राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने एक बार फिर आर या पार की जंग की घोषणा की है. महाराष्ट्र (Maharastra) के मुंबई (Mumbai) में लाउडस्पीकर और अज़ान को लेकर मामला और आग पकड़ने लगा है. राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने लाउडस्पीकर विवाद पर फिर से कहा है की यह कोई धार्मिक नहीं सामाजिक मुद्दा है. राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने घोषणा की है की हनुमान चालीसा तब तक चलेगा जब तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटेंगे.
सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ कर मस्जिदों से हो रही अज़ान
राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटवाने के लिए बहुत समय से सक्रिय हैं. राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने जबसे ये बयान दिया हैं की लाउडस्पीकर हटना चाहिए नहीं तो हनुमान चालीसा बजेगी तबसे ये विवाद मचा हुआ है. हालाँकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से चेतावनी दी गयी थी लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने क़रीब डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. राज ठाकरे (Raj Thackrey) का कहना है की,
“मुद्दा सिर्फ मस्जिदों पर नहीं, बल्कि जहां कहीं तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाकर नियम तोड़े जाते हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार ने कई मस्जिदों को लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दी है. मेरा सवाल है कि आप अनाधिकृत मस्जिदों को अनुमति कैसे दे सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का आदेश है कि 45 से 50 डेसिबल के बीच लाउडस्पीकर चला सकते हैं. हमें गणपति में सिर्फ 10 दिन की इजाजत मिलती है और इन्हें 365 दिन की इजाजत कैसे मिल सकती है . मस्जिदों ने नमाज़ पढ़ना मतलब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उलंघन करना है.”
बाला साहब ठाकरे के पद्म चिन्हों पर चल रहें राज ठाकरे
राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने कुछ समय पहले ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो शेयर किया था. वो वीडियो बाला साहब ठाकरे (Bala Shahb Thackrey) का था. उस वीडियो में बाला साहब ठाकरे (Bala Shahb Thackrey) कह रहे थे की ,”जिस दिन मेरी सरकार बनेगी रास्ते में नमाज़ पढ़ना बंद कर दिया जाएगा. क्योंकि धर्म ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रीय विकास में बाधक ना बने.” इसके साथ ही राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) से पूंछा था की आप बाला साहब ठाकरे (Bala Shahb Thackrey) की बात सुनेंगे या सत्ता की कुर्सी पर बैठाने वाले शरद पवार (Sharad Pawar) की सुनेंगे.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच मीडिया से बात करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि उनके पास लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. उनको और उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है. इसके साथ राज ठाकरे ने कहा की हम सिर्फ़ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहें हैं और समाज का कल्याण कर रहे हैं.
बाला साहब ठाकरे (Bala Shahb Thackrey) का वीडियो…
— Raj Thackeray (@RajThackeray) May 4, 2022

Leave a Reply