रिलीज से पहले लीक हुई Pushpa 2 की स्क्रिप्ट, Allu Arjun और फहाद फासिल के बीच होगी तगड़ी भिड़ंत

By Deepansha kasaudhan On February 24th, 2023
pushpa 2

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की आपार सफलता के बाद अब मेकर इसका दूसरा पार्ट (Pushpa 2) बनाने जा रहे है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। खबर के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में लीड रोल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। अब इसी बीच फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Pushpa 2 में होगी अल्लू अर्जुन और फहाद की टक्कर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ एक और कलाकार था जिसके रोल में लोगों ने काफी पसंद किया था। ये कलाकार इन दिनों चर्चा में है, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेता फहाद फासिल है। इस वक्त की आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 फिल्म में फहाद फासिल अल्लू अर्जुन को सीधा टक्कर देंगे।

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने अब करोड़ो की डील ठुकराकर जीता अपने फैंस का दिल, बॉलीवुड फिर से हुआ ट्रोल

Pushpa 2 में फहाद  के किरदार की चर्चा

फहाद फासिल ने फिल्म में एक पुलिस आफिसर का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार काफी दमदार था। महज 20 से 25 मिनट के रोल में ही उन्होंने खूब वाह वाही लूटी थी और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस फिल्म के बाद से ही फहाद फासिल के किरदार की चर्चा हो रही है।

फिल्म में उनके किरदार का नाम भंवर सिंह शेखावत है। अगर हम बात करें पुष्पा 2 की तो मेकर इसे पहले से और बेहतर और बड़ी फिल्म बनाने के लिए ​दिन रात काम कर रहे है।

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 जल्दी होने वाली है रिलीज़, जानिए क्या है इससे जुड़ी पूरी खबर

Tags: अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना,
Exit mobile version