pushpa 2
pushpa 2

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पैन इंडिया फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa 2) ने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था। फिल्म पुष्पा (Pushpa 2) की आपार सफलता के बाद अब मेकर ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म पुष्पा (Pushpa 2) के सीक्वल को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसको लेकर हर एक अपडेट भी जानना चाहते हैं। अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि मेकर फिल्म की अगली कड़ी को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है।

Pushpa 2 में सलमान खान की एंट्री

डायरेक्टर सुकुमार फिल्म का स्क्रीनप्ले नए तरीके से तैयार कर रहे है। बता दें कि फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट का स्क्रीनप्ले पहले ही लिखा जा चुका था। वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 के सीक्वल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आ सकते है। जिसमे बॉलीवुड के खान सुपरस्टार सलमान खान और सिंघम अजय देवगन का नाम शामिल है। इस वक्त की आई ताजा खबरों में कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान की एंट्री हो सकती है।

रिलीज से पहले लीक हुई Pushpa 2 की स्क्रिप्ट, Allu Arjun और फहाद फासिल के बीच होगी तगड़ी भिड़ंत

Pushpa 2 अजय देवगन भी आ सकते हैं नजर

इसके अलावा अजय देवगन का नाम भी फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि आपको बता दें कि इसको लेकर अभी तक मेकर की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का धमाकेदार टीजर