बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल बात ये है कि सलमान खान (Salman Khan) को पिछले दिनों लाॅरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी थी। इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) को एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जांच के बाद पुलिस को ईमेल का ब्रिटिश लिंक मिला है।
Salman Khan को फिर मिली धमकी
खबरों के अनुसार पुलिस की मानें तो जिस ईमेल आईडी से सलमान खान को मेल भेजा गया था वो मेल यूके में स्थित एक मोबाइल नंबर से जुड़ा था। अब पुलिस ये जांच कर रही है कि ये नंबर किसके नाम से रजिस्टर था। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को पिछले सप्ताह ही एक धमकी भरा ईमेल आया था। जिसके बाद पुलिस ने जेल में बंद लाॅरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड और रोहित गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Salman Khan के भेजे ईमेल का यूके से कनेक्शन
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता को वाई श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई है। इसके अलावा कुछ समय तक सलमान खान को पब्लिक इवेंट में जाने से भी मना कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सलमान के पिता सलीम को पिछले साल धमकी भरा खत मिला था। जिसमे अभिनेता को जान से मारने की बात कही गई थी। जिसके बाद पुलिस में सलीम ने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से नहीं डरे Salman Khan, कड़ी सुरक्षा पर बोले, ‘जो जब होना होगा, तब होगा’
