Mahashivratri: उत्तराखंड के इस मंदिर में साक्षात् विराजते हैं भगवान शिव, हर मनोकामना होती हैं पूरी, जानिए मंदिर का पूरा रहस्य

By Deepansha kasaudhan On February 17th, 2023
Mahashivratri

18 मार्च को देश में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की धूम है, महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर लोग भगवान शिव के दर्शन करते हैं और उनकी पूजा करने के साथ साथ उपवास भी रखते है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर हम आपको दुनिया के सबसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां पर साक्षात् भगवान शिव विराजते है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी हो जाएगी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक गुफा मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा मंदिर में दुनिया के खत्म होने का रहस्य छिपा है।

KAILASH पर्वत पर जब चढ़ गया था 1 संत, उसने जो देखा वो अविश्वसनीय था, आप नहीं कर पायेंगे विश्वास

रहस्यमयी है शिव मंदिर

हालांकि इसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये गुफा मंदिर पिथासैरागढ़ जिले में है जिसका नाम पाताल भुवनेश्वर है। इस मंदिर का जिक्र सनातन हिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। ये काफी रहस्यमयी गुफा है। इस मंदिर में दर्शन के लिए आपको गुफा के अंदर से होकर जाना पड़ता है। ये गुफा करीब 90 फीट गहरी बताई जाती है। इस गुफा के चट्टानो पर नागों के राजा अधिशेष को दर्शाती है।

इस अधिशेष नाग ने अपने सिर पर दुनिया का भार संभाला है। हिंदू पुराण के अनुसार, इस मंदिर में चार दरवाजे हैं। पहला रणद्वार, दूसरा पापद्वार, तीसरा धर्मद्वार और चौथा मोक्षद्वार है। ऐसा कहा जाता है कि जब रावण मरा था तब पाप का दरवाजा बंद हो गया था। महाभारत के युद्ध के बाद रणद्वार बंद कर दिया गया था।

MAHASHIVRATRI के शुभ अवसर पर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियो ने दी फैंस को शुभकामनाएं

Mahashivratri में दर्शन करने से मनोकामना होती हैं पूरी

ऐसा कहा जाता है कि स्कंदपुराण के अनुसार भुवनेश्वर गुफा मंदिर में भगवान शिव आज भी वास करते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसी गुफा में राजा ऋतुपर्णा को भगवान शिव के दर्शन हुए थे। कथा के अनुसार कलयुग में इस मंदिर की खोज जगदगुरू आदि शंकराचार्य ने आठवीं शताब्दी में की थी यहां पर तांबे का शिव प्रतीक स्थापित किया गया था।

Bharti Singh के पति हर्ष Sonakshi Sinha संग करना चाहते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Tags: उत्तराखंड, दुनिया, महाशिवरात्रि, शिव मंदिर,
Exit mobile version