शारदा सिन्हा ने कई गाने गाए। बॉलीवुड के लिए शारदा सिन्हा ने ज्यादा गाने तो नहीं गाए है लेकिन उनके गाए गाने सदाबहार है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया में एक नही दो गाने गाए है। जिसके बोल है ‘कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया’ और का ‘बाबुल जो तूने सिखाया’ गाया है। ये दोनों ही गाने आज भी लोग काफी पसंद करते है।

फिल्म गैंग्‍स आफ वासेपुर का ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ वेब सीरीज ‘महारानी’ में ‘निरमोहिया’ गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया। उनके गानों को फैंस पसंद करते है। इसके अलावा शारदा सिन्हा ने देवी गीत, छठ गीत, विवाह गीत गाया है। ये कहा जा सकता है कि शारदा सिन्हा की अवाज ऐसी है जो दिल को छूती हैं और लोग उससे जुड़ाव महसूस करते है।

DILIP JOSHI नहीं थे जेठालाल के लिए मेकर्स की पहली पसंद, इन 5 एक्टरों को रोल हुआ था ऑफर

Tags: कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया, बाबुल जो तूने सिखाया, शारदा सिन्हा,