वाराणसी में गंगा आरती करती नजर आई Disha Patani, फैंस को पसंद आया अभिनेत्री का नया अंदाज

By Deepansha kasaudhan On April 22nd, 2023
Disha Patani

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, दिशा पाटनी (Disha Patani) का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वह वाराणसी के घाट पर गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि, दिशा पाटनी (Disha Patani) अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वहां पहुंची थी। तो इस दौरान उन्होंने मौका देखते ही गंगा आरती करने पहुंच गई। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी (Disha Patani) का यह वीडियो सुर्खियों में है।

फिल्मों में आने से पहले DISHA PATANI को पहचान पाना था मुश्किल, अब हॉटनेस से बड़ा इंटरनेट का पारा

वाराणसी पहुंची Disha Patani

आपको बता दें कि, अभिनेत्री दिशा पाटनी वाराणसी से वापस मुंबई आ चुकी है। बीते 21 अप्रैल को उनको मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। अगर हम बात करें दिशा पाटनी के वीडियो की तो इसमे देखा जा सकता है कि, अभिनेत्री गंगा घाट पर आरती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो बैगी पैंट के साथ क्रॉप टॉप और साल ओढ़े नजर आ रही हैं। इसी के साथ दिशा पाटनी के साथ कुछ पंडित और भक्त भी दिखाई दे रहे हैं।

Disha Patani की तस्वीरें वायरल

इसके अलावा दिशा पाटनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि, मंदिर परिसर के सदस्य अभिनेत्री का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक मंदिर प्रबंधन से जुड़े सदस्य उनको शॉल ओढ़ा रहे हैं और प्रसाद भी दे रहे हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जिसमे कई लोग अभिनेत्री के इस काम की सराहना कर रहे हैं।

Tags: दिशा पाटनी, बॉलीवुड, वाराणसी,