Javed Akhtar
Javed Akhtar

बाॅलीवुड के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। कई बार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बयान की वजह से भी सुर्खियां बटोर चुके है। अब इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी भारतीय फैंस तारीफ कर रहे है तो वहीं सेलेब्स उनके वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस लिस्ट में पाकिस्तानी सिंगर अली जफर का नाम भी शामिल है।

वायरल हो रहा Javed Akhtar का वीडियो

इसी बीच अली जफर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वो पाकिस्तान के लाहौर के एक इवेंट में शामिल हुए भारतीय कवि गीतकार जावेद अख्तर के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। अली का ये वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि जावेद अख्तर लाहौर के अलहमरा कला परिषद में आयोजित सातवें फैज महोत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में है। ये वीडियो इसी दौरान का है।

अली ने शेयर किया Javed Akhtar का वीडियो

वीडियो में अली जफर मशहूर इंडियन सिंगर किशोर कुमार के बॉलीवुड गाने और 1984 में फिल्म मशाल के लिए जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए, जिंदगी आ रहा हूं मैं को गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में जावेद अख्तर लोगों के एक ग्रुप के बीच बैठे नजर आ रहे है। अली जफर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, उनकी मेजबानी करना एक सम्मान की बात थी। मेरा हमेशा से मानना है कि कला और संगीत सीमाओं को पार करता है और लोगों को एक साथ लाने का सबसे अच्छा तरीका है। प्यार शांति का एक मात्र तरीका है।

Bollywood के हैंडसम हंंक को मात देते हैं Madhuri Dixit के बेटे अरिन, ऋतिक, रणबीर और शाहिद भी हैं फेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अली जफर बाॅलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा भी बन चुके है। जिसमे मेरे ब्रदर की दुल्हन और डियर जिंदगी जैसी फिल्में शामिल है।

प्राइवेसी में खलल पड़ते ही भड़की Alia Bhatt, अभिनेत्री के स्पोर्ट में आया पूरा Bollywood, Arjun Kapoor ने बताया शर्मनाक