Navratri के मौके पर Tulsi के पौधे से करे ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर हो जाएंगे दुख

नवरात्रि (Navratri) के मौके पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि पाने के लिए लोग कई तरह के उपाए करते है। कुछ नौ दिन का उपवास करते हैं, उनकी पूजा और अराधना करते हैं। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि (Navratri) के नौ दिन मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच रहती हैं। नवरात्रि में घर में सुख शांति बनाए रखने और तरक्की के लिए कई उपाय भी किए जाते है। नवरात्रि (Navratri) में तुलसी के पौधे को भी बड़ा ही पवित्र माना जाता है।
Navratri में तुलसी के पौधे की करें पूजा
मान्यता के अनुसार तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का प्रतीक होता है, अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते है तो आप तुलसी के पौधे की विधी पूर्वक पूजा अचर्ना करें। ऐसा करने से मां दुर्गा और लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा दृष्टि आप पर होती है। हम अपने इस लेख में आपकेा बताने जा रहे है कि, कुछ और उपाय जिससे आप मां जननी की पूजा कर सकते है और इससे मां प्रसन्न होगी।
पवित्र होता है तुलसी का पौधा
पंडितों का कहना है कि, सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बड़ा पवित्र माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी के स्वरूप होता है। जिसका सनातन धर्म में लोग पूजा आराधना करते हैं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के मौके पर आप इसे लगा सकते है। ऐसा कहा जाता है कि घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
Navratri में तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाए
इसके अलावा नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ साथ तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाए। इससे मां प्रसन्न होती है और उनका आर्शीवाद मिलता है। इसके अलावा नवरात्रि के मौके पर तुलसी की पूजा विधि विधान से करने से सेहत से संबंधित परेशानियां भी दूर जाती है। आप भी इन उपाय को करके मां को प्रसन्न कर सकते है। हालांकि दी गई ये जानकारियां कितनी सही है, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। ये जानकारियां मान्यताओं पर आधारित है।
चैत्र Navratri में अगर आप जला रहे हैं अखंड ज्योत, तो इन बातों का रखे विशेष ध्यान
Tags: तुलसी, तुलसी का पौधा, नवरात्रि, मां दुर्गा,