साउथ अभिनेता Jr NTR पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई Nandamuri Taraka Ratna का हुआ निधन, शोक में फिल्म इंडस्ट्री

By Deepansha kasaudhan On February 19th, 2023
Nandamuri Taraka Ratna

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ फिल्म के दिग्गज अभिनेता नंदमूरि तारका रत्न (Nandamuri Taraka Ratna) का निधन हो गया है। नंदमूरि तारका रत्न (Nandamuri Taraka Ratna) अभिनेता जूनियर एनटीआर के कजिन है। नंदमूरि तारका रत्न (Nandamuri Taraka Ratna) के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

नंदमूरि तारका रत्न (Nandamuri Taraka Ratna) निधन से पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट सामने आई थी कि उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब है, हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं रहें।

27 जनवरी को Nandamuri Taraka Ratna को पड़ा था दिल का दौरा

पिछले 23 दिनों से वो बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती थे। आपको बता दें कि वो आंध्र प्रदेश में रोड शो कर रहे थे, उनको 27 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनको कुप्पम में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर पीसीआर भी दिया गया था। इसके कुछ समय बाद खबरें आई कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nandamuri Taraka Ratna (@ntarakaratna)

South Movies में इन 4 बॉलीवुड स्टार्स को बनाया गया शो-पीस, पीछे ही रह गए सेलेब्स

Nandamuri Taraka Ratna के निधन से दुखी फैंस

इसके बाद उनको दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था, वहीं उनके चाहने वाले और परिवार के लोग लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। खबरों के अनुसार उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया और अब वो हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

Bollywood के इन 5 भाई-बहनों की जोड़ी को किया जाता है बहुत ही पसंद, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

अभिनेता नंदमूरि तारका रत्न के निधन पर कई कलाकारों ने दुख जताया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस जहां सदम में है तो वहीं कुछ लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे है।

जूनियर एनटीआर के घर दिखे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी, पार्टी करते हुए तस्वीरें हुई वायरल

Tags: जूनियर एनटीआर, नंदमूरि तारका रत्न, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, सोशल मीडिया,