IPL 2023: Juhi Chawla ने Mahendra Singh Dhoni के साथ किया कुछ ऐसा, अब वायरल हो रहा ये प्यारा वीडियो

By Deepansha kasaudhan On April 25th, 2023
Juhi Chawla

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दुनिया के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं जो महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के काफी तगड़े फैन है। जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। इसी बीच अभिनेत्री जूही चावला का नाम भी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की फैन लिस्ट में शामिल हो गया है।

Salman Khan ने एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, कहा जान कहकर जिंदगी बबार्द कर दी, अब वायरल हो रहा वीडियो

Juhi Chawla और Mahendra Singh Dhoni का वीडियो

बता दें कि जूही चावला का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह धोनी को निहारते और उनको देखकर मुस्कुराते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ना सिर्फ एक अभिनेत्री हैं बल्कि वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की को आर्नर भी हैं।

Mahendra Singh Dhoni को निहारती नजर आई Juhi Chawla

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसको शेयर करते हुए लिखा कि, ऑलवेज प्लेजर थाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि, धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों को बैटिंग के टिप्स देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अभिनेत्री जूही चावला के अलावा रिंकू सिंह सहित कई खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जूही चावला भी धोनी के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। जूही चावला और धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं।

Tags: कोलकाता नाइट राइडर्स, जूही चावला, महेंद्र सिंह धोनी, रिंकू सिंह,