“TMC का दलाल, CONGRESS की बुरी हालत का ज़िम्मेदार” कांग्रेस सेल की महिला ने चिदंबरम पर खुले आम लगाए आरोप

कांग्रेस (Congress)के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की सरकार में वित्त मंत्री रह चुगे पी चिदंबरम (P Chidambaram) को आज कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta Highcourt) के बाहर अपनी ही पार्टी कांग्रेस (Congress) की कांग्रेस सेल (Congress Cell) के वकीलों का विरोध झेलना पड़ा. वहां मौजूद प्रदर्शनकारी कांग्रेस सेल के वकीलों ने उनको TMC (Tirnamool Congress) का दलाल कहा.
पी चिदंबरम को क्यों कहा गया तृणमूल कांग्रेस का दलाल

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और वकील पी चिदंबरम (P Chidambaram) को आज कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta Highcourt) के बाहर विरोध का सामना करना पड़ा. बता दें की पी चिदंबरम (P Chidambaram) आज कोर्ट गये थे किसी लीगल मैटर के चलते जब वो कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta Highcourt) से बाहर निकल रहें थे तभी उनके सामने उन्ही की पार्टी (Congress) के लोग आकर प्रदर्शन करने लगे. इसके साथ ही लोगों ने कहा की कांग्रेस (Congress) की इस हालत की ज़िम्मेदार उन्ही के जैसे बड़े नेता हैं.
पी चिदंबरम (P Chidambaram) को कोर्ट के बहर TMC का दलाल भी कहा गया. प्रदर्शनकारियों ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा की उनको अपनी पार्टी की कोई फ़िक्र नहीं है. पी चिदंबरम (P Chidambaram) के पीछे-पीछे एक महिला भी भाग रही थी. वो महिला भी बार-बार कांग्रेस (Congress) नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) को दलाल बोल रहीं थीं.
कांग्रेस के अपने ही घर में क्यों आ रहीं है दरार

साल 2022 में हुए पांच में विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Election) में कांग्रेस (Congress) को करारी हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस को लगातार अपनी ही पार्टी के लोगों के बगावती सुरों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस पर अक्सर परिवारवाद का आरोप लगता रहा है. कांग्रेस (Congress) एक समय में सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी लेकिन आज कांग्रेस के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े होने लगें हैं. हाल ही में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कांग्रेस ज्वाइन करने वाले थे.
बता दें कि इससे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस के कई नेताओं के साथ मुलाकात की थी. जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को आने वाले चुनावों को लेकर कुछ सुझाव दिए गए थे. खुद सोनिया गांधी ने कई बार प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की. इसके बाद कहा जा रहा था कि, कांग्रेस जल्द प्रशांत किशोर को पार्टी में कोई अहम पद सौंप सकती है. लेकिन पार्टी की तरफ से साफ कर दिया गया था की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कांग्रेस में शामिल नहीं होंगें.
Tags: कांग्रेस, पी चिदंबरम, प्रशांत किशोर, सोनिया गांधी,