Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा गुड्डू मुस्लिम पहले कर्नाटक में बताया जा रहा था. लेकिन अब उसकी लोकेशन ओडिशा पता चली है. बता दें की, यूपी पुलिस अब गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए ओडिशा पहुंच चुकी. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहें है की क्या गुड्डू का भी हाल असद अहमद जैसा होने वाला है?
Guddu Muslim की होगी गिरफ्तारी या एनकाउंटर, कर सकता है सरेंडर
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक सुनील के बंसल ने बताया है की, उत्तर प्रदेश पुलिस गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) के बारगढ़ में होने की खबर मिलते ही वहां पहुंची थी. बताया जा रहा है की ओडिशा पुलिस ने प्रोटोकॉल के हिसाब से यूपी STF की पूरी मदद भी की है.
अब सोशल मीडिया पर भी कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं. कहा जा रहा है की क्या अब गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) का हाल भी असद की तरह ही होने वाला है. हालाँकि, अभी ऐसी कोई अधिकारिक खबर नहीं आई है की गुड्डू सरेंडर कर सकता है.
अभी तक यूपी पुलिस ने ओडिशा में की है ये कार्यवाही, ओडिशा पुलिस भी खड़ी है साथ
मिली जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा है की यूपी पुलिस ने अभी तक ओडिशा में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है. साथ अब राज्य की पुलिस भी यूपी पुलिस की हर संभव मदद कर रही है. न सिर्फ गुड्डू मुस्लिम बल्कि शाइस्ता परवीन को भी पुलिस तालाश रही है.
हाल ही में अभी एक लेटर भी वायरल हुआ था. जिसमें बताया जा रहा था की शाइस्ता ने गुड्डू से कहा है की अतीक का निधन हो गया तो क्या हुआ अभी हम तो जिंदा हैं. हालाँकि, इस लेटर की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: ‘शहीद Atiq Ahmad अमर रहें’ नमाज़ के बाद पटना के मस्जिद में माफिया अतीक के लिए लगे नारे, ईद के पहले उठे सवाल
