Alia Bhatt से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, Hollywood में धाक जमाने के लिए तैयार हैं ये भारतीय कलाकार
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने हॉलीवुड (Hollywood) में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। जिसमे ओम पुरी, इरफान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। अब इसी बीच आज हम आपकों उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जो जल्द ही हॉलीवुड (Hollywood) फिल्मों में नजर आने वाले है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर सामंथा रूथ प्रभु का नाम शामिल है।
Hollywood डेब्यू के लिए तैयार आलिया भट्ट
इसमे कोई दो राय नहीं हैं कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री है। अब आलिया जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे अभिनेता जेमी डॉर्नन के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने जा रही है। आलिया की ये फिल्म इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज हो सकती है।
ऋतिक रोशन
कई खबरों में कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन भी जल्द ही हॉलीवुड (Hollywood)) डेब्यू कर सकते है। उन्होंने अमेरिका में गेर्श एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अगर हम ऋतिक रोशन की हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट की बात करें तो ये एक अमेरिकी जासूस थ्रिलर फिल्म है। हालांकि उनके इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
For all mammas, because mammas deserve the best!
Clothes for pregnancy & beyond. New collection out now https://t.co/QXhcKv5bQ1☀🫶🏼 pic.twitter.com/vVZWovcIrD
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 20, 2023
प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म बेवॉच के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अब आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा जोनस कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी सिटाडेल जैसे प्रोजेक्ट शामिल है।
नाना पाटेकर की पत्नी आज भी दिखती है बहुत ज्यादा खूबसूरत, उनके आगे फेल हैं माधुरी और रेखा
शोभिता धुलिपाला
शोभिता धुलिपाला भी हॉलीवुड (Hollywood) डेब्यू करने के लिए तैयार है। शोभिता धुलिपाला देव पटेल द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म मंकी मैन में नजर आने वाली है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। मंकी मैन देव पटेल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है।
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु भी जल्द ही हॉलीवुड (Hollywood) में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही है। उनका प्रोजेक्ट ‘अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ है। इस फिल्म में सामंथा एक जासूसी एजेंसी चलाने वाली बाइसेक्सुअल तमिल महिला के रोल में नजर आने वाली है।