Priyanka Chopra को Bollywood में किया जा रहा था काॅर्नर, स्पोर्ट में आई Kangana Ranaut ने कहा Karan Johar ने किया था अभिनेत्री को बैन

By Deepansha kasaudhan On March 28th, 2023
priyanka chopra

इसमे कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बाॅलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्री है। जिन्होंने ना सिर्फ बाॅलीवुड में बल्कि हाॅलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अब एक इंटरव्यू दिया है और उन्होंने कई बड़े खुलासे भी किए है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएगा।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बताया कि वो बाॅलीवुड छोड़कर इसलिए गई क्योंकि यहां पर उन्हें काॅर्नर कर दिया गया था। हालांकि अब प्रियंका (Priyanka Chopra) की इस बात का कंगना रनौत ने स्पोर्ट किया है और बताया कि करण जौहर ने अभिनेत्री को बैन किया है।

Priyanka Chopra का खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने पॉडकास्ट शो आर्मचेयर एक्सपर्ट में खुलासा किया कि, उन्हें बॉलीवुड में कॉर्नर किया जा रहा था। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनको कुछ लोगों से दिक्कत हो रही थी, पाॅलिटिक्स चल रही थी, जिससे वो काफी थक गई थी। अभिनेत्री के अनुसार उनको वो काम नहीं मिल रहा था जिसकी वो चाह रखती थी। अभिनेत्री बाॅलीवुड से निकलने के इंतजार में थी और जब उनको मौका मिला तो वो हाॅलीवुड चली गई।

Priyanka Chopra के स्पोर्ट में कंगना रनौत

प्रियंका चोपड़ा की इस बात पर अब कंगना रनौत उनके स्पोर्ट में उतरी है। उन्होंने जहां एक आर प्रियंका चोपड़ा का स्पोर्ट किया तो वहीं एक बार फिर से करण जौहर पर खुले तौर पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने प्रियंका का स्पोर्ट करते हुए आज यानी मंगलवार 28 मार्च की सुबह एक ट्वीट किया।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा कि, प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गुट बना लिया था। उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से निकाल दिया। जिस महिला ने अपने दम पर सब हासिल किया, उसे भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया गया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।

Priyanka Chopra ने टाइट ड्रेस में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, पहनी रिवीलिंग ड्रेस तो फैंस हो गए पागल

कंगना ने अपने अगले पोस्ट में लिखा कि, मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के मनमुटाव के बारे में खूब लिखा, क्योंकि शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती थी। हमेशा से ही ऐसे आउटसाइडर्स की तलाश में रहने वाले मूवी माफिया को प्रियंका चोपड़ा के रूप में सही पंचिंग बैग मिल गया। उन्हें इस हद तक हैरेस किया गया कि भारत छोड़कर ही जाना पड़ा।

करण जौहर पर निशाना साधते हुए कंगना ने लिखा कि, इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और वातावरण को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री एबी या शाहरुख जैसे आउटसाइडर्स के दिनों में बाहरी लोगों के लिए बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी। इस आदमी के गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

अभिनेत्री कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद हंगामा मचा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री में दोनों अभिनेत्रियों के दावे ने हलचल मचा दी है। हालांकि अब ये देखना है कि इस मामले को लेकर करण जौहर और बाकी सेलेब्स की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Tags: कंगना रनौत, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड,